Ukraine Russia War: हथियार उठा लातविया के सांसद पहुंच गए यूक्रेन, रूस के खिलाफ जंग में हुए शामिल

news image

Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को रूस के गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया।

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में कई देशों ने यूक्रेन की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। अब इस जंग में लातविया की भी एंट्री हो गई है। लातवियाई सांसद ज्यूरिस जुरास यूक्रेन में रूसी सेना के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो गए हैं, उनकी पार्टी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। 46 वर्षीय जुरास संसद की कानूनी मामलों की समिति के प्रमुख हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्याय मंत्री और न्यू कंजरवेटिव पार्टी के अध्यक्ष जेनिस बोर्डन्स ने बताया, “वह यूक्रेन में हैं। वह यूक्रेन में आजादी के लिए लड़ने वालों के साथ शामिल हो गए हैं। यह उसका व्यक्तिगत फैसला था और मैं इसका पूरा सम्मान करता हूं।” बोर्डन्स ने सुरक्षा कारणों से इसके बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

पिछले दिनों, लातविया की संसद ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके तहत कहा गया था कि अगर लातविया के लोग रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन जाना चाहते हैं तो वे जा सकते हैं। बता दें कि लातविया अंतरराष्ट्रीय संगठन नाटो (NATO) का एक सदस्य देश है।

रूस के साथ जारी जंग के बीच, यूक्रेन ने सेना की नई यूनिट International Legion बनाने का ऐलान किया था, इसमें रूस का सामना करने के लिए अन्य देशों के लोग शामिल हो सकेंगे। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भी सार्वजनिक तौर इसके लिए अपील की थी। इधर, रूस द्वारा यूक्रेन पर जारी हमले के कारण रूस को कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है।

400 नागरिक मारे गए- यूक्रेन के रक्षा मंत्री

इंग्लिश प्रीमियर लीग ने ऐलान किया है कि वह रूस में मैचों का प्रसारण बंद कर देगी। नेक्सटा टीवी ने यह जानकारी दी है। वहीं, एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। दूसरी तरफ, यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने मंगलवार को रूस के साथ जारी युद्ध में हताहतों की संख्या बताई। उन्होंने दावा किया कि कम से कम 400 नागरिकों की मौत हुई है और 800 घायल हुए हैं।

Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को रूस के गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में कई देशों ने यूक्रेन की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। अब इस जंग में लातविया की भी एंट्री हो गई है। लातवियाई सांसद ज्यूरिस जुरास यूक्रेन में रूसी सेना के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो गए हैं, उनकी पार्टी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। 46 वर्षीय जुरास संसद की कानूनी मामलों की समिति के प्रमुख हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्याय मंत्री और न्यू कंजरवेटिव पार्टी के अध्यक्ष जेनिस बोर्डन्स ने बताया, “वह यूक्रेन में हैं। वह यूक्रेन में आजादी के लिए लड़ने वालों के साथ शामिल हो गए हैं। यह उसका व्यक्तिगत फैसला था और मैं इसका पूरा सम्मान करता हूं।” बोर्डन्स ने सुरक्षा कारणों से इसके बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। पिछले दिनों, लातविया की संसद ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके तहत कहा गया था कि अगर लातविया के लोग रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन जाना चाहते हैं तो वे जा सकते हैं। बता दें कि लातविया अंतरराष्ट्रीय संगठन नाटो (NATO) का एक सदस्य देश है। रूस के साथ जारी जंग के बीच, यूक्रेन ने सेना की नई यूनिट International Legion बनाने का ऐलान किया था, इसमें रूस का सामना करने के लिए अन्य देशों के लोग शामिल हो सकेंगे। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भी सार्वजनिक तौर इसके लिए अपील की थी। इधर, रूस द्वारा यूक्रेन पर जारी हमले के कारण रूस को कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है। 400 नागरिक मारे गए- यूक्रेन के रक्षा मंत्री इंग्लिश प्रीमियर लीग ने ऐलान किया है कि वह रूस में मैचों का प्रसारण बंद कर देगी। नेक्सटा टीवी ने यह जानकारी दी है। वहीं, एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। दूसरी तरफ, यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने मंगलवार को रूस के साथ जारी युद्ध में हताहतों की संख्या बताई। उन्होंने दावा किया कि कम से कम 400 नागरिकों की मौत हुई है और 800 घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *