मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता के भी थे पाकिस्तानी क्रिकेटर से अफेयर के चर्चे, अमिताभ बच्चन के शो KBC में भी साथ में गए थे दोनों

news image

Malaika Arora Sister Amrita arora Date Pakistani Cricketer: अमृता अरोड़ा- शकील लदाक के साथ शादी के बंधन में बंधने से बहुत पहले, पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर उस्मान अफजल को डेट करने को लेकर भी चर्चा में रही थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और टेलीविजन पर्सनालिटी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और सोशल मीडिया पर बोल्ड एंड ब्यूटीफुल फोटोज शेयर करने को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। मलाइका की तरह उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी।

अमृता अरोड़ा ने मार्च 2009 में शकील लदाक से शादी की थी। शादी समारोह तीन दिन तक चला था। अमृता और शकील ने 4 मार्च को ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। इसके बाद 5 मार्च को मेहंदी हुई थी। छह मार्च 2009 को मुस्लिम रीति-रिवाज से अमृता और शकील का निकाह हुआ था। अमृता और शकील के दो बेटे हैं। उनके नाम अजान (5 फरवरी 2010) और रेयान (20 अक्टूबर 2012) हैं।

हालांकि, अमृता अरोड़ा- शकील लदाक के साथ शादी के बंधन में बंधने से बहुत पहले, पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर उस्मान अफजल को डेट करने को लेकर भी चर्चा में रही थीं। नौ जून 2007 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्में उस्मान अफजल का अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं रहा था। उन्होंने 2001 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट में डेब्यू किया। उस साल उन्होंने 3 टेस्ट मैच खेले। इसके बाद वह टीम में जगह नहीं बना पाए।

मलाइका की छोटी बहन अमृता और उस्मान को न केवल अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था, बल्कि दोनों एक-दूसरे के बारे में बोलने से भी नहीं कतराते थे। दरअसल, जब अरबाज खान ने अमिताभ बच्चन की कौन बनेगा करोड़पति में पत्नी मलाइका अरोड़ा के साथ हॉट सीट पर शिरकत की थी, तब अमृता उस शो में उस्मान के साथ बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं।

अमृता ने इस साल वैलेंटाइन डे को खास अंदाज में सेलिब्रिट किया था। उन्होंने शकील के साथ वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आप उस तस्वीर को नीचे देख सकते हैं।

अमृता के हवाले से DNA ने लिखा था, ‘सिर्फ उस्मान ही नहीं बल्कि उनका भाई भी पाकिस्तान से हैं। इसलिए, जब मैंने अपनी बहन मलाइका और अरबाज के साथ केबीसी के सेट पर जाने का फैसला किया तब उस्मान और उनके भाई भी वहां मेरे साथ शामिल हो गए। बाकी अन्य के भी अपने चाहने वाले थे- शाहरुख की पत्नी गौरी भी गई थीं। तो मैं क्यों नहीं?’ अमृता ने तब यह भी कहा था, ‘मुझे यकीन है कि वह आदमी मेरे लिए बना है। सही समय आने पर हम दोनों इसे कानूनी बना देंगे।’

ब्राइडल बॉक्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि शकील लदाक पहले अमृता अरोड़ा की दोस्त निशा राणा के पति थे। शकील और निशा ने जब आपसी सहमति से तलाक लिया तब भी अमृता उस्मान के साथ रिलेशनशिप में थीं।

कुछ रिपोर्ट्स में अमृता को शकील और निशा के तलाक की वजह बताया गया था। हालांकि, अमृता की मां जॉयस ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। अमृता की मां ने कहा था कि शकील और निशा 2006 में अलग हो गए थे, जबकि अमृता 2008 में शकील के साथ रिश्ते में थीं।

Malaika Arora Sister Amrita arora Date Pakistani Cricketer: अमृता अरोड़ा- शकील लदाक के साथ शादी के बंधन में बंधने से बहुत पहले, पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर उस्मान अफजल को डेट करने को लेकर भी चर्चा में रही थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और टेलीविजन पर्सनालिटी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और सोशल मीडिया पर बोल्ड एंड ब्यूटीफुल फोटोज शेयर करने को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। मलाइका की तरह उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। अमृता अरोड़ा ने मार्च 2009 में शकील लदाक से शादी की थी। शादी समारोह तीन दिन तक चला था। अमृता और शकील ने 4 मार्च को ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। इसके बाद 5 मार्च को मेहंदी हुई थी। छह मार्च 2009 को मुस्लिम रीति-रिवाज से अमृता और शकील का निकाह हुआ था। अमृता और शकील के दो बेटे हैं। उनके नाम अजान (5 फरवरी 2010) और रेयान (20 अक्टूबर 2012) हैं। हालांकि, अमृता अरोड़ा- शकील लदाक के साथ शादी के बंधन में बंधने से बहुत पहले, पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर उस्मान अफजल को डेट करने को लेकर भी चर्चा में रही थीं। नौ जून 2007 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्में उस्मान अफजल का अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं रहा था। उन्होंने 2001 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट में डेब्यू किया। उस साल उन्होंने 3 टेस्ट मैच खेले। इसके बाद वह टीम में जगह नहीं बना पाए। मलाइका की छोटी बहन अमृता और उस्मान को न केवल अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था, बल्कि दोनों एक-दूसरे के बारे में बोलने से भी नहीं कतराते थे। दरअसल, जब अरबाज खान ने अमिताभ बच्चन की कौन बनेगा करोड़पति में पत्नी मलाइका अरोड़ा के साथ हॉट सीट पर शिरकत की थी, तब अमृता उस शो में उस्मान के साथ बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। अमृता ने इस साल वैलेंटाइन डे को खास अंदाज में सेलिब्रिट किया था। उन्होंने शकील के साथ वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आप उस तस्वीर को नीचे देख सकते हैं। अमृता के हवाले से DNA ने लिखा था, ‘सिर्फ उस्मान ही नहीं बल्कि उनका भाई भी पाकिस्तान से हैं। इसलिए, जब मैंने अपनी बहन मलाइका और अरबाज के साथ केबीसी के सेट पर जाने का फैसला किया तब उस्मान और उनके भाई भी वहां मेरे साथ शामिल हो गए। बाकी अन्य के भी अपने चाहने वाले थे- शाहरुख की पत्नी गौरी भी गई थीं। तो मैं क्यों नहीं?’ अमृता ने तब यह भी कहा था, ‘मुझे यकीन है कि वह आदमी मेरे लिए बना है। सही समय आने पर हम दोनों इसे कानूनी बना देंगे।’ ब्राइडल बॉक्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि शकील लदाक पहले अमृता अरोड़ा की दोस्त निशा राणा के पति थे। शकील और निशा ने जब आपसी सहमति से तलाक लिया तब भी अमृता उस्मान के साथ रिलेशनशिप में थीं। कुछ रिपोर्ट्स में अमृता को शकील और निशा के तलाक की वजह बताया गया था। हालांकि, अमृता की मां जॉयस ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। अमृता की मां ने कहा था कि शकील और निशा 2006 में अलग हो गए थे, जबकि अमृता 2008 में शकील के साथ रिश्ते में थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *