खुले बाजार में उपलब्ध होंगी कोरोना वैक्सीन:कोवीशील्ड और कोवैक्सिन अस्पतालों और क्लिनिक से खरीद सकेंगे, अभी दवा दुकानों पर नहीं मिलेंगी

खुले बाजार में उपलब्ध होंगी कोरोना वैक्सीन:कोवीशील्ड और कोवैक्सिन अस्पतालों और क्लिनिक से खरीद सकेंगे, अभी दवा दुकानों पर नहीं मिलेंगी

news image

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Vaccine Covishield Covaxin; DCGI Grants Conditional Market Approval Vaccine Maker

नई दिल्ली12 घंटे पहले

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के वयस्कों में रेगुलर मार्केट यूज को मंजूरी दे दी है, लेकिन शर्तों के साथ। न्यूज एजेंसी PTI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। यह अप्रूवल न्यू ड्रग्स एंड क्लिनिकल ट्रायल रूल्स 2019 के तहत दिया गया है।

हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों कोरोना वैक्सीन जल्द ही दवा दुकानों पर मिलने लगेंगी। इन्हें अस्पतालों और क्लीनिकों से खरीदना होगा। इमरजेंसी यूज के लिए सेफ्टी डेटा DCGI को 15 दिनों के भीतर देना होता है, लेकिन बाजार की मंजूरी के लिए डेटा छह महीने के भीतर नियामक को देना होगा।

मंजूरी मिलने के बाद कोरोना वायरस की इन दोनों वैक्सीन का एक डोज 275 रुपए में मिलने की संभावना है। सर्विस चार्ज के 150 रुपए जुड़ने के बाद हर डोज के लिए एक व्यक्ति को 425 रुपए देने पड़ सकते हैं।

इन शर्तों के आधार पर मिली मंजूरी
कोवैक्सिन और कोवीशील्ड को मार्केट में बेचने के लिए न्यू ड्रग्स एंड क्लिनिकल ट्रायल रूल्स 2019 के तहत मंजूरी दी गई है। फर्म को CO-Win प्लेटफॉर्म पर देश के भीतर किए गए सभी वैक्सीनेशन रिकॉर्ड करने के अलावा देशभर में चल रहे क्लीनिकल ट्रायल्स और सप्लाई किए जाने वाले वैक्सीन के डोज का डाटा जमा करना होगा। वैक्सीनेशन के बाद होने वाले साइड इफेक्ट पर भी निगरानी रखनी होगी।

कम कीमत पर उपलब्ध होगी
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- सरकार की वैक्सिनेशन ड्राइव जारी रहेगी।
मंजूरी मिलने के तुरंत बाद सूत्रों ने कहा कि दोनों वैक्सीन अब प्राइवेट क्लीनिकों में पूर्व-निर्धारित एमआरपी पर मिलेंगी और लोग उन्हें खरीद सकेंगे। सूत्रों ने कहा कि वैक्सीन निजी अस्पतालों में पहले की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध होगी।

अभी 1200 है कोवैक्सिन की कीमत
प्राइवेट फैसिलिटी के तहत अभी तक कोवैक्सिन के एक डोज की कीमत 1,200 रुपए, जबकि कोवीशील्ड की कीमत 780 रुपए है। कीमतों में 150 रुपए का सर्विस चार्ज भी शामिल है। दोनों वैक्सीन का इस्तेमाल देश में केवल इमरजेंसी में किया जा रहा है। कोवैक्सिन और कोवीशील्ड को 3 जनवरी 2021 को इमरजेंसी यूज की अनुमति दी गई थी।

SEC ने भेजी थी रिकमंडेशन
सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने 19 जनवरी को कुछ शर्तों के साथ वयस्कों के लिए कोवीशील्ड और कोवैक्सिन को रेग्युलर मार्केट में बेचने की मंजूरी देने की सिफारिश की थी।

सीरम इंस्टीट्यूट में गवर्नमेंट और रेग्युलेटरी अफेयर्स के डायरेक्टर प्रकाश कुमार सिंह और भारत बायोटेक के डायरेक्टर वी कृष्ण मोहन ने वैक्सीन के लिए मार्केट ओपन करने की मांग की थी। SEC ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की एप्लिकेशन का दोबारा रिव्यू किया। जिसके बाद कुछ शर्तों के साथ कोवैक्सिन और कोवीशील्ड को रेगुलर मार्केट अप्रूवल दे दिया गया है।

