
Rezang La Memorial News: 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान ब्रिगेडियर आर वी जतर (रिटायर्ड) ने अदम्य वीरता का परिचय दिया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज रेजांगला वॉर मोमोरियल को देश को सौंपा।
लद्दाख में युद्ध स्मारक का उद्घाटन, रेजांग ला के वीरों को राजनाथ ने किया नमन
1962 की लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए थे। रेजांगला में जमा देने वाली ठंड में भारतीय जवानों ने ड्रैगन के जवानों को पीछे धकेल दिया था। भारत-चीन की लड़ाई में कुमाऊं रेजिमेंट का बड़ा योगदान रहा था। इस रेजिमेंट ने चीनी जवानों को जोरदार टक्कर दी थी। इसी रेजिमेंट के ब्रिगेडियर आर वी जतर (रिटायर्ड) (Brigadier RV Jatar (Retd) ने इस युद्ध में अदम्य वीरता का परिचय दिया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) जब आज रेजांगला में नवीनीकृत रेजांगला वॉर मेमोरियल (Rezang La War Memorial) को देश को सौंपा। इससे पहले राजनाथ सिंह ब्रिगेडियर जतर को व्हीलचेयर पर बैठाकर मेमोरियल तक ले गए।
13 कुमाऊं के ब्रिगेडियर आर वी जतर ने 1962 के भारत-चीन संघर्ष में बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। चीन के साथ जंग के वक्त जतर कंपनी के कमांडर थे। उन्होंने चीनी सैनिकों के खिलाफ जमकर लोहा लिया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जतर को स्कॉर्ट करते हुए कहा कि वह जतर के साहस को नमन करते हैं।
18,000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सैनिकों का पराक्रम
18 नवंबर 1962 को भारत-चीन (India-China War) युद्ध के दौरान 18,000 फीट की ऊंचाई पर रेजांगला पोस्ट पर कुमाऊं रेजिमेंट (All Ahir) के 120 जवानों ने अदभुत वीरता का परिचय दिया था। भारत के वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान करते हुए चीनी सैनिकों को रेंजागला पोस्ट पर कब्जा नहीं करने दिया।
माइनस में तापमान, खाली हाथ जवानों ने सिखाया चीन को सबक
मेजर शैतान सिंह (Major Shaitan Singh) के नेतृत्व में 13 कुमाऊं बटालियन की चार्ली कंपनी ने शरीर को जमा देने वाली ठंड चीनी सैनिकों को छठी का दूध याद दिला दिया। इस युद्ध में मेजर शैतान सिंह और 98 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। हालांकि, शहादत देने से पहले भारतीय जवानों चीन के 400 सैनिकों को मार गिराया था। गोलियां खत्म होने के बाद भारतीय जवान चीनी सैनिकों से खाली हाथ ही भिड़ गए। वे रायफल की बट से उनका मुकबला किया और उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया।
![]()
1962 युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर आर वी जतर (रिटायर्ड) को व्हीलचेयर पर ले जाते राजनाथ सिंह
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : rezang la day defence minister rajnath singh escorted brigadier rv jatar retd
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Rezang La Memorial News: 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान ब्रिगेडियर आर वी जतर (रिटायर्ड) ने अदम्य वीरता का परिचय दिया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज रेजांगला वॉर मोमोरियल को देश को सौंपा। लद्दाख में युद्ध स्मारक का उद्घाटन, रेजांग ला के वीरों को राजनाथ ने किया नमनलेह1962 की लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों के छक्के छुड़ा दिए थे। रेजांगला में जमा देने वाली ठंड में भारतीय जवानों ने ड्रैगन के जवानों को पीछे धकेल दिया था। भारत-चीन की लड़ाई में कुमाऊं रेजिमेंट का बड़ा योगदान रहा था। इस रेजिमेंट ने चीनी जवानों को जोरदार टक्कर दी थी। इसी रेजिमेंट के ब्रिगेडियर आर वी जतर (रिटायर्ड) (Brigadier RV Jatar (Retd) ने इस युद्ध में अदम्य वीरता का परिचय दिया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) जब आज रेजांगला में नवीनीकृत रेजांगला वॉर मेमोरियल (Rezang La War Memorial) को देश को सौंपा। इससे पहले राजनाथ सिंह ब्रिगेडियर जतर को व्हीलचेयर पर बैठाकर मेमोरियल तक ले गए। 13 कुमाऊं के ब्रिगेडियर आर वी जतर ने 1962 के भारत-चीन संघर्ष में बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। चीन के साथ जंग के वक्त जतर कंपनी के कमांडर थे। उन्होंने चीनी सैनिकों के खिलाफ जमकर लोहा लिया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जतर को स्कॉर्ट करते हुए कहा कि वह जतर के साहस को नमन करते हैं।18,000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सैनिकों का पराक्रम18 नवंबर 1962 को भारत-चीन (India-China War) युद्ध के दौरान 18,000 फीट की ऊंचाई पर रेजांगला पोस्ट पर कुमाऊं रेजिमेंट (All Ahir) के 120 जवानों ने अदभुत वीरता का परिचय दिया था। भारत के वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान करते हुए चीनी सैनिकों को रेंजागला पोस्ट पर कब्जा नहीं करने दिया।माइनस में तापमान, खाली हाथ जवानों ने सिखाया चीन को सबकमेजर शैतान सिंह (Major Shaitan Singh) के नेतृत्व में 13 कुमाऊं बटालियन की चार्ली कंपनी ने शरीर को जमा देने वाली ठंड चीनी सैनिकों को छठी का दूध याद दिला दिया। इस युद्ध में मेजर शैतान सिंह और 98 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। हालांकि, शहादत देने से पहले भारतीय जवानों चीन के 400 सैनिकों को मार गिराया था। गोलियां खत्म होने के बाद भारतीय जवान चीनी सैनिकों से खाली हाथ ही भिड़ गए। वे रायफल की बट से उनका मुकबला किया और उन्हें काफी नुकसान पहुंचाया। 1962 युद्ध के हीरो ब्रिगेडियर आर वी जतर (रिटायर्ड) को व्हीलचेयर पर ले जाते राजनाथ सिंहNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : rezang la day defence minister rajnath singh escorted brigadier rv jatar retdHindi News from Navbharat Times, TIL Network
