
दुनिया भर में तबाही मचाने वाले कोरोना महामारी के अंत की जल्द ही घोषणा की जा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस बात पर चर्चा शुरू कर दी है।

भारत में 676 दिन में सबसे कम मामले
भारत में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,116 नए मामले सामने आए, जो पिछले 676 दिनों में संक्रमण के सबसे कम रोज आने वाले मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 0.09 प्रतिशत है। ठीक होने की दर 98.71 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।
चीन में तेजी से फैलने लगा कोरोना
चीन में कोरोना महामारी एक बार फिर से पैर पसार रही है। चीन में रविवार को करीब दो साल बाद पहली बार 3300 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। कई शहरों में लोगों को बाहर निकलने से मना किया गया है। शंघाई में स्कूलों को बंद कर दिया है। कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। शेनझेन शहर में लॉकडाउन के बाद 1.7 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।
हांगकांग की स्थिति खराब हो रही है
कोरोना को लेकर हांगकांग में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अधिकारियों ने कोविड-19 के 27,647 नए मामलों की पुष्टि की है। 87 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। अबतक यहां 3,729 लोगों की जान जा चुकी है। वियतनाम दुनिया में ऐसा दूसरा देश है जो कोरोना की सबसे ज्यादा सूनामी झेल रहा है। एक हफ्ते में यहां 14 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : who is discussing to declare corona epidemic end
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
दुनिया भर में तबाही मचाने वाले कोरोना महामारी के अंत की जल्द ही घोषणा की जा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस बात पर चर्चा शुरू कर दी है।सांकेतिक तस्वीरनई दिल्ली: कोरोना महामारी का अंत अब जल्द घोषित किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस बात पर चर्चा शुरू कर दी है। उनके बीच इस बात पर भी सोच-विचार हो रहा है कि कोरोनावायरस के उभरने के दो साल से अधिक समय बाद जब इसे आधिकारिक तौर पर खत्म घोषित किया जाएगा तो उसका पूरी दुनिया पर क्या असर होगा।हालांकि डब्ल्यूएचओ ने कहा कि महामारी के अंत की घोषणा तुरंत करने के बारे में फिलहाल कोई विचार नहीं किया जा रहा है। जहां पूरी दुनिया के ज्यादातर देशों में नए मामलों में कमी आई है, हांगकांग में मौत की दर बढ़ी है। चीन में दो साल में पहली बार इस हफ्ते 1,000 से अधिक नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। इसलिए डब्ल्यूएचओ में चर्चा इस बात पर हो रही है कि कौन से ऐसे संकेत होंगे, जो इस महामारी के अंत का संकेत देंगे। डब्ल्यूएचओ कहा कि कोविड-19 पर अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम आपातकालीन समिति महामारी को खत्म घोषित करने के लिए जरूरी मानदंडों की जांच कर रही है।भारत में 676 दिन में सबसे कम मामलेभारत में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,116 नए मामले सामने आए, जो पिछले 676 दिनों में संक्रमण के सबसे कम रोज आने वाले मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 0.09 प्रतिशत है। ठीक होने की दर 98.71 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।चीन में तेजी से फैलने लगा कोरोनाचीन में कोरोना महामारी एक बार फिर से पैर पसार रही है। चीन में रविवार को करीब दो साल बाद पहली बार 3300 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। कई शहरों में लोगों को बाहर निकलने से मना किया गया है। शंघाई में स्कूलों को बंद कर दिया है। कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। शेनझेन शहर में लॉकडाउन के बाद 1.7 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।हांगकांग की स्थिति खराब हो रही हैकोरोना को लेकर हांगकांग में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अधिकारियों ने कोविड-19 के 27,647 नए मामलों की पुष्टि की है। 87 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। अबतक यहां 3,729 लोगों की जान जा चुकी है। वियतनाम दुनिया में ऐसा दूसरा देश है जो कोरोना की सबसे ज्यादा सूनामी झेल रहा है। एक हफ्ते में यहां 14 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : who is discussing to declare corona epidemic endHindi News from Navbharat Times, TIL Network