देश के सेल्फमेड युवा रईसों के बारे में कितना जानते हैं आप?

देश के सेल्फमेड युवा रईसों के बारे में कितना जानते हैं आप?

news image

Produced by

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 13, 2021, 5:02 PM

अगर हुरुण इंडिया रिच लिस्ट अंडर 40 की बात करें तो इसमें शामिल युवा उद्यमियों ने औसतन हजार करोड़ रुपये की संपत्ति बनाने में सफलता हासिल की है।

दिव्यांक.

नई दिल्ली
IIFL wealth: आईआईएफएल वेल्थ और हुरुण इंडिया रिच लिस्ट 2021 में 40 साल से कम उम्र के ऐसे युवाओं को शामिल किया गया है जो अपने बूते रईस बने हैं। अगर हुरुण इंडिया रिच लिस्ट अंडर 40 की बात करें तो इसमें शामिल युवा उद्यमियों ने औसतन हजार करोड़ रुपये की संपत्ति बनाने में सफलता हासिल की है। अगर आप भी हुरुण इंडिया 40 एंड अंडर सेल्फ मेड रिच लिस्ट 2021 के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको टॉप 10 रईसों के नाम बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी आज करेंगे गति शक्ति योजना का शुभारंभ, जानिए क्या है गति शक्ति योजना
1. Media.net

Hurun इंडिया रिच लिस्ट 2021 के हिसाब से media.net के दिव्यांक तुरखिया 39 साल के हैं और 12,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 40 साल से कम उम्र के रईसों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं।

2. BrowserStack
Hurun इंडिया रिच लिस्ट 2021 के हिसाब से BrowserStack के नकुल अग्रवाल रईसों की सूची में दूसरे नंबर पर शामिल हैं। नकुल अग्रवाल के पास ₹12400 करोड़ की संपत्ति है।

3. BrowserStack
Hurun इंडिया रिच लिस्ट 2021 के हिसाब से BrowserStack के रितेश अरोड़ा ब्राउजरस्टैक के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं। हुरून की रिच लिस्ट अंडर 40 में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास भी ₹12400 करोड़ की संपत्ति है।

4.Neha Narkhede & family
हुरून रिच लिस्ट इंडिया के हिसाब से कॉन्फ्लूएंट की सह संस्थापक और इंजीनियरिंग हेड नेहा नारखेड़े 40 साल से कम उम्र के रईसों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। उनके पास ₹12200 करोड़ की संपत्ति है।

5. Zerodha
जिरोधा के निखिल कामत 35 साल की उम्र के हैं और वॉल्यूम के हिसाब से उन्होंने देश की सबसे बड़ी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की स्थापना की है। युवा रिच लिस्ट में वे पांचवें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 11,100 करोड़ रुपये की है।

6. Think & Learn
थिंक एंड लर्न के संस्थापक रिजु रविंद्रन युवा रईसों की सूची में छठे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 8100 करोड़ रुपये है।

7. Flipkart
फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक बिन्नी बंसल 38 साल के हैं और वह हुरून की रिच लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹8000 करोड़ है।

8. Flipkart
फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक सचिन बंसल 40 साल के हैं और वह हुरून की रिच लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹7800 करोड़ है।

9. ANI Technologies
कैब एग्रीगेटर फार्मूला के संस्थापक भाविश अग्रवाल 36 साल के हैं। पिछले 1 साल में उनकी संपत्ति 114 फ़ीसदी बढ़ी है। भाविश अग्रवाल 7500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ रईसों की सूची में नौवें नंबर पर हैं।

10. Oravel Stays
ओयो रूम के संस्थापक रितेश अग्रवाल सिर्फ 27 साल के हैं। पिछले 1 साल में उनकी संपत्ति 40 फ़ीसदी बढ़ी है। 6300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ रितेश अग्रवाल युवा रईसों की सूची में दसवें नंबर पर हैं।

आईआईएफएल वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2021 (IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021) आ गई है। देश के अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल टॉप पर बने हुए हैं। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) दो पायदान चढ़कर देश के दूसरे सबसे बड़े रईस बने गए हैं। चार चेहरे पहली बार टॉप टेन में पहुंचे हैं। इनमें आर्सेलरमित्तल के लक्ष्मी मित्तल, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी के भाई विनोद शांतिलाल अडानी और Zscaler के फाउंडर जय चौधरी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ इनकम बढ़ने से भारत में गरीबी दूर करने में नहीं मिलेगी मदद

Loan By Whatsapp: इस नंबर पर ‘Hi’ वाट्सऐप करने भर से मिल जाएगा 10 लाख रुपये का लोन!

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : hurun-india-rich-list-2021-meet-india-wealthiest-self-made-entrepreneurs-under-40
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Produced by Amit Tyagi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 13, 2021, 5:02 PMअगर हुरुण इंडिया रिच लिस्ट अंडर 40 की बात करें तो इसमें शामिल युवा उद्यमियों ने औसतन हजार करोड़ रुपये की संपत्ति बनाने में सफलता हासिल की है।नई दिल्ली IIFL wealth: आईआईएफएल वेल्थ और हुरुण इंडिया रिच लिस्ट 2021 में 40 साल से कम उम्र के ऐसे युवाओं को शामिल किया गया है जो अपने बूते रईस बने हैं। अगर हुरुण इंडिया रिच लिस्ट अंडर 40 की बात करें तो इसमें शामिल युवा उद्यमियों ने औसतन हजार करोड़ रुपये की संपत्ति बनाने में सफलता हासिल की है। अगर आप भी हुरुण इंडिया 40 एंड अंडर सेल्फ मेड रिच लिस्ट 2021 के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको टॉप 10 रईसों के नाम बता रहे हैं।यह भी पढ़ें: PM मोदी आज करेंगे गति शक्ति योजना का शुभारंभ, जानिए क्या है गति शक्ति योजना1. Media.netHurun इंडिया रिच लिस्ट 2021 के हिसाब से media.net के दिव्यांक तुरखिया 39 साल के हैं और 12,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 40 साल से कम उम्र के रईसों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं।2. BrowserStackHurun इंडिया रिच लिस्ट 2021 के हिसाब से BrowserStack के नकुल अग्रवाल रईसों की सूची में दूसरे नंबर पर शामिल हैं। नकुल अग्रवाल के पास ₹12400 करोड़ की संपत्ति है। 3. BrowserStackHurun इंडिया रिच लिस्ट 2021 के हिसाब से BrowserStack के रितेश अरोड़ा ब्राउजरस्टैक के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं। हुरून की रिच लिस्ट अंडर 40 में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास भी ₹12400 करोड़ की संपत्ति है।4.Neha Narkhede & family हुरून रिच लिस्ट इंडिया के हिसाब से कॉन्फ्लूएंट की सह संस्थापक और इंजीनियरिंग हेड नेहा नारखेड़े 40 साल से कम उम्र के रईसों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। उनके पास ₹12200 करोड़ की संपत्ति है। 5. Zerodhaजिरोधा के निखिल कामत 35 साल की उम्र के हैं और वॉल्यूम के हिसाब से उन्होंने देश की सबसे बड़ी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की स्थापना की है। युवा रिच लिस्ट में वे पांचवें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 11,100 करोड़ रुपये की है। 6. Think & Learn थिंक एंड लर्न के संस्थापक रिजु रविंद्रन युवा रईसों की सूची में छठे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 8100 करोड़ रुपये है। 7. Flipkartफ्लिपकार्ट के सह संस्थापक बिन्नी बंसल 38 साल के हैं और वह हुरून की रिच लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹8000 करोड़ है।8. Flipkartफ्लिपकार्ट के सह संस्थापक सचिन बंसल 40 साल के हैं और वह हुरून की रिच लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹7800 करोड़ है।9. ANI Technologiesकैब एग्रीगेटर फार्मूला के संस्थापक भाविश अग्रवाल 36 साल के हैं। पिछले 1 साल में उनकी संपत्ति 114 फ़ीसदी बढ़ी है। भाविश अग्रवाल 7500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ रईसों की सूची में नौवें नंबर पर हैं।10. Oravel Staysओयो रूम के संस्थापक रितेश अग्रवाल सिर्फ 27 साल के हैं। पिछले 1 साल में उनकी संपत्ति 40 फ़ीसदी बढ़ी है। 6300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ रितेश अग्रवाल युवा रईसों की सूची में दसवें नंबर पर हैं।आईआईएफएल वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2021 (IIFL Wealth Hurun India Rich List 2021) आ गई है। देश के अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल टॉप पर बने हुए हैं। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) दो पायदान चढ़कर देश के दूसरे सबसे बड़े रईस बने गए हैं। चार चेहरे पहली बार टॉप टेन में पहुंचे हैं। इनमें आर्सेलरमित्तल के लक्ष्मी मित्तल, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला, गौतम अडानी के भाई विनोद शांतिलाल अडानी और Zscaler के फाउंडर जय चौधरी शामिल हैं।यह भी पढ़ें: सिर्फ इनकम बढ़ने से भारत में गरीबी दूर करने में नहीं मिलेगी मददLoan By Whatsapp: इस नंबर पर ‘Hi’ वाट्सऐप करने भर से मिल जाएगा 10 लाख रुपये का लोन! Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : hurun-india-rich-list-2021-meet-india-wealthiest-self-made-entrepreneurs-under-40Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *