IPL 2022 dates: 26 मार्च से शुरू होगा IPL 2022, मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर

news image

Curated by

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 24, 2022, 9:25 PM

IPL 2022 opening dates: 26 मार्च से शुरू हो रहा आईपीएल इस बार खाली स्टेडियम में नहीं होगा। मुकाबलों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जाएगी। इसका फैसला महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक लिया जाएगा। 25 या 50 फीसदी दर्शक स्टेडियम में मुकाबलों के दौरान मौजूद रहेंगे।

ipl 2022

आईपीएल 2022

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। गुरुवार को हुई गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। पूरे शेड्यूल के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बीसीसीआई ने ऑफिशियल ब्राडकास्टर्स स्टार्स की बात मानी है, जिनकी ओर से शनिवार को टूर्नामेंट शुरू करने की बात कही गई थी। पहले कहा जा रहा था आईपीएल 27 मार्च से खेला जाएगा। यह खबर क्रिकबज ने अपने सूत्रों के हवाले से बताई है, हालांकि अबतक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सर्वाधिक मैच मुंबई में खेले जाएंगे

मुंबई के तीन स्टेडियम में 55 मुकाबले होंगे। वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 तो ब्रेब्रोन स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे जबकि पुणे को 15 मुकाबलों की मेजबानी मिली है। आईपीएल चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने क्रिकबज से खास बातचीत में बताया कि इस बार टूर्नामेंट खाली स्टेडियम में नहीं होगा।

IPL 2022 लीग स्टेज के सबसे ज्यादा मैच मुंबई में, अहमदाबाद में हो सकता है फाइनल, कल मीटिंग
IPL 2022 में फैंस की वापसी

कोरोना महामारी के चलते बीते दो सीजन सख्त नियमों के साथ खेले गए थे। पिछली बार तो भारत में टूर्नामेंट रोककर यूएई शिफ्ट करने तक की नौबत आ गई थी, लेकिन इसबार हालात जुदा है। महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक कुल क्षमता का 25 या 50 प्रतिशत हिस्सा फैंस से भरा नजर आ सकता है। श्रीलंका और साउथ अफ्रीका में भी टूर्नामेंट करवाने की बात चल रही थी, लेकिन भारत हमेशा से बीसीसीआई की प्राथमिकता में शामिल था।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : ipl 2022 dates announced tournament will kick off on march 26
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Curated by अंशुल तलमले | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 24, 2022, 9:25 PMIPL 2022 opening dates: 26 मार्च से शुरू हो रहा आईपीएल इस बार खाली स्टेडियम में नहीं होगा। मुकाबलों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जाएगी। इसका फैसला महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक लिया जाएगा। 25 या 50 फीसदी दर्शक स्टेडियम में मुकाबलों के दौरान मौजूद रहेंगे।आईपीएल 2022नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। गुरुवार को हुई गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। पूरे शेड्यूल के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बीसीसीआई ने ऑफिशियल ब्राडकास्टर्स स्टार्स की बात मानी है, जिनकी ओर से शनिवार को टूर्नामेंट शुरू करने की बात कही गई थी। पहले कहा जा रहा था आईपीएल 27 मार्च से खेला जाएगा। यह खबर क्रिकबज ने अपने सूत्रों के हवाले से बताई है, हालांकि अबतक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सर्वाधिक मैच मुंबई में खेले जाएंगेमुंबई के तीन स्टेडियम में 55 मुकाबले होंगे। वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 तो ब्रेब्रोन स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे जबकि पुणे को 15 मुकाबलों की मेजबानी मिली है। आईपीएल चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने क्रिकबज से खास बातचीत में बताया कि इस बार टूर्नामेंट खाली स्टेडियम में नहीं होगा।IPL 2022 लीग स्टेज के सबसे ज्यादा मैच मुंबई में, अहमदाबाद में हो सकता है फाइनल, कल मीटिंगIPL 2022 में फैंस की वापसीकोरोना महामारी के चलते बीते दो सीजन सख्त नियमों के साथ खेले गए थे। पिछली बार तो भारत में टूर्नामेंट रोककर यूएई शिफ्ट करने तक की नौबत आ गई थी, लेकिन इसबार हालात जुदा है। महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक कुल क्षमता का 25 या 50 प्रतिशत हिस्सा फैंस से भरा नजर आ सकता है। श्रीलंका और साउथ अफ्रीका में भी टूर्नामेंट करवाने की बात चल रही थी, लेकिन भारत हमेशा से बीसीसीआई की प्राथमिकता में शामिल था। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : ipl 2022 dates announced tournament will kick off on march 26Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *