![]()
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bhagwant Mann Attack On Ticket To Navjot Sidhu Nephew And Rajinder Kaur Bhattal Son in law
चंडीगढ़13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
पंजाब की सबसे हॉट सीट अमृतसर ईस्ट में नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया की जंग में आम आदमी पार्टी भी कूद गई है। आप के पंजाब सीएम चेहरा भगवंत मान ने कहा कि लोग अमृतसर ईस्ट से हमारी उम्मीदवार डॉ. जीवनजोत कौर को जिता दें, यह दोनों ही चुप होकर बैठ जाएंगे।
मान ने कांग्रेस के टिकट वितरण पर भी जमकर निशाना साधा। मान ने कहा कि कांग्रेस में खुलकर भाई-भतीजावाद हो रहा है। नवजोत सिद्धू के भतीजे स्मित और राजिंदर कौर भट्ठल के दामाद को टिकट दी गई। इसके उलट आम आदमी पार्टी ने साधारण कार्यकर्ताओं को टिकट दी है।
मंत्रियों, अरबपति और सुखबीर के खिलाफ आम आदमी
मान ने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि संगरूर से मंत्री विजय इंद्र सिंगला और अरबपति अरविंद खन्ना के खिलाफ नरिंदर कौर भराज लड़ रही हैं। भराज सुबह घर का काम करने के बाद कैंपेन के लिए जाती हैं। इसी तरह समराला से शराब किंग के मुकाबले आम घर का आदमी जगतार सिंह चुनाव लड़ रहा है।
जलालाबाद से सुखबीर बादल के खिलाफ गोल्डी कंबोज को टिकट दी है। पिछली बार मीत हेयर ने केवल ढिल्लों को हरा दिया। बटाला से अश्विनी सेखड़ी के खिलाफ हमारा वालंटियर शैरी कलसी मैदान में है।
सिद्धू पर साधा निशाना
भगवंत मान ने नवजोत सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि वह साढ़े 9 साल अकाली भाजपा और 5 साल से कांग्रेस में रहकर सत्ता में हैं। इसके बावजूद वह ऐसा व्यवहार करते हैं कि जैसे विरोधी दल में हों। हर बार पंजाब जीतने की बात करते हैं। पंजाब तो वह कब से जीत रहे हैं और क्या जीतेंगे। मान ने कहा कि अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिद्धू और ड्रग्स केस के आरोपी बिक्रम मजीठिया के खिलाफ उनकी तरफ से साधारण वर्कर डॉ. जीवनजोत कौर चुनाव लड़ रही हैं।
युवाओं के लिए दरवाजे बंद किए, महिलाओं की टिकट काटी
मान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बात तो युवाओं को आगे लाने की करते हैं लेकिन टिकट के वक्त उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए। टिकट अपने करीबियों को दे रहे हैं। कांग्रेस ने फिरोजपुर देहाती से सत्कार कौर और सुनाम से दामन थिंद बाजवा की टिकट काट दी। सिर्फ आप ही कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दे रही है।
Hindi NewsLocalPunjabBhagwant Mann Attack On Ticket To Navjot Sidhu Nephew And Rajinder Kaur Bhattal Son in lawचंडीगढ़13 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोपंजाब की सबसे हॉट सीट अमृतसर ईस्ट में नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया की जंग में आम आदमी पार्टी भी कूद गई है। आप के पंजाब सीएम चेहरा भगवंत मान ने कहा कि लोग अमृतसर ईस्ट से हमारी उम्मीदवार डॉ. जीवनजोत कौर को जिता दें, यह दोनों ही चुप होकर बैठ जाएंगे।मान ने कांग्रेस के टिकट वितरण पर भी जमकर निशाना साधा। मान ने कहा कि कांग्रेस में खुलकर भाई-भतीजावाद हो रहा है। नवजोत सिद्धू के भतीजे स्मित और राजिंदर कौर भट्ठल के दामाद को टिकट दी गई। इसके उलट आम आदमी पार्टी ने साधारण कार्यकर्ताओं को टिकट दी है।मंत्रियों, अरबपति और सुखबीर के खिलाफ आम आदमीमान ने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि संगरूर से मंत्री विजय इंद्र सिंगला और अरबपति अरविंद खन्ना के खिलाफ नरिंदर कौर भराज लड़ रही हैं। भराज सुबह घर का काम करने के बाद कैंपेन के लिए जाती हैं। इसी तरह समराला से शराब किंग के मुकाबले आम घर का आदमी जगतार सिंह चुनाव लड़ रहा है।जलालाबाद से सुखबीर बादल के खिलाफ गोल्डी कंबोज को टिकट दी है। पिछली बार मीत हेयर ने केवल ढिल्लों को हरा दिया। बटाला से अश्विनी सेखड़ी के खिलाफ हमारा वालंटियर शैरी कलसी मैदान में है।सिद्धू पर साधा निशानाभगवंत मान ने नवजोत सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि वह साढ़े 9 साल अकाली भाजपा और 5 साल से कांग्रेस में रहकर सत्ता में हैं। इसके बावजूद वह ऐसा व्यवहार करते हैं कि जैसे विरोधी दल में हों। हर बार पंजाब जीतने की बात करते हैं। पंजाब तो वह कब से जीत रहे हैं और क्या जीतेंगे। मान ने कहा कि अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिद्धू और ड्रग्स केस के आरोपी बिक्रम मजीठिया के खिलाफ उनकी तरफ से साधारण वर्कर डॉ. जीवनजोत कौर चुनाव लड़ रही हैं।युवाओं के लिए दरवाजे बंद किए, महिलाओं की टिकट काटीमान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बात तो युवाओं को आगे लाने की करते हैं लेकिन टिकट के वक्त उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए। टिकट अपने करीबियों को दे रहे हैं। कांग्रेस ने फिरोजपुर देहाती से सत्कार कौर और सुनाम से दामन थिंद बाजवा की टिकट काट दी। सिर्फ आप ही कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दे रही है।
