अल्लाहू अकबर… संसद में बवाल के बीच पाक फौज की चाल, शाहीन-3 मिसाइल का किया टेस्ट

news image

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Apr 9, 2022, 3:23 PM

पाकिस्तानी सेना ने संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के विवाद के बीच शाहीन-3 मिसाइल का परीक्षण किया है। शाहीन-3 लंबी दूरी तक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से लैस इस मिसाइल की रेंज 2750 किलोमीटर है।

Shaheen-3 Missile
शाहीन-3 मिसाइल
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के विवाद के बीच शाहीन-3 मिसाइल का परीक्षण किया है। शाहीन-3 लंबी दूरी तक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से लैस इस मिसाइल की रेंज 2750 किलोमीटर है। यह दूरी भारत में चेन्नई तक को निशाना बनाने के लिए काफी है। सफल परीक्षण के बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। शाहीन-3 का पहला परीक्षण 9 मार्च 2015 को किया गया था।शाहीन-3 पाकिस्तान की सबसे लंबी रेंज की मिसाइल
शाहीन-3 मिसाइल के परीक्षण के दौरान इसकी डिजाइन और तकनीक को टेस्ट किया गया। यह पाकिस्तान की सॉलिड-ईंधन से चलने वाले बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है जो परमाणु हथियार ले जा सकती है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की सभी मिसाइल प्रणालियों में से इसकी रेंज सबसे ज्यादा है। इससे पहले टेस्ट की गईं शाहीन-1 की क्षमता 900 किलोमीटर दूर तक मार करने की है जबकि शाहीन-2 परमाणु हथियारों के साथ 1500 किलोमीटर दूर मार कर सकती है।

शाहीन-3 मिसाइल कितनी खतरनाक
पाकिस्तान ने शाहीन-3 मिसाइल का 20 जनवरी 2021 को भी टेस्ट किया था। पाकिस्तान ने दावा किया था कि परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से लैस इस मिसाइल की रेंज 2750 किलोमीटर है। यह दूरी भारत में चेन्नै तक को निशाना बनाने के लिए काफी है। यह पाकिस्तान की सॉलिड-ईंधन से चलने वाले बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है जो परमाणु हथियार ले जा सकती है। इसका सबसे पहला टेस्ट 2015 में किया गया था। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की सभी मिसाइल प्रणालियों में से इसकी रेंज सबसे ज्यादा है। इससे पहले टेस्ट की गईं शाहीन-1 की क्षमता 900 किलोमीटर दूर तक मार करने की है जबकि शाहीन-2 परमाणु हथियारों के साथ 1500 किलोमीटर दूर मार कर सकती है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : pakistan army test-fires shaheen-3 missile amid voting on no confidence motion against imran khan
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Priyesh Mishra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Apr 9, 2022, 3:23 PMपाकिस्तानी सेना ने संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के विवाद के बीच शाहीन-3 मिसाइल का परीक्षण किया है। शाहीन-3 लंबी दूरी तक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से लैस इस मिसाइल की रेंज 2750 किलोमीटर है।शाहीन-3 मिसाइलइस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के विवाद के बीच शाहीन-3 मिसाइल का परीक्षण किया है। शाहीन-3 लंबी दूरी तक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से लैस इस मिसाइल की रेंज 2750 किलोमीटर है। यह दूरी भारत में चेन्नई तक को निशाना बनाने के लिए काफी है। सफल परीक्षण के बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी। शाहीन-3 का पहला परीक्षण 9 मार्च 2015 को किया गया था।शाहीन-3 पाकिस्तान की सबसे लंबी रेंज की मिसाइलशाहीन-3 मिसाइल के परीक्षण के दौरान इसकी डिजाइन और तकनीक को टेस्ट किया गया। यह पाकिस्तान की सॉलिड-ईंधन से चलने वाले बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है जो परमाणु हथियार ले जा सकती है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की सभी मिसाइल प्रणालियों में से इसकी रेंज सबसे ज्यादा है। इससे पहले टेस्ट की गईं शाहीन-1 की क्षमता 900 किलोमीटर दूर तक मार करने की है जबकि शाहीन-2 परमाणु हथियारों के साथ 1500 किलोमीटर दूर मार कर सकती है।शाहीन-3 मिसाइल कितनी खतरनाकपाकिस्तान ने शाहीन-3 मिसाइल का 20 जनवरी 2021 को भी टेस्ट किया था। पाकिस्तान ने दावा किया था कि परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से लैस इस मिसाइल की रेंज 2750 किलोमीटर है। यह दूरी भारत में चेन्नै तक को निशाना बनाने के लिए काफी है। यह पाकिस्तान की सॉलिड-ईंधन से चलने वाले बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है जो परमाणु हथियार ले जा सकती है। इसका सबसे पहला टेस्ट 2015 में किया गया था। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की सभी मिसाइल प्रणालियों में से इसकी रेंज सबसे ज्यादा है। इससे पहले टेस्ट की गईं शाहीन-1 की क्षमता 900 किलोमीटर दूर तक मार करने की है जबकि शाहीन-2 परमाणु हथियारों के साथ 1500 किलोमीटर दूर मार कर सकती है।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : pakistan army test-fires shaheen-3 missile amid voting on no confidence motion against imran khanHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *