
मुकेश अंबानी की संपत्ति 99 अरब डॉलर हो गई है। इसी के साथ वो अब गौतम अडानी से पीछे हो गए हैं।
देश के मशहूर उद्योगपति गौतन अडानी एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। इसके साथ ही अडानी, एलन मस्क और जेफ बेजोस जैसे कारोबारियों के एलिट क्लब में भी शामिल हो गए हैं।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी एक बार फिर से 100 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी अब उसने पीछे हो गए हैं। इस बदलाव के साथ ही अडानी अब दुनिया के दसवें सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। इसके साथ ही अडानी, मस्क और बेजोस जैसे अरबपत्तियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी 99 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें नंबर पर आ गए हैं। पिछले कुछ महीनों में, अडानी और अंबानी अरबपतियों की सूची में लगातार ऊपर नीचे हो रहे हैं। कभी अंबानी ऊपर हो जा रहे हैं तो कभी अडानी।
हाल ही में प्रकाशित हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2022 के अनुसार पिछले साल अडानी की कुल संपत्ति में 49 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई है। जो कि दुनिया के शीर्ष तीन अरबपतियों एलोन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट की तुलना में अधिक है।
अडानी की संपत्तियों में वृद्धि का मुख्य कारण है उनके व्यापार का लगातार सफल होते रहना। पिछले एक हफ्ते में अडानी ग्रुप की एडिबल्स ऑयल कंपनी अडानी विल्मर के शेयर में 30 फीसदी का उछाल आया है। इसने अपने इश्यू प्राइस 230 रुपये प्रति शेयर से 136 फीसदी की छलांग लगाई है। इससे पहले अडानी विल्मर ने इनिशियल पब्लिक ऑफर के जरिए 3,600 करोड़ रुपये जुटाए थे।
अडानी समूह के पास बंदरगाह, एयरोस्पेस से लेकर थर्मल ऊर्जा और कोयले तक का बिजनस है। अडानी समूह के ये सभी बिजनस आज की तारीख में भरपूर फायदा दे रहे हैं। अडानी का व्यापार देश से लेकर विदेशों तक में फैला हुआ है।
मुकेश अंबानी की संपत्ति 99 अरब डॉलर हो गई है। इसी के साथ वो अब गौतम अडानी से पीछे हो गए हैं। देश के मशहूर उद्योगपति गौतन अडानी एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। इसके साथ ही अडानी, एलन मस्क और जेफ बेजोस जैसे कारोबारियों के एलिट क्लब में भी शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी एक बार फिर से 100 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी अब उसने पीछे हो गए हैं। इस बदलाव के साथ ही अडानी अब दुनिया के दसवें सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। इसके साथ ही अडानी, मस्क और बेजोस जैसे अरबपत्तियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी 99 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें नंबर पर आ गए हैं। पिछले कुछ महीनों में, अडानी और अंबानी अरबपतियों की सूची में लगातार ऊपर नीचे हो रहे हैं। कभी अंबानी ऊपर हो जा रहे हैं तो कभी अडानी। हाल ही में प्रकाशित हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2022 के अनुसार पिछले साल अडानी की कुल संपत्ति में 49 बिलियन अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई है। जो कि दुनिया के शीर्ष तीन अरबपतियों एलोन मस्क, जेफ बेजोस और बर्नार्ड अरनॉल्ट की तुलना में अधिक है। अडानी की संपत्तियों में वृद्धि का मुख्य कारण है उनके व्यापार का लगातार सफल होते रहना। पिछले एक हफ्ते में अडानी ग्रुप की एडिबल्स ऑयल कंपनी अडानी विल्मर के शेयर में 30 फीसदी का उछाल आया है। इसने अपने इश्यू प्राइस 230 रुपये प्रति शेयर से 136 फीसदी की छलांग लगाई है। इससे पहले अडानी विल्मर ने इनिशियल पब्लिक ऑफर के जरिए 3,600 करोड़ रुपये जुटाए थे। अडानी समूह के पास बंदरगाह, एयरोस्पेस से लेकर थर्मल ऊर्जा और कोयले तक का बिजनस है। अडानी समूह के ये सभी बिजनस आज की तारीख में भरपूर फायदा दे रहे हैं। अडानी का व्यापार देश से लेकर विदेशों तक में फैला हुआ है।