VIDEO, महिला जवानों के डेयरडेविल स्टंट:रिपब्लिक-डे की तैयारी में जुटीं BSF की ‘सीमा भवानी’, राजपथ पर परेड में दिखाएंगी बाइक पर करतब

news image

  • Hindi News
  • National
  • Republic Day BSF | Seema Bhavani Preparing For Republic Day Parade, Will Show Daredevil Bike Stunt On Rajpath

इस बार दिल्ली में राजपथ पर रिपब्लिक-डे में एक बार फिर देश की मातृशक्ति के खतरनाक स्टंट आपको हैरान होने के लिए मजबूर कर देंगे। बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) की महिला विंग ‘सीमा भवानी’ ने दांतों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर कर देने वाले डेयरडेविल बाइक स्टंट की तैयारी शुरू कर दी है।

दूसरी बार दिखाएंगी रिपब्लिक-डे परेड में जलवा
यह दूसरा मौका है, जब BSF की सीमा भवानी टीम राजपथ पर रिपब्लिक-डे परेड में अपना जलवा दिखाएगी। न्यूज एजेंसी ANI ने सीमा भवानी टीम की तैयारियों का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में BSF की महिला जवान अपने खतरनाक स्टंट को अंजाम देती दिखाई दे रही हैं। रॉयल एनफील्ड बाइक पर उनके स्टंट इतने शानदार दिखाई दे रहे हैं कि आप हैरान रह जाएंगे।

BSF की इस महिला टीम के करतब किसी भी तरह से पुरुषों से कम नहीं हैं। (फाइल फोटो)

BSF की इस महिला टीम के करतब किसी भी तरह से पुरुषों से कम नहीं हैं। (फाइल फोटो)

2015 से परेड में शामिल हुए थे महिला सैनिकों के खतरनाक करतब
रिपब्लिक-डे और इंडिपेंडेंस-डे की परेड में भारतीय सुरक्षा बलों के पुरुष जवान अपने डेयरडेविल करतब दिखाकर लंबे समय से लोगों को लुभाते रहे हैं। लेकिन महिला जवानों को जान हथेली पर रखकर स्टंट को परेड के दौरान अंजाम देने का मौका साल 2015 में मिला था। तब भारतीय सेना, एयरफोर्स और नेवी की महिला जवानों के स्टंट को पुरुष जवानों के साथ मिलकर स्टंट दिखाने की अनुमति मिली थी।

पिछले साल भी इंडिपेंडेंस-डे से पहले सड़कों पर अपनी तैयारियों से सीमा भवानी टीम ने सभी को हैरान कर दिया था। (फाइल फोटो)

पिछले साल भी इंडिपेंडेंस-डे से पहले सड़कों पर अपनी तैयारियों से सीमा भवानी टीम ने सभी को हैरान कर दिया था। (फाइल फोटो)

देश की पहली ऑल-वुमन स्टंट टीम है सीमा भवानी
BSF की सीमा भवानी टीम को पिछले साल पहली बार अपने स्टंट दिखाने का मौका दिया गया था और उन्होंने अपने करतबों से सभी का दिल जीता था। यह BSF की तरफ से देश की पहली ऑल-वुमन बाइकर कंटीनजेंट है, जिसमें सभी महिला जवान ही स्टंट में शिरकत करती हैं।

Hindi NewsNationalRepublic Day BSF | Seema Bhavani Preparing For Republic Day Parade, Will Show Daredevil Bike Stunt On Rajpathइस बार दिल्ली में राजपथ पर रिपब्लिक-डे में एक बार फिर देश की मातृशक्ति के खतरनाक स्टंट आपको हैरान होने के लिए मजबूर कर देंगे। बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) की महिला विंग ‘सीमा भवानी’ ने दांतों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर कर देने वाले डेयरडेविल बाइक स्टंट की तैयारी शुरू कर दी है।दूसरी बार दिखाएंगी रिपब्लिक-डे परेड में जलवायह दूसरा मौका है, जब BSF की सीमा भवानी टीम राजपथ पर रिपब्लिक-डे परेड में अपना जलवा दिखाएगी। न्यूज एजेंसी ANI ने सीमा भवानी टीम की तैयारियों का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में BSF की महिला जवान अपने खतरनाक स्टंट को अंजाम देती दिखाई दे रही हैं। रॉयल एनफील्ड बाइक पर उनके स्टंट इतने शानदार दिखाई दे रहे हैं कि आप हैरान रह जाएंगे।BSF की इस महिला टीम के करतब किसी भी तरह से पुरुषों से कम नहीं हैं। (फाइल फोटो)2015 से परेड में शामिल हुए थे महिला सैनिकों के खतरनाक करतबरिपब्लिक-डे और इंडिपेंडेंस-डे की परेड में भारतीय सुरक्षा बलों के पुरुष जवान अपने डेयरडेविल करतब दिखाकर लंबे समय से लोगों को लुभाते रहे हैं। लेकिन महिला जवानों को जान हथेली पर रखकर स्टंट को परेड के दौरान अंजाम देने का मौका साल 2015 में मिला था। तब भारतीय सेना, एयरफोर्स और नेवी की महिला जवानों के स्टंट को पुरुष जवानों के साथ मिलकर स्टंट दिखाने की अनुमति मिली थी।पिछले साल भी इंडिपेंडेंस-डे से पहले सड़कों पर अपनी तैयारियों से सीमा भवानी टीम ने सभी को हैरान कर दिया था। (फाइल फोटो)देश की पहली ऑल-वुमन स्टंट टीम है सीमा भवानीBSF की सीमा भवानी टीम को पिछले साल पहली बार अपने स्टंट दिखाने का मौका दिया गया था और उन्होंने अपने करतबों से सभी का दिल जीता था। यह BSF की तरफ से देश की पहली ऑल-वुमन बाइकर कंटीनजेंट है, जिसमें सभी महिला जवान ही स्टंट में शिरकत करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *