UP Election: हां, मैं भगवाधारी हूं

news image

UP Election: सीएम योगी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि भगवा रंग का अपमान पूरे संत समाज का अपमान है।

सीएम योगी ने यूपी चुनाव के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि वो भगवाधारी हैं और इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। सीएम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने आदित्यनाथ के कपड़ों को लेकर तंज कसा था।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा- “एक बात मुझे अटकी, बहुत अटकी। आपने समाजवादी पार्टी के कुछ लोगों के बयान सुने होंगे। वह बयान सृष्टि का भी अपमान है। सनातन धर्म का भी अपमान है। भारत के संत समाज का भी अपमान है। उन्होंने क्या कहा? यानि उन्होंने भगवा को जंग के साथ जोड़ा है, लेकिन हां मैं कह सकता हूं कि मैं भगवाधारी हूं, और मुझे लगता है हर गोरखपुरवासी भगवाधारी है।”

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी को कहना चाहिए कि वो भगवाधारी है। योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान भीड़ से जय श्री राम के नारे और तालियां दोनों सुनाई दे रहे थे। उन्होंने कहा- “हर उत्तरप्रदेशवासी कहेगा कि हम भगवाधारी हैं और इसलिए बोलेंगे क्योंकि ये भगवा सृष्टि की उर्जा का रंग है”।

सीएम योगी ने कहा कि जब सुर्योदय होता है ना तब सूर्य भी भगवा ही होता है। उन्होंने कहा कि जो अग्नि हम सबका उर्जा का कारण है, उसका रंग भी भगवा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी ‘मैं भी भगवाधारी हूं’ का नारा लगाया।

बता दें कि यूपी के सिराथू में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान सीएम योगी पर हमला बोलते हुए डिंपल यादव ने उनके पहनावे पर तंज कसा था। उन्होंने उनके कपड़े की तुलना जंग लगे हुए लोहे के रंग से की थी।

उन्होंने कहा था ”यह जो डबल इंजन की सरकार है। जब इंजन में जंग लग जाता है…. जंग का रंग क्या होता है। मुझे लगता है जिस रंग के हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री कपड़े पहनते हैं उसी रंग का होता है तो ऐसे जंग वाले इंजन को हटाने का समय आ गया है।”

UP Election: सीएम योगी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि भगवा रंग का अपमान पूरे संत समाज का अपमान है। सीएम योगी ने यूपी चुनाव के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि वो भगवाधारी हैं और इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। सीएम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने आदित्यनाथ के कपड़ों को लेकर तंज कसा था। एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा- “एक बात मुझे अटकी, बहुत अटकी। आपने समाजवादी पार्टी के कुछ लोगों के बयान सुने होंगे। वह बयान सृष्टि का भी अपमान है। सनातन धर्म का भी अपमान है। भारत के संत समाज का भी अपमान है। उन्होंने क्या कहा? यानि उन्होंने भगवा को जंग के साथ जोड़ा है, लेकिन हां मैं कह सकता हूं कि मैं भगवाधारी हूं, और मुझे लगता है हर गोरखपुरवासी भगवाधारी है।” उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सभी को कहना चाहिए कि वो भगवाधारी है। योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान भीड़ से जय श्री राम के नारे और तालियां दोनों सुनाई दे रहे थे। उन्होंने कहा- “हर उत्तरप्रदेशवासी कहेगा कि हम भगवाधारी हैं और इसलिए बोलेंगे क्योंकि ये भगवा सृष्टि की उर्जा का रंग है”। सीएम योगी ने कहा कि जब सुर्योदय होता है ना तब सूर्य भी भगवा ही होता है। उन्होंने कहा कि जो अग्नि हम सबका उर्जा का कारण है, उसका रंग भी भगवा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी ‘मैं भी भगवाधारी हूं’ का नारा लगाया। बता दें कि यूपी के सिराथू में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान सीएम योगी पर हमला बोलते हुए डिंपल यादव ने उनके पहनावे पर तंज कसा था। उन्होंने उनके कपड़े की तुलना जंग लगे हुए लोहे के रंग से की थी। उन्होंने कहा था ”यह जो डबल इंजन की सरकार है। जब इंजन में जंग लग जाता है…. जंग का रंग क्या होता है। मुझे लगता है जिस रंग के हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री कपड़े पहनते हैं उसी रंग का होता है तो ऐसे जंग वाले इंजन को हटाने का समय आ गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *