- Hindi News
- National
- By elections Updates; Voting For Three Lok Sabha A; Results Will Come On 26th June
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
देश में आज तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इनमें उत्तर प्रदेश की दो और पंजाब की एक लोकसभा सीट शामिल है। वहीं, त्रिपुरा की चार और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीट शामिल है। सभी सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। उपचुनाव के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे।
इन सीटों पर हो रहे उपचुनाव
लोकसभा की जिन तीन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर और पंजाब की संगरूर सीट शामिल है। वहीं, सात विधानसभा सीटों में दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मंदार, आंध्र प्रदेश की आत्मकुर और त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा और जुबाराजगर सीट शामिल है।
भगवंत मान के CM बनने के बाद खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट
भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट पर आप ने गुरमेल सिंह को, कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी और BJP ने केवल ढिल्लों को मैदान में उतारा है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने कमलदीप कौर के खिलाफ अपने प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान को मैदान में उतारा है।

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP ने दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा
AAP के राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP ने दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा है। भाजपा ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया और कांग्रेस ने प्रेम लता को मैदान में उतारा है।
त्रिपुरा में 3 विधायकों के इस्तीफे और एक की मौत के बाद खाली हुई सीटें
त्रिपुरा में अगरतला, बोरदोवाली टाउन और सूरमा से भाजपा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जबकि जुबाराजगर से माकपा विधायक का निधन हो गया था। बोरदोवाली टाउन सीट पर मुख्यमंत्री माणिक साहा को कांग्रेस के आशीष कुमार साहा के खिलाफ खड़ा किया गया है। अगरतला सीट पर BJP के पूर्व विधायक सुदीप रॉय बर्मन कांग्रेस के टिकट पर BJP के डॉक्टर अशोक सिन्हा और CPM के कृष्णा मजूमदार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
UP की आजमगढ़ सीट पर अखिलेश के भाई और निरहुआ आमने-सामने
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा खाली किए गए आजमगढ़ में सपा ने उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और बहुजन समाज पार्टी के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के खिलाफ मैदान में उतारा है। आजम खान के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र रामपुर में खान के वफादार असीम रजा भाजपा के घनश्याम लोधी के खिलाफ हैं। यहां कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है।

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में निरहुआ सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हुए मुकाबले में हार गए थे।
AP की आत्मकुर सीट विधायक की मौत के बाद खाली हुई
आंध्र प्रदेश के आत्मकुर में कांग्रेस के विधायक मेकापति गौतम रेड्डी की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर YSR कांग्रेस ने उनके भाई विक्रम रेड्डी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने जी भरत कुमार यादव को मैदान में उतारा है। यहां TDP चुनाव नहीं लड़ रही है।
झारखंड की मंदार सीट पर तिर्की की बेटी मैदान में
पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद खाली हुई झारखंड की मंदार सीट पर कांग्रेस ने तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने गंगोत्री कुजूर को मैदान में उतारा है।
Hindi NewsNationalBy elections Updates; Voting For Three Lok Sabha A; Results Will Come On 26th Juneनई दिल्ली3 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोदेश में आज तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इनमें उत्तर प्रदेश की दो और पंजाब की एक लोकसभा सीट शामिल है। वहीं, त्रिपुरा की चार और आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीट शामिल है। सभी सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। उपचुनाव के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे।इन सीटों पर हो रहे उपचुनावलोकसभा की जिन तीन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर और पंजाब की संगरूर सीट शामिल है। वहीं, सात विधानसभा सीटों में दिल्ली की राजेंद्र नगर, झारखंड की मंदार, आंध्र प्रदेश की आत्मकुर और त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा और जुबाराजगर सीट शामिल है।भगवंत मान के CM बनने के बाद खाली हुई संगरूर लोकसभा सीटभगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट पर आप ने गुरमेल सिंह को, कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी और BJP ने केवल ढिल्लों को मैदान में उतारा है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने कमलदीप कौर के खिलाफ अपने प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान को मैदान में उतारा है।यह भी पढ़ें: संगरूर सीट पर उपचुनाव आज:सुबह 8 बजे शुरू होगा मतदान; पंजाब में सरकार बनने के बाद AAP का पहला चुनावदिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP ने दुर्गेश पाठक को मैदान में उताराAAP के राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP ने दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा है। भाजपा ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया और कांग्रेस ने प्रेम लता को मैदान में उतारा है।त्रिपुरा में 3 विधायकों के इस्तीफे और एक की मौत के बाद खाली हुई सीटेंत्रिपुरा में अगरतला, बोरदोवाली टाउन और सूरमा से भाजपा विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जबकि जुबाराजगर से माकपा विधायक का निधन हो गया था। बोरदोवाली टाउन सीट पर मुख्यमंत्री माणिक साहा को कांग्रेस के आशीष कुमार साहा के खिलाफ खड़ा किया गया है। अगरतला सीट पर BJP के पूर्व विधायक सुदीप रॉय बर्मन कांग्रेस के टिकट पर BJP के डॉक्टर अशोक सिन्हा और CPM के कृष्णा मजूमदार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।UP की आजमगढ़ सीट पर अखिलेश के भाई और निरहुआ आमने-सामनेसपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा खाली किए गए आजमगढ़ में सपा ने उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और बहुजन समाज पार्टी के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के खिलाफ मैदान में उतारा है। आजम खान के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र रामपुर में खान के वफादार असीम रजा भाजपा के घनश्याम लोधी के खिलाफ हैं। यहां कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है।2019 में हुए लोकसभा चुनाव में निरहुआ सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हुए मुकाबले में हार गए थे।यह भी पढ़ें: आजमगढ़-रामपुर लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग LIVE : आजम खान का वोटिंग से पहले सरकार पर आरोप, बोले- गंज इंस्पेक्टर ने प्रत्याशियों से मारपीट कीAP की आत्मकुर सीट विधायक की मौत के बाद खाली हुईआंध्र प्रदेश के आत्मकुर में कांग्रेस के विधायक मेकापति गौतम रेड्डी की मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर YSR कांग्रेस ने उनके भाई विक्रम रेड्डी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने जी भरत कुमार यादव को मैदान में उतारा है। यहां TDP चुनाव नहीं लड़ रही है।झारखंड की मंदार सीट पर तिर्की की बेटी मैदान मेंपूर्व मंत्री बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद खाली हुई झारखंड की मंदार सीट पर कांग्रेस ने तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने गंगोत्री कुजूर को मैदान में उतारा है।
Connect With Us
0 Comments