UP Election: योगी के मंत्री सतीश महाना की सभा में छोड़ा सांड, बोले

UP Election: योगी के मंत्री सतीश महाना की सभा में छोड़ा सांड, बोले

news image

UP Election: यूपी सरकार में मंत्री सतीश महाना की एक सभा में अचानक से अन्ना पशुओं का एक झुंड घुस आया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

यूपी के विधानसभा चुनाव में इस बार अन्ना पशुओं यानि कि आवारा जानवर चुनावी मुद्दा बन चुके हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इसके हमले में मौत पर मुआवजा देने का वादा भी कर चुके हैं। यह मुद्दा यूपी में बीजेपी को परेशान करता भी दिख रहा है। अब खबर है कि योगी के मंत्री सतीश महाना की सभा में सांड और अवारा गायों का एक झुंड अचानक से घुस आया। जिसके कारण वहां अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सतीश महाना जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, तभी अन्ना पशुओं का झुंड सभा में घुस गया। जिससे कार्यकर्ताओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। खुद सतीश महाना भी कुछ देर के लिए रूक गए। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि कोई नहीं अच्छा हुआ कि गौ माता के दर्शन हो गए।

इसी बीच किसी कार्यकर्ता ने कहा कि यह जानबुझकर सभा में छोड़ा गया है। कार्यकर्ता की इस बात पर सतीश महाना ने कहा कि अगर इसमें साजिश है तो वो साजिश करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।

मिली जानकरी के अनुसार योगी सरकार में उद्योग मंत्री बुधवार को सरसौल प्रखंड में प्रचार कर रहे थे। तभी ये घटना घटी। घटना के बाद मंत्री सतीश महाना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हालांकि यह एक अच्छा संकेत है कि बैठक में गौ माता की उपस्थिति देखी गई, लेकिन अगर जानबूझकर किया गया था, तो जिम्मेदार लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। बताया जा रहा है कि विरोधी पक्ष ने सभा में जानबुझकर इन अवारा पशुओं को छोड़ा था।

बता दें कि सतीश महाना को बीजेपी ने महाराजपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। महाना इससे पहले कानपुर के ही कैंट क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वर्तमान सीट महाराजपुर से भी दो बार विजय हासिल कर चुके हैं। महाना पिछले सात बार से लगातार यूपी में इन दोनों सीटों से विधायक चुने गए हैं। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने फतेह बहादुर सिंह गिल को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने कनिष्का पांडे को मैदान में उतारा है।

UP Election: यूपी सरकार में मंत्री सतीश महाना की एक सभा में अचानक से अन्ना पशुओं का एक झुंड घुस आया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। यूपी के विधानसभा चुनाव में इस बार अन्ना पशुओं यानि कि आवारा जानवर चुनावी मुद्दा बन चुके हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव इसके हमले में मौत पर मुआवजा देने का वादा भी कर चुके हैं। यह मुद्दा यूपी में बीजेपी को परेशान करता भी दिख रहा है। अब खबर है कि योगी के मंत्री सतीश महाना की सभा में सांड और अवारा गायों का एक झुंड अचानक से घुस आया। जिसके कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सतीश महाना जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, तभी अन्ना पशुओं का झुंड सभा में घुस गया। जिससे कार्यकर्ताओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। खुद सतीश महाना भी कुछ देर के लिए रूक गए। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि कोई नहीं अच्छा हुआ कि गौ माता के दर्शन हो गए। इसी बीच किसी कार्यकर्ता ने कहा कि यह जानबुझकर सभा में छोड़ा गया है। कार्यकर्ता की इस बात पर सतीश महाना ने कहा कि अगर इसमें साजिश है तो वो साजिश करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। मिली जानकरी के अनुसार योगी सरकार में उद्योग मंत्री बुधवार को सरसौल प्रखंड में प्रचार कर रहे थे। तभी ये घटना घटी। घटना के बाद मंत्री सतीश महाना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हालांकि यह एक अच्छा संकेत है कि बैठक में गौ माता की उपस्थिति देखी गई, लेकिन अगर जानबूझकर किया गया था, तो जिम्मेदार लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। बताया जा रहा है कि विरोधी पक्ष ने सभा में जानबुझकर इन अवारा पशुओं को छोड़ा था। बता दें कि सतीश महाना को बीजेपी ने महाराजपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। महाना इससे पहले कानपुर के ही कैंट क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वर्तमान सीट महाराजपुर से भी दो बार विजय हासिल कर चुके हैं। महाना पिछले सात बार से लगातार यूपी में इन दोनों सीटों से विधायक चुने गए हैं। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने फतेह बहादुर सिंह गिल को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने कनिष्का पांडे को मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *