
पैट कमिंस आईपीएल 2022 में भले ही गेंदबाजी से ज्यादा कमाल नहीं कर पाए हों, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से फैंस का खूब मनोरंजन किया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में भले ही गेंदबाजी से ज्यादा कमाल नहीं कर पाए हों, लेकिन अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से फैंस का खूब मनोरंजन किया है। उन्होंने आईपीएल 2022 के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवरों में 50 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट लिया, लेकिन मैदान में उनके प्रयास की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 17 ओवर में 3 विकेट पर 189 रन था। रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर थे। लग रहा था कि राजस्थान 225 से ज्यादा का स्कोर करेगा। श्रेयस अय्यर ने 18वें ओवर के लिए सुनील नरेन को गेंद थमाई। उन्होंने पहली ही गेंद पर रियान पराग को शिवम मावी के हाथों कैच करा दिया। हालांकि, इस कैच के लिए सारी मेहनत पैट कमिंस ने की।
सुनील नरेन की यह मिडिल स्टंप पर फुल गेंद थी। रियान पराग इसे साइटस्क्रीन पर मारना चाहते थे। कमिंस ने दाईं ओर भागकर कैच लपका, लेकिन वह बाउंड्री के अंदर गिर रहे थे, इसलिए गेंद को लॉन्ग ऑन से भाग रहे शिवम मावी को पास कर दिया। शिवम मावी ने ऊपर छलांग लगाकर पेड़ से फल तोड़ने के अंदाज में गेंद को अपने दाएं हाथ में दबोच लिया। रियान पराग 3 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए।
Yeh D̶o̶s̶t̶i̶ Catch Hum Nahi Chhodhenge – Pat Cummins x Shivam Mavi ?
How do you rate this team effort?#TATAIPL #IPL2022 #RRvKKR #YehAbNormalHai | @KKRiders | @patcummins30 | @ShivamMavi23 pic.twitter.com/H78nkDjN9n
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 18, 2022
जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने फील्डर्स को छकाया
इससे पहले अनोखा दृश्य देखने को तब मिला जब राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और उनके सलामी जोड़ीदार देवदत्त पडिक्कल ने ओवरथ्रो की मदद के बिना विकेटों के बीच दौड़कर चार रन पूरे किए। यह घटना तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। उमेश यादव की यॉर्कर पर जोस बटलर ने बैकवर्ड पॉइंट की ओर खेला।
#JosButtler #DevduttPadikkal ran four runs
Incredible #IPL2022 #RRvsKKR pic.twitter.com/No9HK41HHM
— Raj (@Raj93465898) April 18, 2022
गेंद सीमा रेखा के पार तो नहीं गई लेकिन दोनों बल्लेबाज चार रन भाग लिए। फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन बल्लेबाजों को चार रन लेने से नहीं रोक पाए। आखिरी में एक कमजोर थ्रो ने सुनिश्चित किया कि जोस बटलर स्टंप्स पर गेंद लगने से पहले ही डाइव लगाकर क्रीज के अंदर पहुंच गए।
पैट कमिंस आईपीएल 2022 में भले ही गेंदबाजी से ज्यादा कमाल नहीं कर पाए हों, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से फैंस का खूब मनोरंजन किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में भले ही गेंदबाजी से ज्यादा कमाल नहीं कर पाए हों, लेकिन अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग से फैंस का खूब मनोरंजन किया है। उन्होंने आईपीएल 2022 के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवरों में 50 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट लिया, लेकिन मैदान में उनके प्रयास की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 17 ओवर में 3 विकेट पर 189 रन था। रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर थे। लग रहा था कि राजस्थान 225 से ज्यादा का स्कोर करेगा। श्रेयस अय्यर ने 18वें ओवर के लिए सुनील नरेन को गेंद थमाई। उन्होंने पहली ही गेंद पर रियान पराग को शिवम मावी के हाथों कैच करा दिया। हालांकि, इस कैच के लिए सारी मेहनत पैट कमिंस ने की। सुनील नरेन की यह मिडिल स्टंप पर फुल गेंद थी। रियान पराग इसे साइटस्क्रीन पर मारना चाहते थे। कमिंस ने दाईं ओर भागकर कैच लपका, लेकिन वह बाउंड्री के अंदर गिर रहे थे, इसलिए गेंद को लॉन्ग ऑन से भाग रहे शिवम मावी को पास कर दिया। शिवम मावी ने ऊपर छलांग लगाकर पेड़ से फल तोड़ने के अंदाज में गेंद को अपने दाएं हाथ में दबोच लिया। रियान पराग 3 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हुए। Yeh D̶o̶s̶t̶i̶ Catch Hum Nahi Chhodhenge – Pat Cummins x Shivam Mavi ?How do you rate this team effort?#TATAIPL #IPL2022 #RRvKKR #YehAbNormalHai | @KKRiders | @patcummins30 | @ShivamMavi23 pic.twitter.com/H78nkDjN9n— Star Sports (@StarSportsIndia) April 18, 2022 जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने फील्डर्स को छकाया इससे पहले अनोखा दृश्य देखने को तब मिला जब राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और उनके सलामी जोड़ीदार देवदत्त पडिक्कल ने ओवरथ्रो की मदद के बिना विकेटों के बीच दौड़कर चार रन पूरे किए। यह घटना तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। उमेश यादव की यॉर्कर पर जोस बटलर ने बैकवर्ड पॉइंट की ओर खेला। #JosButtler #DevduttPadikkal ran four runsIncredible #IPL2022 #RRvsKKR pic.twitter.com/No9HK41HHM— Raj (@Raj93465898) April 18, 2022 गेंद सीमा रेखा के पार तो नहीं गई लेकिन दोनों बल्लेबाज चार रन भाग लिए। फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन बल्लेबाजों को चार रन लेने से नहीं रोक पाए। आखिरी में एक कमजोर थ्रो ने सुनिश्चित किया कि जोस बटलर स्टंप्स पर गेंद लगने से पहले ही डाइव लगाकर क्रीज के अंदर पहुंच गए।