Hindi NewsNationalCoronavirus Vaccine Covishield Covaxin; DCGI Grants Conditional Market Approval Vaccine Makerनई दिल्ली12 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कोवीशील्ड और कोवैक्सिन के वयस्कों में रेगुलर मार्केट यूज को मंजूरी दे दी है, लेकिन शर्तों के साथ। न्यूज एजेंसी PTI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। यह अप्रूवल न्यू ड्रग्स एंड क्लिनिकल ट्रायल रूल्स 2019 के तहत दिया गया है।हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों कोरोना वैक्सीन जल्द ही दवा दुकानों पर मिलने लगेंगी। इन्हें अस्पतालों और क्लीनिकों से खरीदना होगा। इमरजेंसी यूज के लिए सेफ्टी डेटा DCGI को 15 दिनों के भीतर देना होता है, लेकिन बाजार की मंजूरी के लिए डेटा छह महीने के भीतर नियामक को देना होगा।मंजूरी मिलने के बाद कोरोना वायरस की इन दोनों वैक्सीन का एक डोज 275 रुपए में मिलने की संभावना है। सर्विस चार्ज के 150 रुपए जुड़ने के बाद हर डोज के लिए एक व्यक्ति को 425 रुपए देने पड़ सकते हैं।इन शर्तों के आधार पर मिली मंजूरीकोवैक्सिन और कोवीशील्ड को मार्केट में बेचने के लिए न्यू ड्रग्स एंड क्लिनिकल ट्रायल रूल्स 2019 के तहत मंजूरी दी गई है। फर्म को CO-Win प्लेटफॉर्म पर देश के भीतर किए गए सभी वैक्सीनेशन रिकॉर्ड करने के अलावा देशभर में चल रहे क्लीनिकल ट्रायल्स और सप्लाई किए जाने वाले वैक्सीन के डोज का डाटा जमा करना होगा। वैक्सीनेशन के बाद होने वाले साइड इफेक्ट पर भी निगरानी रखनी होगी।कम कीमत पर उपलब्ध होगीस्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा- सरकार की वैक्सिनेशन ड्राइव जारी रहेगी।मंजूरी मिलने के तुरंत बाद सूत्रों ने कहा कि दोनों वैक्सीन अब प्राइवेट क्लीनिकों में पूर्व-निर्धारित एमआरपी पर मिलेंगी और लोग उन्हें खरीद सकेंगे। सूत्रों ने कहा कि वैक्सीन निजी अस्पतालों में पहले की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध होगी।अभी 1200 है कोवैक्सिन की कीमतप्राइवेट फैसिलिटी के तहत अभी तक कोवैक्सिन के एक डोज की कीमत 1,200 रुपए, जबकि कोवीशील्ड की कीमत 780 रुपए है। कीमतों में 150 रुपए का सर्विस चार्ज भी शामिल है। दोनों वैक्सीन का इस्तेमाल देश में केवल इमरजेंसी में किया जा रहा है। कोवैक्सिन और कोवीशील्ड को 3 जनवरी 2021 को इमरजेंसी यूज की अनुमति दी गई थी।SEC ने भेजी थी रिकमंडेशनसेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने 19 जनवरी को कुछ शर्तों के साथ वयस्कों के लिए कोवीशील्ड और कोवैक्सिन को रेग्युलर मार्केट में बेचने की मंजूरी देने की सिफारिश की थी।सीरम इंस्टीट्यूट में गवर्नमेंट और रेग्युलेटरी अफेयर्स के डायरेक्टर प्रकाश कुमार सिंह और भारत बायोटेक के डायरेक्टर वी कृष्ण मोहन ने वैक्सीन के लिए मार्केट ओपन करने की मांग की थी। SEC ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक की एप्लिकेशन का दोबारा रिव्यू किया। जिसके बाद कुछ शर्तों के साथ कोवैक्सिन और कोवीशील्ड को रेगुलर मार्केट अप्रूवल दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *