
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। जिसकी शुरुआत 10 फरवरी को होगी। दूसरे चरण में की वोटिंग 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी को, 23 फरवरी को चौथे चरण, पांचवा चरण 27 फरवरी को, छठे चरण के लिए तीन मार्च को मतदान होगा। इसके अलावा सात मार्च को सातवें चरण की वोटिंग होगी। बता दें कि नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तरफ से पूरी जोर आजमाइश कर रहे हैं। ऐसे में सामने आए सर्वे में भारतीय जनता पार्टी अभी तक सत्ता के करीब जाती दिखाई पड़ रही है। बता दें कि यूपी में 10 फरवरी से सात चरणों में 403 सीटों पर मतदान होंगे और नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
इस बीच इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च ओपिनियन पोल की तरफ से किये गए सर्वे में 75 से अधिक विधानसभा सीटों पर लोगों की राय ली गई। जिसमें लोगों का मानना है कि इस चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में आ सकती है तो वहीं समाजवादी पार्टी 2017 के मुकाबले थोड़ा बेहतर स्थिति में पहुंच सकती है।
किसको कितनी सीटें: इस सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में भाजपा गठबंधन को 242 से 244 सीटें मिल सकती है। वहीं सपा गंठबंधन को 148 से 150 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा बसपा को 4 से 6 सीटें, कांग्रेस को 3 से 5 सीटें और अन्य को 1-3 सीट मिलने का अनुमान है। वोट प्रतिशत की बात करें तो यूपी में इस बार बीजेपी गठबंधन को 42 प्रतिशत मिलने का अनुमान है।
वहीं सपा गठबंधन की झोली में 37 प्रतिशत वोट शेयर आने का अनुमान है। इसके अलावा बीएसपी को 13 प्रतिशत, कांग्रेस और अन्य को 4 प्रतिशत वोट मिल सकता है।
सीएम पद के लिए पसंद: इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च टीम ओपिनियन पोल में लोगों से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल किया गया। जिसके जवाब में 38 परसेंट लोगों ने कहा कि वो योगी आदित्यनाथ को अगला सीएम चुनना चाहते हैं। इसके अलावा 31 फीसदी लोगों ने अखिलेश यादव के नाम पर सहमित जताई। वहीं 13 परसेंट लोगों ने मायावती के नाम पर अपनी मुहर लगाई। इसके बाद सिर्फ 6 प्रतिशत लोगों ने प्रियंका गांधी को सीएम फेस के रूप में चुना।
बता दें कि इस सर्वे में यूपी की मौजूदा योगी सरकार के कामकाज को 46 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया है। वहीं 26 फीसदी लोगों ने योगी सरकार के काम को खराब कहा। इसके अलावा 19 प्रतिशत लोगों ने सरकार के काम को संतोषजनक बताया और 9 परसेंट ने कह नहीं सकते का विकल्प चुना।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। जिसकी शुरुआत 10 फरवरी को होगी। दूसरे चरण में की वोटिंग 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी को, 23 फरवरी को चौथे चरण, पांचवा चरण 27 फरवरी को, छठे चरण के लिए तीन मार्च को मतदान होगा। इसके अलावा सात मार्च को सातवें चरण की वोटिंग होगी। बता दें कि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तरफ से पूरी जोर आजमाइश कर रहे हैं। ऐसे में सामने आए सर्वे में भारतीय जनता पार्टी अभी तक सत्ता के करीब जाती दिखाई पड़ रही है। बता दें कि यूपी में 10 फरवरी से सात चरणों में 403 सीटों पर मतदान होंगे और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इस बीच इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च ओपिनियन पोल की तरफ से किये गए सर्वे में 75 से अधिक विधानसभा सीटों पर लोगों की राय ली गई। जिसमें लोगों का मानना है कि इस चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में आ सकती है तो वहीं समाजवादी पार्टी 2017 के मुकाबले थोड़ा बेहतर स्थिति में पहुंच सकती है। किसको कितनी सीटें: इस सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में भाजपा गठबंधन को 242 से 244 सीटें मिल सकती है। वहीं सपा गंठबंधन को 148 से 150 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा बसपा को 4 से 6 सीटें, कांग्रेस को 3 से 5 सीटें और अन्य को 1-3 सीट मिलने का अनुमान है। वोट प्रतिशत की बात करें तो यूपी में इस बार बीजेपी गठबंधन को 42 प्रतिशत मिलने का अनुमान है। वहीं सपा गठबंधन की झोली में 37 प्रतिशत वोट शेयर आने का अनुमान है। इसके अलावा बीएसपी को 13 प्रतिशत, कांग्रेस और अन्य को 4 प्रतिशत वोट मिल सकता है। सीएम पद के लिए पसंद: इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च टीम ओपिनियन पोल में लोगों से मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल किया गया। जिसके जवाब में 38 परसेंट लोगों ने कहा कि वो योगी आदित्यनाथ को अगला सीएम चुनना चाहते हैं। इसके अलावा 31 फीसदी लोगों ने अखिलेश यादव के नाम पर सहमित जताई। वहीं 13 परसेंट लोगों ने मायावती के नाम पर अपनी मुहर लगाई। इसके बाद सिर्फ 6 प्रतिशत लोगों ने प्रियंका गांधी को सीएम फेस के रूप में चुना। बता दें कि इस सर्वे में यूपी की मौजूदा योगी सरकार के कामकाज को 46 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया है। वहीं 26 फीसदी लोगों ने योगी सरकार के काम को खराब कहा। इसके अलावा 19 प्रतिशत लोगों ने सरकार के काम को संतोषजनक बताया और 9 परसेंट ने कह नहीं सकते का विकल्प चुना।
