
Who is Abhinav Sadarangani: उन्हें बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते थे लेकिन टैलंट के पारखी, फ्रैंचाइजी की नजरें उन पर कब से थीं। वे उन्हें अपनी टीम में शामिल करने को लेकर काफी उत्साहित थे। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था लेकिन गुजरात ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये देकर खरीदा।
![]()
![]()
सदारंगनी ने हाल ही में कर्नाटक के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Sayed Mushtaq Ali Trophy) में डेब्यू किया। उन्हें कुछ ही मैचों में काफी प्रभावित किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चार मैचों में 162 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 54 का रहा। उन्होंने इस टूर्नमेंट में 70 रन की एक उपयोगी पारी खेली जिसके बाद फ्रैंचाइजी की उनमें दिलचस्पी जागी। इसके बाद उन्होंने अपना लिस्ट ए डेब्यू किया और एक मैच में 34 रन बनाए। इसके साथ ही वह लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं जिससे भी फ्रैंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहते थे।
अभिनव सदारंगनी के घरेलू करियर की बात की जाए तो ऐसा लगता है कि वह दबाव में अच्छा खेल सकते हैं। वह मध्यक्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं। आईपीएल में ऐसे खिलाड़ियों को लेकर खास तौर पर काफी उत्साह देखा जाता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ उन्होंने 37 गेंद पर 46 रन बनाए थे। इस पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। 2015 में वह कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी खेले थे। वह बीजापुर बुल्स की टीम का हिस्सा रहे। इस साल वह पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने हैं।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : who is abhinav sadarangani karnataka player whom gujarat titans bought in crores
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Who is Abhinav Sadarangani: उन्हें बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते थे लेकिन टैलंट के पारखी, फ्रैंचाइजी की नजरें उन पर कब से थीं। वे उन्हें अपनी टीम में शामिल करने को लेकर काफी उत्साहित थे। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था लेकिन गुजरात ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये देकर खरीदा।बेंगलुरु: अभिनव सदारंगनी (Abhinav Sadarangani) का नाम शनिवार से पहले बहुत ज्यादा लोगों ने नहीं सुना था। आईपीएल 2022 के मेगा-ऑक्शन (IPL Mega Auciton) के पहले दिन उन्हें लेकर फ्रैंचाइजी में काफी उत्सुकता देखी गई। इस नए खिलाड़ी का बेस प्राइस 20 लाख रुपये (Abhinav Sadarangani Base Price) था लेकिन आखिर में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans Team) ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच इस खिलाड़ी को शामिल करने की गजब की होड़ देखी गई। हालांकि कई लोगों को हैरानी जरूर हुई कि आखिर इस अनकैप्टड खिलाड़ी (IPL Uncapped Players) के पीछे फ्रैंचाइजी इतनी रकम क्यों खर्च कर रही हैं लेकिन असल में 27 वर्षीय सदारंगनी कई टीमों के रेडार पर थे।सदारंगनी ने हाल ही में कर्नाटक के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Sayed Mushtaq Ali Trophy) में डेब्यू किया। उन्हें कुछ ही मैचों में काफी प्रभावित किया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चार मैचों में 162 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 54 का रहा। उन्होंने इस टूर्नमेंट में 70 रन की एक उपयोगी पारी खेली जिसके बाद फ्रैंचाइजी की उनमें दिलचस्पी जागी। इसके बाद उन्होंने अपना लिस्ट ए डेब्यू किया और एक मैच में 34 रन बनाए। इसके साथ ही वह लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं जिससे भी फ्रैंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहते थे। अभिनव सदारंगनी के घरेलू करियर की बात की जाए तो ऐसा लगता है कि वह दबाव में अच्छा खेल सकते हैं। वह मध्यक्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं। आईपीएल में ऐसे खिलाड़ियों को लेकर खास तौर पर काफी उत्साह देखा जाता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ उन्होंने 37 गेंद पर 46 रन बनाए थे। इस पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। 2015 में वह कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी खेले थे। वह बीजापुर बुल्स की टीम का हिस्सा रहे। इस साल वह पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने हैं।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : who is abhinav sadarangani karnataka player whom gujarat titans bought in croresHindi News from Navbharat Times, TIL Network