मायावती से मिलने उनके घर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मां के निधन पर जताई संवेदना

मायावती से मिलने उनके घर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मां के निधन पर जताई संवेदना

news image

मायावती से मिलने उनके घर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मां के निधन पर जताई संवेदना

नई दिल्ली :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात करके उनकी मां के गुजरने पर उनके घर पर जाकर संवेदना व्यक्त की. मायावती की मां रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. बसपा अध्यक्ष की मां के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और बसपा के नेताओं ने भी शोक जताया है.

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री @Mayawati जी की माता जी श्रीमती रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला।

ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।

ॐ शांति।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 13, 2021

बसपा ने जारी एक बयान में कहा कि 92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में मौत हो गई जहां उनका इलाज चल रहा था. बयान में कहा गया है कि बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं. 

अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. @Mayawati जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। pic.twitter.com/cQ6qngZxRd

— Bahujan Samaj Party (@bspindia) November 13, 2021

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है. करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था. 

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा ‘उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी की पूज्‍य माताजी रामरती जी का निधन अत्यंत दुखद है. प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.’

उ.प्र. की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 13, 2021

सपा ध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को एक ट्वीट में मायावती की माता के निधन को अत्यंत दुखद बताया एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी का देहावसान, अत्यंत दु:खद!

दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे।

शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना।

भावभीनी श्रद्धांजलि।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 13, 2021

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात करके उनकी मां के गुजरने पर उनके घर पर जाकर संवेदना व्यक्त की. मायावती की मां रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. बसपा अध्यक्ष की मां के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और बसपा के नेताओं ने भी शोक जताया है.बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री @Mayawati जी की माता जी श्रीमती रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें। ॐ शांति। — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 13, 2021बसपा ने जारी एक बयान में कहा कि 92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में मौत हो गई जहां उनका इलाज चल रहा था. बयान में कहा गया है कि बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं. अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. @Mayawati जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। pic.twitter.com/cQ6qngZxRd — Bahujan Samaj Party (@bspindia) November 13, 2021पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है. करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा ‘उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी की पूज्‍य माताजी रामरती जी का निधन अत्यंत दुखद है. प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.’उ.प्र. की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 13, 2021सपा ध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को एक ट्वीट में मायावती की माता के निधन को अत्यंत दुखद बताया एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी का देहावसान, अत्यंत दु:खद! दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि। — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 13, 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *