हिमाचल के पहाड़ों पर सुबह से बर्फबारी:​​​​​​​रोहतांग दर्रा में डेढ़ फीट तक बर्फ, मैदानी इलाकों में अब बढ़ेगी ठंड, जनजीवन पर दिखने लगा असर

news image

कुल्लू2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। लाहौल स्पीति में दो दिन से हो रही बर्फबारी के बाद पहाड़ सफेद चादर से ढके नजर आने लगे हैं। रोहतांग दर्रा और कुंजोम दर्रा में डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। अटल टनल में भी बर्फ गिरने का दौर जारी है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब पंजाब और हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। यहां ठंड बढ़ गई है। हालांकि, हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के बाद स्मॉग छंट गया है और दो दिन के बाद शुक्रवार को सूर्य ने भी चमक बिखेरी। आगामी दिनों में मैदानी इलाकों में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

केलांग में 3 इंच तक बर्फ
हिमाचल में कुल्लू के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही ताजा बर्फ गिर रही है। कुछ क्षेत्रों में जहां रात को बर्फ गिरी, वहीं कई क्षेत्रों में दो दिन से रुक-रुक बर्फबारी हो रही है। जिला मुख्यालय केलांग में 3 इंच तक बर्फ गिरी है। यहां रास्ते, घर की छतें और सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बर्फ से लदी नजर आने लगी हैं। इसका असर अब जनजीवन पर भी पड़ने लगेगा। वहीं बर्फबारी का मजा लेने के लिए पर्यटकों का आना भी शुरू हो गया है।

केलांग में बर्फ से ढकी गाड़ियां और रोड।

केलांग में बर्फ से ढकी गाड़ियां और रोड।

कई रास्तों पर बस सेवा बंद
ताजा बर्फबारी के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शुक्रवार को कुल्लू-केलांग के बीच चलने वाली बस सेवा फिलहाल बंद कर दी है। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के भीतरी भागों में बस सेवा जारी है। अटल टनल रोहतांग होकर चलने वाली कुल्लू केलांग बस सेवा को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। टनल होकर अन्य चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक नहीं है।

अटल टनल के पास बर्फ से ढकी सड़क और पहाड़।

अटल टनल के पास बर्फ से ढकी सड़क और पहाड़।

ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे
जनजाति जिला लाहौल स्पीति मुख्यालय में 2 से 3 इंच तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा तांदी संगम, जिस्पा, कोकसर, सिस्सू, कुजोम दर्रा, रोहतांग दर्रा समेत जिला के तमाम क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू जिला में भी तमाम ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी का दौर सुबह से जारी है, जबकि निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है। जालोडी पास सहित जिला की तमाम ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं।

ताजा बर्फबारी के बाद सफेद चादर ओढ़ने लगे पहाड़।

ताजा बर्फबारी के बाद सफेद चादर ओढ़ने लगे पहाड़।

यहां चलती रहेंगी बस
केलांग के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल मनेपा ने बताया कि मौसम के रुख को ध्यान में रखते हुए फिलहाल, कुल्लू और केलांग के मध्य बस सेवाएं स्थगित की गई हैं, लेकिन आज घाटी के उदयपुर से खंजर, सलग्रां से उदयपुर और भुजंड और उदयपुर व समस्त पांगी घाटी के मध्य बस सेवा जारी रहेगी।

कुल्लू2 दिन पहलेकॉपी लिंकहिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। लाहौल स्पीति में दो दिन से हो रही बर्फबारी के बाद पहाड़ सफेद चादर से ढके नजर आने लगे हैं। रोहतांग दर्रा और कुंजोम दर्रा में डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। अटल टनल में भी बर्फ गिरने का दौर जारी है।पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब पंजाब और हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। यहां ठंड बढ़ गई है। हालांकि, हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के बाद स्मॉग छंट गया है और दो दिन के बाद शुक्रवार को सूर्य ने भी चमक बिखेरी। आगामी दिनों में मैदानी इलाकों में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।केलांग में 3 इंच तक बर्फहिमाचल में कुल्लू के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही ताजा बर्फ गिर रही है। कुछ क्षेत्रों में जहां रात को बर्फ गिरी, वहीं कई क्षेत्रों में दो दिन से रुक-रुक बर्फबारी हो रही है। जिला मुख्यालय केलांग में 3 इंच तक बर्फ गिरी है। यहां रास्ते, घर की छतें और सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बर्फ से लदी नजर आने लगी हैं। इसका असर अब जनजीवन पर भी पड़ने लगेगा। वहीं बर्फबारी का मजा लेने के लिए पर्यटकों का आना भी शुरू हो गया है।केलांग में बर्फ से ढकी गाड़ियां और रोड।कई रास्तों पर बस सेवा बंदताजा बर्फबारी के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शुक्रवार को कुल्लू-केलांग के बीच चलने वाली बस सेवा फिलहाल बंद कर दी है। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के भीतरी भागों में बस सेवा जारी है। अटल टनल रोहतांग होकर चलने वाली कुल्लू केलांग बस सेवा को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। टनल होकर अन्य चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक नहीं है।अटल टनल के पास बर्फ से ढकी सड़क और पहाड़।ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरेजनजाति जिला लाहौल स्पीति मुख्यालय में 2 से 3 इंच तक बर्फबारी हुई है। इसके अलावा तांदी संगम, जिस्पा, कोकसर, सिस्सू, कुजोम दर्रा, रोहतांग दर्रा समेत जिला के तमाम क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू जिला में भी तमाम ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी का दौर सुबह से जारी है, जबकि निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है। जालोडी पास सहित जिला की तमाम ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिर रहे हैं।ताजा बर्फबारी के बाद सफेद चादर ओढ़ने लगे पहाड़।यहां चलती रहेंगी बसकेलांग के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल मनेपा ने बताया कि मौसम के रुख को ध्यान में रखते हुए फिलहाल, कुल्लू और केलांग के मध्य बस सेवाएं स्थगित की गई हैं, लेकिन आज घाटी के उदयपुर से खंजर, सलग्रां से उदयपुर और भुजंड और उदयपुर व समस्त पांगी घाटी के मध्य बस सेवा जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *