वीडियो: छक्का पड़ा तो झल्ला गए शाहीन अफरीदी, बांग्लादेशी बल्लेबाज को मारी बॉल

वीडियो: छक्का पड़ा तो झल्ला गए शाहीन अफरीदी, बांग्लादेशी बल्लेबाज को मारी बॉल

news image

ढाका
पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट से शिकस्त देकर शनिवार को यहां 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब पाकिस्तान के पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने गुस्से में विरोधी बल्लेबाज को बॉल मार दी।

मुकाबले में बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी कर रही थी। पारी का तीसरा ओवर शाहीन शाह आफरीदी लेकर आए। दूसरी गेंद पर अफीफ हुसैन ने छक्का जड़ दिया, जिससे अफरीदी बुरी तरह झल्ला गए थे। अगली बॉल अफीक ने डॉट खेली, जो सीधे अफरीदी के पास गई।

छक्का का बदला लेते हुए शाहीन ने गेंद अफीफ की ओर फेंकी, जो सीधे जाकर बल्लेबाज के पैर में लगी और हड़बड़ाहट में वह गिर पड़े। आनन-फानन में सारे पाकिस्तानी खिलाड़ी अफीफ के पास पहुंचे और उनका हाल जाना। शाहीन ने भी बाद में माफी जरूर मांगी, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी भी हुई।

मैच के बाद भी उन्होंने खुद सामने से बल्लेबाज से माफी मांगी। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम, हारिस रउफ और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिए। पाकिस्तान ने शुक्रवार को पहले मैच को चार विकेट से जीता था। श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच सोमवार को खेला जाएगा।

बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर महज 108 रन बना सकी। जमां ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर 11 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : shaheen afridi injured bangladesh batsman afif hossain by throwing ball
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

ढाकापाकिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट से शिकस्त देकर शनिवार को यहां 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब पाकिस्तान के पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने गुस्से में विरोधी बल्लेबाज को बॉल मार दी।मुकाबले में बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी कर रही थी। पारी का तीसरा ओवर शाहीन शाह आफरीदी लेकर आए। दूसरी गेंद पर अफीफ हुसैन ने छक्का जड़ दिया, जिससे अफरीदी बुरी तरह झल्ला गए थे। अगली बॉल अफीक ने डॉट खेली, जो सीधे अफरीदी के पास गई।छक्का का बदला लेते हुए शाहीन ने गेंद अफीफ की ओर फेंकी, जो सीधे जाकर बल्लेबाज के पैर में लगी और हड़बड़ाहट में वह गिर पड़े। आनन-फानन में सारे पाकिस्तानी खिलाड़ी अफीफ के पास पहुंचे और उनका हाल जाना। शाहीन ने भी बाद में माफी जरूर मांगी, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी भी हुई।मैच के बाद भी उन्होंने खुद सामने से बल्लेबाज से माफी मांगी। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम, हारिस रउफ और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट लिए। पाकिस्तान ने शुक्रवार को पहले मैच को चार विकेट से जीता था। श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच सोमवार को खेला जाएगा।बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर महज 108 रन बना सकी। जमां ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी कर 11 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : shaheen afridi injured bangladesh batsman afif hossain by throwing ballHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *