
Curated by
Edited by भारत मल्होत्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Dec 28, 2021, 6:35 AM
AUS vs ENG 3rd Test Day 3 Updates: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को बॉक्सिंग डे टेस्ट में तीसरे दिन ही हरा दिया। तीसरे दिन इंग्लैंड के छह विकेट बाकी थे लेकिन स्कॉट बोलैंड की धमाकेदार गेंदबाजी के सामने उसके बल्लेबाज लाचार नजर आए।
![]()
ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच पारी और 14 रन के अंतर से जीत लिया। तीसरे दिन पहले ही सेशन में उसने छह विकेट अपने नाम किए। इंग्लैंड की टीम के पास कोई जवाब नहीं था। यह ऑस्ट्रेलियाई टीम का धमाकेदार खेल था। वैसा ही खेल जैसा क्रिकेटप्रेमी ऑस्ट्रेलिया से देखना चाहते हैं। हालांकि वह इंग्लैंड के खेल से निराश जरूर होंगे जो किसी तरह का जुझारूपन नहीं दिखा पाई।
पहले ही टेस्ट मे छाए बोलैंड
स्कॉट बोलैंड ने अपने करियर के पहले ही टेस्ट में धमाका कर दिया। उन्होंने छह विकेट लेकर इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज से की थी। सीरीज की पहली ही गेंद पर मिशेल स्टार्क ने विकेट लिया था। इसके बाद कंगारू टीम ने मुड़कर नहीं देखा। इंग्लैंड दूसरी पारी में सिर्फ 68 रन पर ऑल आउट हो गया। कप्तान जो रूट को कई मुश्किल सवालों के जवाब देने पड़ सकते हैं।
एंडरसन हुए बोल्ड और एशेज ऑस्ट्रेलिया के नाम
कैमरन ग्रीन की फुल लेंथ बॉल पर एंडरसन बोल्ड हो गए। यह तेज रफ्तार गेंद थी। एंडरसन कुछ समझ पाते इससे पहले गेंद विकेटों से जा टकराई। इसके साथ ही एशेज ऑस्ट्रेलिया के नाम हुई। वह पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे है। सिर्फ 12 दिन लगे ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जीतने में।
अब ओली रॉबिनसन बने शिकार-
यह टेस्ट मैच बोलैंड के प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। बोलैंड का यह छठा विकेट रहा। ऑफ स्टंप के बाहर यह लेंथ बॉल थी। रॉबिनसन आगे आए लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े लाबुशाने के हाथों में गई।
बोलैंड का पांचवां शिकार
स्कॉट बोलैंड ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में पांच विकेट हासिल किए। डेब्यू पर पंजा। टीम के साथियों ने आगे बढ़कर उन्हें बधाई दी। यह उनका होम ग्राउंड है और इस पर उन्होंने कमाल का खेल दिखाया है। गेंद मिडल-ऑफ पर पिच हुई। मार्क वुड ने शॉट खेला लेकिन गेंद सीधा बोलैंड के हाथों में ही गई। उन्होंने अपने फॉलो-थ्रू में अच्छा कैच लपका। इंग्लैंड की पारी अब सिमटने के करीब है। वुड खाता भी नहीं खोल पाए।
बोलैंड ने किया एक और शिकार
कमाल की गेंदबाजी। रूट गेंद को ड्राइव करने गए और गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया। गेंद ऐंगल के साथ अंदर आई। रूट आज यह शॉट अच्छआ खेल रहे थे लेकिन इस गेंद पर कुछ ज्यादा ही मूवमेंट थी। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया। और वॉर्नर ने एक आसान सा कैच लपका।
स्कॉट बोलैंड ने दिया एक और झटका
बोलैंड की इस गेंद पर बड़ी अपील हुई। गेंद टप्पा लगकर थोड़ी सी अंदर आई और जॉनी बेयरस्टो के पिछले पैड से टकराई। अंपायर विल्सन ने काफी सोचने के बाद उंगील उठा दी। बेयरस्टो ने इस पर रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा कि गेंद पैड पर घुटने पर ही लगी है। गेंद बल्ले से नहीं टकराई है। अब एक ही उम्मीद थी कि गेंद ऑफ स्टंप की लाइन के बाहर हो। और आखिर यह अंपायर्स कॉल गया। इम्पैक्ट और स्टंप्स को लेकर तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया। बेयरस्टो खुद को अनलकी मान रहे होंगे लेकिन यह मानने की बात है कि वह इस गेंद पर पूरी तरह चूक गए थे।
मिशेल स्टार्क ने दिया बड़ा झटका
जब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की पारी थोड़ी सेट हो रही है तभी मिशेल स्टार्क ने एक शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। स्टार्क की यह गेंद थोड़ा फुल थी। सीधा विकेट पर। बेन स्टोक्स इस गेंद पर कुछ नहीं कर पाए। गेंद सीधा मिडल स्टंप पर जाकर लगी। बल्ले और पैड के बीच में जो गैप था उसी से गेंद ने अपनी जगह बनाई। स्टोक्स डिफेंस करने के लिए फ्रंट फुट पर आए। गेंद की रफ्तार भी थोड़ी अधिक थी। सीम पर पड़ने के बाद गेंद थोड़ा ज्यादा कट हुई।
इंग्लैंड की सकारात्मक शुरुआत
इंग्लैंड के लिए तीसरे दिन कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने मिलकर अच्छे शॉट लगाए। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर सकारात्मक नजर आ रहे थे। वे गेंद को उसकी मैरिट के हिसाब से खेल रहे थे।
इससे पहले कोविड-19 के मामले आने के बाद दूसरे दिन का खेल आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ, क्योंकि इंग्लैंड के कैंप में चार लोग संक्रमित पाए गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले सत्र की शुरुआत करते हुए जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड के 185 रनों के जवाब में 87.5 ओवर में 267 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 82 रनों की बढ़त हासिल हुई।
Ashes 2021: ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी में तीसरा टेस्ट, दूसरे दिन लड़खड़ाई इंग्लिश पारी
इससे पहले, दूसरे दिन की शुरुआत करने आए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने संभलकर रन बनाना शुरू किया, लेकिन नाइटवॉचमैन नाथन लियोन 10 रन बनाकर रॉबिनसन की गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। इसके बाद, मार्कस हैरिस के साथ टेस्ट रैंकिंग में नए नंबर 1 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में चल रहे लाबुशेन (1) रन पर ही पवेलियन वापस भेज दिया।
अजब-गजब! जूते से पी रहे थे बीयर, कर रहे थे शर्मनाक हरकत, 100 क्रिकेट फैंस को स्टेडियम से भगाया
इसके बाद, इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश कर दिया। मार्कस हैरिस (76), स्टीव स्मिथ (16), डेविड वार्नर (38) और कप्तान पैट कमिंस (21) रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि स्टार्क ने टीम के लिए 24 रनों की अहम पारी खेल नाबाद रहे और इस तरह से मेजबान टीम को 82 रनों की बढ़त मिल गई। इसके बाद, इंग्लैंड के बल्लेबाज खेल के अंतिम घंटे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के हमले से नहीं बच सके और स्टार्क ने जाक क्राउली को 5 रनों पर आउट कर दिया।
क्या वाकई इस ऑलराउंडर से अब नहीं डर रहीं विरोधी टीमें? पोंटिंग ने स्टोक्स के रवैये पर उठाए सवाल
अगली ही गेंद पर उन्होंने फॉर्म में चल रहे डेविड मलान को भी अपना शिकार बना लिया। गेंदबाजी में बदलाव करने के कारण बोलैंड ने सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद (7) और जैक लीच (0) को एक ही ओवर में आउट कर दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रूट (12) और बेन स्टोक्स (2) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया एशेज में एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : australia vs england 3rd ashes test at melbourne day 3 live score updates
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Curated by नित्यानंद पाठक | Edited by भारत मल्होत्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Dec 28, 2021, 6:35 AMAUS vs ENG 3rd Test Day 3 Updates: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को बॉक्सिंग डे टेस्ट में तीसरे दिन ही हरा दिया। तीसरे दिन इंग्लैंड के छह विकेट बाकी थे लेकिन स्कॉट बोलैंड की धमाकेदार गेंदबाजी के सामने उसके बल्लेबाज लाचार नजर आए।मेलबर्नऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच पारी और 14 रन के अंतर से जीत लिया। तीसरे दिन पहले ही सेशन में उसने छह विकेट अपने नाम किए। इंग्लैंड की टीम के पास कोई जवाब नहीं था। यह ऑस्ट्रेलियाई टीम का धमाकेदार खेल था। वैसा ही खेल जैसा क्रिकेटप्रेमी ऑस्ट्रेलिया से देखना चाहते हैं। हालांकि वह इंग्लैंड के खेल से निराश जरूर होंगे जो किसी तरह का जुझारूपन नहीं दिखा पाई। पहले ही टेस्ट मे छाए बोलैंडस्कॉट बोलैंड ने अपने करियर के पहले ही टेस्ट में धमाका कर दिया। उन्होंने छह विकेट लेकर इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज से की थी। सीरीज की पहली ही गेंद पर मिशेल स्टार्क ने विकेट लिया था। इसके बाद कंगारू टीम ने मुड़कर नहीं देखा। इंग्लैंड दूसरी पारी में सिर्फ 68 रन पर ऑल आउट हो गया। कप्तान जो रूट को कई मुश्किल सवालों के जवाब देने पड़ सकते हैं।एंडरसन हुए बोल्ड और एशेज ऑस्ट्रेलिया के नामकैमरन ग्रीन की फुल लेंथ बॉल पर एंडरसन बोल्ड हो गए। यह तेज रफ्तार गेंद थी। एंडरसन कुछ समझ पाते इससे पहले गेंद विकेटों से जा टकराई। इसके साथ ही एशेज ऑस्ट्रेलिया के नाम हुई। वह पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे है। सिर्फ 12 दिन लगे ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जीतने में। अब ओली रॉबिनसन बने शिकार- यह टेस्ट मैच बोलैंड के प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। बोलैंड का यह छठा विकेट रहा। ऑफ स्टंप के बाहर यह लेंथ बॉल थी। रॉबिनसन आगे आए लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े लाबुशाने के हाथों में गई। बोलैंड का पांचवां शिकारस्कॉट बोलैंड ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में पांच विकेट हासिल किए। डेब्यू पर पंजा। टीम के साथियों ने आगे बढ़कर उन्हें बधाई दी। यह उनका होम ग्राउंड है और इस पर उन्होंने कमाल का खेल दिखाया है। गेंद मिडल-ऑफ पर पिच हुई। मार्क वुड ने शॉट खेला लेकिन गेंद सीधा बोलैंड के हाथों में ही गई। उन्होंने अपने फॉलो-थ्रू में अच्छा कैच लपका। इंग्लैंड की पारी अब सिमटने के करीब है। वुड खाता भी नहीं खोल पाए। बोलैंड ने किया एक और शिकार कमाल की गेंदबाजी। रूट गेंद को ड्राइव करने गए और गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया। गेंद ऐंगल के साथ अंदर आई। रूट आज यह शॉट अच्छआ खेल रहे थे लेकिन इस गेंद पर कुछ ज्यादा ही मूवमेंट थी। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया। और वॉर्नर ने एक आसान सा कैच लपका। स्कॉट बोलैंड ने दिया एक और झटकाबोलैंड की इस गेंद पर बड़ी अपील हुई। गेंद टप्पा लगकर थोड़ी सी अंदर आई और जॉनी बेयरस्टो के पिछले पैड से टकराई। अंपायर विल्सन ने काफी सोचने के बाद उंगील उठा दी। बेयरस्टो ने इस पर रिव्यू लिया। रीप्ले में दिखा कि गेंद पैड पर घुटने पर ही लगी है। गेंद बल्ले से नहीं टकराई है। अब एक ही उम्मीद थी कि गेंद ऑफ स्टंप की लाइन के बाहर हो। और आखिर यह अंपायर्स कॉल गया। इम्पैक्ट और स्टंप्स को लेकर तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराया। बेयरस्टो खुद को अनलकी मान रहे होंगे लेकिन यह मानने की बात है कि वह इस गेंद पर पूरी तरह चूक गए थे। मिशेल स्टार्क ने दिया बड़ा झटकाजब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की पारी थोड़ी सेट हो रही है तभी मिशेल स्टार्क ने एक शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। स्टार्क की यह गेंद थोड़ा फुल थी। सीधा विकेट पर। बेन स्टोक्स इस गेंद पर कुछ नहीं कर पाए। गेंद सीधा मिडल स्टंप पर जाकर लगी। बल्ले और पैड के बीच में जो गैप था उसी से गेंद ने अपनी जगह बनाई। स्टोक्स डिफेंस करने के लिए फ्रंट फुट पर आए। गेंद की रफ्तार भी थोड़ी अधिक थी। सीम पर पड़ने के बाद गेंद थोड़ा ज्यादा कट हुई। इंग्लैंड की सकारात्मक शुरुआतइंग्लैंड के लिए तीसरे दिन कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने मिलकर अच्छे शॉट लगाए। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर सकारात्मक नजर आ रहे थे। वे गेंद को उसकी मैरिट के हिसाब से खेल रहे थे। इससे पहले कोविड-19 के मामले आने के बाद दूसरे दिन का खेल आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ, क्योंकि इंग्लैंड के कैंप में चार लोग संक्रमित पाए गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले सत्र की शुरुआत करते हुए जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड के 185 रनों के जवाब में 87.5 ओवर में 267 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 82 रनों की बढ़त हासिल हुई।Ashes 2021: ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी में तीसरा टेस्ट, दूसरे दिन लड़खड़ाई इंग्लिश पारीइससे पहले, दूसरे दिन की शुरुआत करने आए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने संभलकर रन बनाना शुरू किया, लेकिन नाइटवॉचमैन नाथन लियोन 10 रन बनाकर रॉबिनसन की गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। इसके बाद, मार्कस हैरिस के साथ टेस्ट रैंकिंग में नए नंबर 1 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में चल रहे लाबुशेन (1) रन पर ही पवेलियन वापस भेज दिया।अजब-गजब! जूते से पी रहे थे बीयर, कर रहे थे शर्मनाक हरकत, 100 क्रिकेट फैंस को स्टेडियम से भगायाइसके बाद, इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश कर दिया। मार्कस हैरिस (76), स्टीव स्मिथ (16), डेविड वार्नर (38) और कप्तान पैट कमिंस (21) रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि स्टार्क ने टीम के लिए 24 रनों की अहम पारी खेल नाबाद रहे और इस तरह से मेजबान टीम को 82 रनों की बढ़त मिल गई। इसके बाद, इंग्लैंड के बल्लेबाज खेल के अंतिम घंटे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के हमले से नहीं बच सके और स्टार्क ने जाक क्राउली को 5 रनों पर आउट कर दिया।क्या वाकई इस ऑलराउंडर से अब नहीं डर रहीं विरोधी टीमें? पोंटिंग ने स्टोक्स के रवैये पर उठाए सवालअगली ही गेंद पर उन्होंने फॉर्म में चल रहे डेविड मलान को भी अपना शिकार बना लिया। गेंदबाजी में बदलाव करने के कारण बोलैंड ने सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद (7) और जैक लीच (0) को एक ही ओवर में आउट कर दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रूट (12) और बेन स्टोक्स (2) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया एशेज में एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : australia vs england 3rd ashes test at melbourne day 3 live score updatesHindi News from Navbharat Times, TIL Network
