
दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह को धर-दबोचा है। इनके पास से लाखों रुपये की कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें आईफोन शामिल हैं।
![]()
दिल्ली क्राइम
पुलिस ने जाल बिछाकर इस गिरोह को धर-दबोचा। इसके लिए एसपी ऑपरेशन सेल अभिनेंद्र जैन की अगुआई में एंटी स्नैचिंग सेल को बनाया गया था। दक्षिण-पश्चिम जिले के बाजारों में मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आई। उसने कुछ खास बाजारों की पहचान की। इनमें मोबाइल चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही थीं। जांच में सामने आया कि नाबालिग बच्चे वारदात को अमलीजामा पहना रहे हैं। इसके बाद छापेमारी की गई। एक वीकली मार्केट से पांच नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
हफ्ते भर पहले आया नौकर बना कातिल, चोरी करते टोका तो बुजुर्ग महिला की बेरहमी से कर दी हत्या
पूछताछ में पता चला कि वो झारखंड के रहने वाले हैं। उन्हें मेहतो दिल्ली लाया था। इनकी निशानदेही पर बाकी के भी आरोपियों को पकड़ लिया गया। मेहतो ने पुलिस को बताया कि वह इन बच्चों से वीकली मार्केट, शादी-ब्याह और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से चोरी करवाता था। ये मौका पाकर झपटमारी भी करते थे।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : delhi police busted a gang of mobile thieves stole more than ten thousand mobiles
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Compiled by अमित शुक्ला | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 12, 2022, 12:00 AMदिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह को धर-दबोचा है। इनके पास से लाखों रुपये की कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें आईफोन शामिल हैं।दिल्ली क्राइमनई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उसने मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह (Delhi Police nabs a gang of mobile theft ) को धर दबोचा है। इस गिरोह ने चार साल में 10 हजार से ज्यादा मोबाइल फोनों की चोरी की है। पुलिस ने इनके पास से 50 लाख रुपये के फोन बरामद किए हैं। ये भीड़भाड़ वाले इलाकों के अलावा बाजारों, मंदिरों और झपटमारी कर फोन चोरी करते थे। यह गिरोह झारखंड से चलता था। गिरोह के लोग दिल्ली से मोबाइल चुराकर (Mobile theft gang) बांग्लादेश में बेचते थे। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एलोपी मेहतो इस गिरोह का सरगना बताया जाता है। बाकी के आरोपी उसके रिलेटिव हैं। इनके पास से 110 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत 50 लाख रुपये है। इनमें 35 आईफोन भी शामिल हैं। सभी आरोपी झारखंड साहिबगंज जिला के रहने वाले हैं। गिरफ्त में आए 10 लोगों में से 5 नाबालिग बताए जाते हैं। इनकी पहचान एलोपी मेहतो, कारू कुमार, सन्नी कुमार, नंदन कुमार और राहुल कुमार के तौर पर हुई है। Delhi News: सऊदी से तस्करी कर लाया था सिगरेट, किसी और को बेची तो गैंग ने किया अगवा, कॉन्स्टबेल भी शामिलपुलिस ने जाल बिछाकर इस गिरोह को धर-दबोचा। इसके लिए एसपी ऑपरेशन सेल अभिनेंद्र जैन की अगुआई में एंटी स्नैचिंग सेल को बनाया गया था। दक्षिण-पश्चिम जिले के बाजारों में मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आई। उसने कुछ खास बाजारों की पहचान की। इनमें मोबाइल चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही थीं। जांच में सामने आया कि नाबालिग बच्चे वारदात को अमलीजामा पहना रहे हैं। इसके बाद छापेमारी की गई। एक वीकली मार्केट से पांच नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया। हफ्ते भर पहले आया नौकर बना कातिल, चोरी करते टोका तो बुजुर्ग महिला की बेरहमी से कर दी हत्यापूछताछ में पता चला कि वो झारखंड के रहने वाले हैं। उन्हें मेहतो दिल्ली लाया था। इनकी निशानदेही पर बाकी के भी आरोपियों को पकड़ लिया गया। मेहतो ने पुलिस को बताया कि वह इन बच्चों से वीकली मार्केट, शादी-ब्याह और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से चोरी करवाता था। ये मौका पाकर झपटमारी भी करते थे।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : delhi police busted a gang of mobile thieves stole more than ten thousand mobilesHindi News from Navbharat Times, TIL Network