लोगों से दैनिक इस्तेमाल की चीजें जमा करने को क्यों कह रहा चीन? कहीं ताइवान पर…

लोगों से दैनिक इस्तेमाल की चीजें जमा करने को क्यों कह रहा चीन? कहीं ताइवान पर…

news image

Curated by | रॉयटर्स | Updated: Nov 2, 2021, 9:17 PM

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने लोगों से दैनिक इस्तेमाल की चीजों को स्टॉक करने के लिए कहा है। जिसके बाद से चीन में राशन, नमक, चीनी, मिट्टी के तेल की खरीद में काफी उछाल देखा जा रहा है। चीन के कई हिस्सों में दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं की किल्लत भी हो गई है। जानें इसका मकसद क्या है…

ताइवान की इन मिसाइलों से डरती है चीनी सेना

बीजिंग
चीन ने अपने नागरिकों को दैनिक इस्तेमाल की चीजों को स्टॉक करने के लिए कहा है। जिसके बाद से चीन में राशन, नमक, चीनी, मिट्टी के तेल की खरीद में काफी उछाल देखा जा रहा है। चीन के कई हिस्सों में दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं की किल्लत भी हो गई है। जिसके बाद कई राज्यों में स्थानीय प्रशासन को सप्लाई को बनाए रखने और कीमतों में हो रही असामान्य बढ़ोत्तरी को कम करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

आपात स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया
दरअसल, चीन सोमवार की देर रात वाणिज्य मंत्रालय ने परिवारों से कहा है कि वे आपात स्थिति के मामले में दैनिक आवश्यकताओं को स्टॉक में रखें। चीनी सरकार का कहना था कि COVID-19 के प्रकोप और असामान्य रूप से भारी बारिश के कारण सब्जियों और दूसरे उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के आसार हैं। जबकि, चीनी लोगों ने सोशल मीडिया वीवो पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका संबंध पड़ोसी ताइवान के साथ बढ़ते तनाव से भी हो सकता है।

मिसाइलें, परमाणु बॉम्‍बर और युद्धपोत…जानें कितनी शक्तिशाली है चीन की सेना, भारत के लिए खतरा
खबर मिलते ही खरीदारी के लिए उमड़े लोग
वीवो पर एक यूजर ने लिखा कि जैसे ही यह खबर सामने आई, मेरे आस-पास के सभी बूढ़े लोग सुपरमार्केट में खरीदारी करने के लिए पागल हो गए। स्थानीय मीडिया ने हाल ही में बिस्कुट और इंस्टेंट नूडल्स, विटामिन, रेडियो और फ्लैशलाइट सहित घर पर स्टोर करने के लिए जरूरी सामानों की सूची प्रकाशित की है। लोगों की भगदड़ को देखते हुए चीन की सरकारी मीडिया ने सफाई देनी भी शुरू कर दी है।

बाइडन ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गया चीन? बोला- इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं, रियायत की सोचें भी ना
भगदड़ मची तो चीनी मीडिया देने लगी सफाई
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित अखबार द इकोनॉमिक डेली ने लोगों से बहुत अधिक एक अतिसक्रिय कल्पना नहीं पालने को कहा। अखबार ने कहा कि इस आदेश का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि यदि उनके क्षेत्र में लॉकडाउन होता है तो लोगों को किसी वस्तु की कमी न हो। वहीं, पीपुल्स डेली ने कहा कि मंत्रालय हर साल इस तरह के नोटिस जारी करता है। लेकिन, इस साल की शुरुआत में प्राकृतिक आपदाओं, सब्जियों की कीमतों में उछाल और हाल ही में COVID-19 मामलों के कारण इसे जल्द जारी करना पड़ा है।

चीन ने ढूंढा अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर का विनाशक, भारत के लिए बड़ा खतरा है H-6 बॉम्बर
अधिकारियों से आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश
सोमवार की देर रात मंत्रालय ने अपने बयान में स्थानीय अधिकारियों से जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति और कीमतों में स्थिरता को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए काम करें। चीन का एक शहर इस समय कोरोना लॉकडाउन से गुजर रहा है।

ताइवान का भविष्य चीन निर्धारित नहीं करेगा, ड्रैगन को सैन्य ताकत दिखा गरजीं राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन
चीन और ताइवान में तनाव चरम पर
चीन और ताइवान में इन दिनों तनाव बढ़ता ही जा रहा है। चीनी वायु सेना के लड़ाकू विमान आए दिन ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे हैं। वहीं, शी जिनपिंग ने भी पिछले महीने ताइवान को शांतिप्रिय तरीके से अपने देश में मिलाने की बात कही थी। जिसके बाद ताइवानी राष्ट्रपति त्साई इन वेंग ने कहा था कि चीन हमारे भाग्य का निर्धारण नहीं कर सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर चीन ने हमला किया तो यह बहुत ही भयावह घटना होगी।

China Taiwan 0110101

चीनी मंत्रालय के आदेश के बाद खरीदारी को उमड़े लोग

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : why china urges families to keep stocks of daily necessities items, threat to taiwan invasion increases
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Curated by प्रियेश मिश्र | रॉयटर्स | Updated: Nov 2, 2021, 9:17 PMचीन के वाणिज्य मंत्रालय ने लोगों से दैनिक इस्तेमाल की चीजों को स्टॉक करने के लिए कहा है। जिसके बाद से चीन में राशन, नमक, चीनी, मिट्टी के तेल की खरीद में काफी उछाल देखा जा रहा है। चीन के कई हिस्सों में दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं की किल्लत भी हो गई है। जानें इसका मकसद क्या है… ताइवान की इन मिसाइलों से डरती है चीनी सेनाबीजिंगचीन ने अपने नागरिकों को दैनिक इस्तेमाल की चीजों को स्टॉक करने के लिए कहा है। जिसके बाद से चीन में राशन, नमक, चीनी, मिट्टी के तेल की खरीद में काफी उछाल देखा जा रहा है। चीन के कई हिस्सों में दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं की किल्लत भी हो गई है। जिसके बाद कई राज्यों में स्थानीय प्रशासन को सप्लाई को बनाए रखने और कीमतों में हो रही असामान्य बढ़ोत्तरी को कम करने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।आपात स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दियादरअसल, चीन सोमवार की देर रात वाणिज्य मंत्रालय ने परिवारों से कहा है कि वे आपात स्थिति के मामले में दैनिक आवश्यकताओं को स्टॉक में रखें। चीनी सरकार का कहना था कि COVID-19 के प्रकोप और असामान्य रूप से भारी बारिश के कारण सब्जियों और दूसरे उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के आसार हैं। जबकि, चीनी लोगों ने सोशल मीडिया वीवो पर चिंता जताते हुए कहा कि इसका संबंध पड़ोसी ताइवान के साथ बढ़ते तनाव से भी हो सकता है।मिसाइलें, परमाणु बॉम्‍बर और युद्धपोत…जानें कितनी शक्तिशाली है चीन की सेना, भारत के लिए खतराखबर मिलते ही खरीदारी के लिए उमड़े लोगवीवो पर एक यूजर ने लिखा कि जैसे ही यह खबर सामने आई, मेरे आस-पास के सभी बूढ़े लोग सुपरमार्केट में खरीदारी करने के लिए पागल हो गए। स्थानीय मीडिया ने हाल ही में बिस्कुट और इंस्टेंट नूडल्स, विटामिन, रेडियो और फ्लैशलाइट सहित घर पर स्टोर करने के लिए जरूरी सामानों की सूची प्रकाशित की है। लोगों की भगदड़ को देखते हुए चीन की सरकारी मीडिया ने सफाई देनी भी शुरू कर दी है।बाइडन ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गया चीन? बोला- इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं, रियायत की सोचें भी नाभगदड़ मची तो चीनी मीडिया देने लगी सफाईचीनी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित अखबार द इकोनॉमिक डेली ने लोगों से बहुत अधिक एक अतिसक्रिय कल्पना नहीं पालने को कहा। अखबार ने कहा कि इस आदेश का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि यदि उनके क्षेत्र में लॉकडाउन होता है तो लोगों को किसी वस्तु की कमी न हो। वहीं, पीपुल्स डेली ने कहा कि मंत्रालय हर साल इस तरह के नोटिस जारी करता है। लेकिन, इस साल की शुरुआत में प्राकृतिक आपदाओं, सब्जियों की कीमतों में उछाल और हाल ही में COVID-19 मामलों के कारण इसे जल्द जारी करना पड़ा है।चीन ने ढूंढा अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर का विनाशक, भारत के लिए बड़ा खतरा है H-6 बॉम्बरअधिकारियों से आपूर्ति बनाए रखने का निर्देशसोमवार की देर रात मंत्रालय ने अपने बयान में स्थानीय अधिकारियों से जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति और कीमतों में स्थिरता को सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए काम करें। चीन का एक शहर इस समय कोरोना लॉकडाउन से गुजर रहा है।ताइवान का भविष्य चीन निर्धारित नहीं करेगा, ड्रैगन को सैन्य ताकत दिखा गरजीं राष्ट्रपति त्साई इंग-वेनचीन और ताइवान में तनाव चरम परचीन और ताइवान में इन दिनों तनाव बढ़ता ही जा रहा है। चीनी वायु सेना के लड़ाकू विमान आए दिन ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे हैं। वहीं, शी जिनपिंग ने भी पिछले महीने ताइवान को शांतिप्रिय तरीके से अपने देश में मिलाने की बात कही थी। जिसके बाद ताइवानी राष्ट्रपति त्साई इन वेंग ने कहा था कि चीन हमारे भाग्य का निर्धारण नहीं कर सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर चीन ने हमला किया तो यह बहुत ही भयावह घटना होगी।चीनी मंत्रालय के आदेश के बाद खरीदारी को उमड़े लोगNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : why china urges families to keep stocks of daily necessities items, threat to taiwan invasion increasesHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *