सीबीआई, एफबीआई तक जिसे ढूंढ रही थी, वह अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी फिलीपींस में अरेस्ट

सीबीआई, एफबीआई तक जिसे ढूंढ रही थी, वह अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी फिलीपींस में अरेस्ट

news image

Written by | Edited by शेफाली श्रीवास्तव | नवभारत टाइम्स | Updated: Oct 19, 2021, 12:47 PM

फिलीपींस की तरफ से भारत सरकार को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। अब उसके भारत डिपोर्ट करने की कोशिशें चल रही हैं। पुजारी जब वहां एक बिल्डिंग के बाहर खड़ा था, तब मुंबई पहुंची। सूचना के अनुसार, उसे 15 अक्टूबर को पकड़ा गया। मुंबई पुलिस, सीबीआई के अलावा वह एफबीआई के भी रडार पर था।

NCB की हिरासत में दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल

हाइलाइट्स

  • अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी को फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया
  • फिलीपींस की तरफ से भारत सरकार को इस संबंध में सूचना दे दी गई
  • मुंबई पुलिस, सीबीआई के अलावा वह एफबीआई के भी रडार पर था

मुंबई
अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी को फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों ने एनबीटी से इस खबर की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, फिलीपींस की तरफ से भारत सरकार को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। अब उसके भारत डिपोर्ट करने की कोशिशें चल रही हैं। पुजारी जब वहां एक बिल्डिंग के बाहर खड़ा था, तब मुंबई पहुंची। सूचना के अनुसार, उसे 15 अक्टूबर को पकड़ा गया। मुंबई पुलिस, सीबीआई के अलावा वह एफबीआई के भी रडार पर था।

सुरेश पुजारी पहले डॉन रवि पुजारी के साथ काम करता था। करीब दस साल पहले वह रवि पुजारी से अलग हो गया था और खुद का गैंग बना लिया था। नवी मुंबई, मुंबई और ठाणे में डांस बार मालिकों को वह उगाही के लिए नियमित फोन करता था। उगाही न देने वालों पर गोलियां चलवाता था। साल, 2018 में उसके शूटरों ने कल्याण–भिवंडी हाईवे पर के. एन. पार्क होटल को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई थीं। एक गोली रिसेप्शन पर बैठे एक कर्मचारी को लगी भी थी।

पुजारी गैंग के कई डॉन हुए थे गिरफ्तार
उसके बाद सुरेश पुजारी ने इस होटल के मालिक को फिर फोन किया था और 25 लाख रुपये का हफ्ता मांगा था। उस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजय सावंत और सचिन कदम ने सुरेश पुजारी गैंग के करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद भी इस डॉन के कई लोग अलग-अलग केसों में पकड़े गए और उनके जरिए विदेश में वह कहां है, उसे ट्रैक किए जाने की कोशिशें चलती रहीं।

सूत्रों के अनुसार, सुरेश पुजारी के बारे में मुंबई पुलिस को पता चला कि वह 21 सितंबर से फिलीपींस में हैं। उसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए इंटरपोल को अलर्ट किया गया। सुरेश पुजारी से जुड़ी जारी सूचनाएं इंटरपोल से शेयर की गईं। उसी में वह पकड़ा गया।

2007 में भारत से भागा था
सुरेश पुजारी मूल रूप से उल्लासनगर का रहनेवाला है। साल, 2007 में वह भारत से भागा था। वह अलग-अलग देशों में सुरेश पुजारी के अलावा सुरेश पुरी और सतीश पई के नाम से भी रह रहा था। स्वाभाविक है, उसने इन नामों से फर्जी पासपोर्ट भी बनवाए थे।

सुरेश पुजारी की गिरफ्तारी से खत्म हुआ अंडरवर्ल्ड!
सुरेश पुजारी की गिरफ्तारी के बाद से अब अंडरवर्ल्ड लगभग खत्म हो गया है। छोटा राजन, रवि पुजारी, एजाज लकड़ावाला जैसे डॉन पिछले एक दशक में भारत डिपोर्ट हो चुके हैं। दाऊद के भाई इकबाल कासकर और भतीजे की गिरफ्तारी के बाद डी गैंग की भी गतिविधियां मुंबई में काफी कंट्रोल में हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने दाऊद के भाई अनीस से जुड़े कुछ लोगों को टेरर केस में गिरफ्तार किया था। लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, जहां तक उगाही कॉल्स की बात है, दाऊद गिरोह के लोगों की तरफ से पिछले कई महीनों से कोई कॉल मुंबई में किसी बिजनेसमैन को नहीं आए।

Suresh Pujari

सुरेश पुजारी (फाइल फोटो)

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : underworld don suresh pujari arrest from philippines by mumbai police
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Written by सुनील मेहरोत्रा | Edited by शेफाली श्रीवास्तव | नवभारत टाइम्स | Updated: Oct 19, 2021, 12:47 PMफिलीपींस की तरफ से भारत सरकार को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। अब उसके भारत डिपोर्ट करने की कोशिशें चल रही हैं। पुजारी जब वहां एक बिल्डिंग के बाहर खड़ा था, तब मुंबई पहुंची। सूचना के अनुसार, उसे 15 अक्टूबर को पकड़ा गया। मुंबई पुलिस, सीबीआई के अलावा वह एफबीआई के भी रडार पर था। NCB की हिरासत में दाऊद इब्राहिम का भाई इकबालहाइलाइट्सअंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी को फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया फिलीपींस की तरफ से भारत सरकार को इस संबंध में सूचना दे दी गईमुंबई पुलिस, सीबीआई के अलावा वह एफबीआई के भी रडार पर थामुंबईअंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी को फिलीपींस में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों ने एनबीटी से इस खबर की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, फिलीपींस की तरफ से भारत सरकार को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। अब उसके भारत डिपोर्ट करने की कोशिशें चल रही हैं। पुजारी जब वहां एक बिल्डिंग के बाहर खड़ा था, तब मुंबई पहुंची। सूचना के अनुसार, उसे 15 अक्टूबर को पकड़ा गया। मुंबई पुलिस, सीबीआई के अलावा वह एफबीआई के भी रडार पर था।सुरेश पुजारी पहले डॉन रवि पुजारी के साथ काम करता था। करीब दस साल पहले वह रवि पुजारी से अलग हो गया था और खुद का गैंग बना लिया था। नवी मुंबई, मुंबई और ठाणे में डांस बार मालिकों को वह उगाही के लिए नियमित फोन करता था। उगाही न देने वालों पर गोलियां चलवाता था। साल, 2018 में उसके शूटरों ने कल्याण–भिवंडी हाईवे पर के. एन. पार्क होटल को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई थीं। एक गोली रिसेप्शन पर बैठे एक कर्मचारी को लगी भी थी। पुजारी गैंग के कई डॉन हुए थे गिरफ्तारउसके बाद सुरेश पुजारी ने इस होटल के मालिक को फिर फोन किया था और 25 लाख रुपये का हफ्ता मांगा था। उस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजय सावंत और सचिन कदम ने सुरेश पुजारी गैंग के करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद भी इस डॉन के कई लोग अलग-अलग केसों में पकड़े गए और उनके जरिए विदेश में वह कहां है, उसे ट्रैक किए जाने की कोशिशें चलती रहीं।सूत्रों के अनुसार, सुरेश पुजारी के बारे में मुंबई पुलिस को पता चला कि वह 21 सितंबर से फिलीपींस में हैं। उसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए इंटरपोल को अलर्ट किया गया। सुरेश पुजारी से जुड़ी जारी सूचनाएं इंटरपोल से शेयर की गईं। उसी में वह पकड़ा गया।2007 में भारत से भागा थासुरेश पुजारी मूल रूप से उल्लासनगर का रहनेवाला है। साल, 2007 में वह भारत से भागा था। वह अलग-अलग देशों में सुरेश पुजारी के अलावा सुरेश पुरी और सतीश पई के नाम से भी रह रहा था। स्वाभाविक है, उसने इन नामों से फर्जी पासपोर्ट भी बनवाए थे।सुरेश पुजारी की गिरफ्तारी से खत्म हुआ अंडरवर्ल्ड!सुरेश पुजारी की गिरफ्तारी के बाद से अब अंडरवर्ल्ड लगभग खत्म हो गया है। छोटा राजन, रवि पुजारी, एजाज लकड़ावाला जैसे डॉन पिछले एक दशक में भारत डिपोर्ट हो चुके हैं। दाऊद के भाई इकबाल कासकर और भतीजे की गिरफ्तारी के बाद डी गैंग की भी गतिविधियां मुंबई में काफी कंट्रोल में हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने दाऊद के भाई अनीस से जुड़े कुछ लोगों को टेरर केस में गिरफ्तार किया था। लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, जहां तक उगाही कॉल्स की बात है, दाऊद गिरोह के लोगों की तरफ से पिछले कई महीनों से कोई कॉल मुंबई में किसी बिजनेसमैन को नहीं आए। सुरेश पुजारी (फाइल फोटो)Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : underworld don suresh pujari arrest from philippines by mumbai policeHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *