पार्टी जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लड़ूंगा, सीएम योगी ने चुनाव में उतरने की अटकलों पर लगाया विराम

पार्टी जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लड़ूंगा, सीएम योगी ने चुनाव में उतरने की अटकलों पर लगाया विराम

news image

Edited by

नवभारत टाइम्स | Updated: Jan 2, 2022, 12:31 AM

​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि वह यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीएम ने साफ किया कि अयोध्या या गोरखपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर साफ किया कि पार्टी जहां से कहेगी, वह वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

UP CM Yogi Adityanath ने साल के पहले ही दिन किस बात की मीटिंग बुला ली?

हाइलाइट्स

  • सीएम ने अयोध्या या गोरखपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर साफ की स्थिति
  • कहा- पार्टी अलग-अलग समय पर लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी देती है
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मु‌फ्त बिजली देने के वादे पर भी कसा तंज

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि वह यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अपने सरकारी आवास पर शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीएम ने अयोध्या या गोरखपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर साफ किया कि पार्टी जहां से कहेगी, वह वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मौजूदा विधायकों के टिकट कटने के सवाल पर सीएम ने कहा कि भाजपा बहुत बड़ी पार्टी है,अलग-अलग समय पर लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती है। अगर कोई व्यक्ति मंत्री या विधायक है तो जरूरी नहीं कि वह हर समय मंत्री या विधायक रहे। इसे समग्रता में देखना चाहिए, कुछ लोग संगठन में भी काम कर सकते हैं।

जिन्होंने बिजली नहीं दी, वह मु्‌फ्त देने की बात कर रहे
मुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मु‌फ्त बिजली देने के सवाल पर कहा कि जिन लोगों ने अपनी सरकार में पांच जिलों से ज्यादा बिजली नहीं दी, पूरे प्रदेश में बिजली संकट रखा। अब वह मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं। हमने तो प्रदेश के सभी जिलों में बिजली पहुंचा दी है। हम इस बार अपने काम-काज के आधार पर चुनाव में जा रहे हैं और इसके आधार पर ही भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रदेश में जातीय आधार पर चुनाव होते रहे हैं? भाजपा कैसे लड़ेगी? इन सवालों पर योगी ने कहा कि 2014 में सारे जातीय समीकरण खत्म हो चुके हैं। भाजपा सबका साथ-सबका विकास के आधार पर काम करती है, उसे सभी जातियों का वोट मिलता है।

UP CM Yogi Adityanath ने बताया कि किस एक काम के लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा

आरोग्य वाटिका की तारीफ की
सीएम ने एनबीटी के आरोग्य वाटिका अभियान की तारीफ की और कहा कि अगर लोग किचन वेस्ट से खाद बनाने लग जाएं तो कूड़े की समस्या का अच्छा समाधान होगा। उन्होंने कहा कि आरोग्य वाटिका घर-घर तक पहुंच रही, इससे लोगों में जागरूकता फैल रही है।

yogi election

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : up election 2022 cm yogi said i will contest elections from wherever the party tells
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Edited by अनिल कुमार | नवभारत टाइम्स | Updated: Jan 2, 2022, 12:31 AM​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि वह यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीएम ने साफ किया कि अयोध्या या गोरखपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर साफ किया कि पार्टी जहां से कहेगी, वह वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। UP CM Yogi Adityanath ने साल के पहले ही दिन किस बात की मीटिंग बुला ली?हाइलाइट्ससीएम ने अयोध्या या गोरखपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर साफ की स्थितिकहा- पार्टी अलग-अलग समय पर लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी देती हैसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मु‌फ्त बिजली देने के वादे पर भी कसा तंजलखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि वह यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अपने सरकारी आवास पर शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीएम ने अयोध्या या गोरखपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर साफ किया कि पार्टी जहां से कहेगी, वह वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। मौजूदा विधायकों के टिकट कटने के सवाल पर सीएम ने कहा कि भाजपा बहुत बड़ी पार्टी है,अलग-अलग समय पर लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाती है। अगर कोई व्यक्ति मंत्री या विधायक है तो जरूरी नहीं कि वह हर समय मंत्री या विधायक रहे। इसे समग्रता में देखना चाहिए, कुछ लोग संगठन में भी काम कर सकते हैं।जिन्होंने बिजली नहीं दी, वह मु्‌फ्त देने की बात कर रहेमुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मु‌फ्त बिजली देने के सवाल पर कहा कि जिन लोगों ने अपनी सरकार में पांच जिलों से ज्यादा बिजली नहीं दी, पूरे प्रदेश में बिजली संकट रखा। अब वह मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं। हमने तो प्रदेश के सभी जिलों में बिजली पहुंचा दी है। हम इस बार अपने काम-काज के आधार पर चुनाव में जा रहे हैं और इसके आधार पर ही भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। प्रदेश में जातीय आधार पर चुनाव होते रहे हैं? भाजपा कैसे लड़ेगी? इन सवालों पर योगी ने कहा कि 2014 में सारे जातीय समीकरण खत्म हो चुके हैं। भाजपा सबका साथ-सबका विकास के आधार पर काम करती है, उसे सभी जातियों का वोट मिलता है।UP CM Yogi Adityanath ने बताया कि किस एक काम के लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखाआरोग्य वाटिका की तारीफ कीसीएम ने एनबीटी के आरोग्य वाटिका अभियान की तारीफ की और कहा कि अगर लोग किचन वेस्ट से खाद बनाने लग जाएं तो कूड़े की समस्या का अच्छा समाधान होगा। उन्होंने कहा कि आरोग्य वाटिका घर-घर तक पहुंच रही, इससे लोगों में जागरूकता फैल रही है।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : up election 2022 cm yogi said i will contest elections from wherever the party tellsHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *