- Hindi News
- National
- Andhra Pradesh Surprise Meet Case; CSIR Scientist Ramu Naidu Attacked In Visakhapatnam

आंध्र प्रदेश में एक शादी की नापसंदगी से जुड़ा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला शादी के लिए अपने माता-पिता के चुने गए लड़के से शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। उसने उसे सरप्राइज मीट के लिए बुलाया। इस बीच उसने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। हादसे में घायल व्यक्ति रामू नायडू CSIR में साइंटिस्ट हैं। रामू को गले में गहरे घाव हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं।
रामू से मिलने के पहले खरीदे 3 चाकू
पुलिस ने बताया कि घटना विशाखापत्तनम के चोडावरम में हुई। रामू नायडू और पुष्पा की अगले महीने शादी होनी थी। 22 साल की पुष्पा स्कूल छोड़ चुकी है। पुलिस ने यह भी बताया कि उसने रामू से मिलने से पहले तीन चाकू खरीदे थे। हालांकि पुष्पा नाम की इस महिला का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।
मंदिर में बुलाकर किया हमला
होने वाली दुल्हन ने रामू को मिलने के लिए पहाड़ी की चोटी पर बने एक मंदिर में बुलाया था। पुलिस ने कहा कि मंदिर में उसने रामू की गर्दन काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि घायल रामू को अस्पताल ले जाया जा रहा है और उसकी सफेद शर्ट खून से लथपथ है।
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया है कि वह रामू से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने कहा कि उसने इस शादी का विरोध किया था, लेकिन उसके माता-पिता मानने को तैयार नहीं थे।
Hindi NewsNationalAndhra Pradesh Surprise Meet Case; CSIR Scientist Ramu Naidu Attacked In Visakhapatnamआंध्र प्रदेश में एक शादी की नापसंदगी से जुड़ा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला शादी के लिए अपने माता-पिता के चुने गए लड़के से शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। उसने उसे सरप्राइज मीट के लिए बुलाया। इस बीच उसने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। हादसे में घायल व्यक्ति रामू नायडू CSIR में साइंटिस्ट हैं। रामू को गले में गहरे घाव हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं।रामू से मिलने के पहले खरीदे 3 चाकूपुलिस ने बताया कि घटना विशाखापत्तनम के चोडावरम में हुई। रामू नायडू और पुष्पा की अगले महीने शादी होनी थी। 22 साल की पुष्पा स्कूल छोड़ चुकी है। पुलिस ने यह भी बताया कि उसने रामू से मिलने से पहले तीन चाकू खरीदे थे। हालांकि पुष्पा नाम की इस महिला का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।मंदिर में बुलाकर किया हमलाहोने वाली दुल्हन ने रामू को मिलने के लिए पहाड़ी की चोटी पर बने एक मंदिर में बुलाया था। पुलिस ने कहा कि मंदिर में उसने रामू की गर्दन काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि घायल रामू को अस्पताल ले जाया जा रहा है और उसकी सफेद शर्ट खून से लथपथ है।आरोपी महिला ने पुलिस को बताया है कि वह रामू से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने कहा कि उसने इस शादी का विरोध किया था, लेकिन उसके माता-पिता मानने को तैयार नहीं थे।