
US Strike in Syria : अमेरिकी सैन्य बलों ने तुर्की सीमा के पास अतमेह शहर में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। सैनिकों ने शहर की एक इमारत को निशाना बनाया जिसमें युद्ध से विस्थापित हुए हजारों लोग रह रहे थे।
![]()
File Photo
तुर्की सीमा के पास इमारत को बनाया निशाना
अमेरिकी सैन्य बलों ने तुर्की सीमा के पास अतमेह शहर में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। सैनिकों ने शहर की एक इमारत को निशाना बनाया जिसमें युद्ध से विस्थापित हुए हजारों लोग रह रहे थे। हालांकि इमारत में रहने वालों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। कुछ रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि इस ऑपरेशन का टारगेट आईएसआईएल या अल-कायदा का कोई नेता था।
हेलिकॉप्टर की आवाज सुनकर जगे स्थानीय लोग
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों ने एक सफल आतंकवाद विरोधी अभियान को अंजाम दिया है। अल-जजीरा से बात करते हुए एक विस्थापित सीरियाई अबू फहेद अल-होम्सी ने कहा कि हम हेलिकॉप्टर की आवाज सुनकर रात 1 बजे उठ गए और फिर करीब 3 बजे हमने गोलियों और हमलों की आवाज सुनी। उन्होंने कहा कि हमने एक घर देखा और कुछ सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। लेकिन हमें नहीं पता था कि क्या चल रहा है।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : us president joe biden says us military forces kills isis leader abu ibrahim al hashimi al qurayshi in a counterterrorism operation
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Curated by योगेश मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 3, 2022, 7:56 PMUS Strike in Syria : अमेरिकी सैन्य बलों ने तुर्की सीमा के पास अतमेह शहर में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। सैनिकों ने शहर की एक इमारत को निशाना बनाया जिसमें युद्ध से विस्थापित हुए हजारों लोग रह रहे थे।File Photoवॉशिंगटन : अमेरिका ने दावा किया है कि उसने आईएसआईएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी (ISIS Leader Abu Ibrahim Al Hashimi Al Qurayshi) को मार गिराया है। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने खुद ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लिखा कि बीती रात मेरे निर्देश पर उत्तर पश्चिमी सीरिया (Syria) में अमेरिकी सैन्य बलों ने एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। बाइडन ने कहा कि हमने आईएसआईएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को मार गिराया है।बाइडन ने ट्वीट में लिखा, ‘कल रात मेरे निर्देश पर अमेरिकी सैन्य बलों ने सफलतापूर्वक एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी के लिए धन्यवाद, हमने आईएसआईएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को युद्ध के मैदान से हटा दिया है।’ इससे पहले उन्होंने ऑपरेशन के बारे में कहा था कि भगवान हमारे सैनिकों की रक्षा करे। स्थानीय लोगों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीरिया के इदलिब प्रांत, जो विद्रोहियों के कब्जे में है, में अमेरिका के विशेष ऑपरेशन के दौरान छह बच्चों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए।तुर्की सीमा के पास इमारत को बनाया निशानाअमेरिकी सैन्य बलों ने तुर्की सीमा के पास अतमेह शहर में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। सैनिकों ने शहर की एक इमारत को निशाना बनाया जिसमें युद्ध से विस्थापित हुए हजारों लोग रह रहे थे। हालांकि इमारत में रहने वालों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। कुछ रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि इस ऑपरेशन का टारगेट आईएसआईएल या अल-कायदा का कोई नेता था।पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती! अमेरिकी सांसद की अपील- मसूद खान जैसे ‘जिहादी’ को न बनाएं राजदूतहेलिकॉप्टर की आवाज सुनकर जगे स्थानीय लोगअमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों ने एक सफल आतंकवाद विरोधी अभियान को अंजाम दिया है। अल-जजीरा से बात करते हुए एक विस्थापित सीरियाई अबू फहेद अल-होम्सी ने कहा कि हम हेलिकॉप्टर की आवाज सुनकर रात 1 बजे उठ गए और फिर करीब 3 बजे हमने गोलियों और हमलों की आवाज सुनी। उन्होंने कहा कि हमने एक घर देखा और कुछ सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। लेकिन हमें नहीं पता था कि क्या चल रहा है। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : us president joe biden says us military forces kills isis leader abu ibrahim al hashimi al qurayshi in a counterterrorism operationHindi News from Navbharat Times, TIL Network
