मेरी पत्नी दरोगा के चंगुल में, प्लीज छुड़ाएं:इंजीनियर पति ने DGP से लगाई गुहार, कहा-झूठे केस और हत्या की दे रहा धमकी

मेरी पत्नी दरोगा के चंगुल में, प्लीज छुड़ाएं:इंजीनियर पति ने DGP से लगाई गुहार, कहा-झूठे केस और हत्या की दे रहा धमकी

news image

  • Hindi News
  • National
  • Ashiq Mood Inspector Trapped His Wife And Got Her Out Of The House, The Victim Husband Wrote A Letter To The DGP

लखनऊ2 घंटे पहले

आशिक मिजाज दरोगा से परेशान एक पति ने DGP से गुहार लगाई है। पीड़ित इंजीनियर का आरोप है कि दरोगा ने उसकी पत्नी को फंसाकर उसे ही घर से बाहर निकलवा दिया है। लखनऊ के रहने वाले इंजीनियर ने DGP को चिट्‌ठी लिखकर अपनी पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

जांच के बहाने बढ़ाया मेलजोल

पहले दरोगा ने एक शिकायत की जांच के बहाने पत्नी से मेलजोल बढ़ाया फिर उसके साथ संबंध बनाए। 26 जनवरी को आपत्तिजनक हालत में देखा तो दरोगा ने झूठे केस में फंसाने और हत्या करवाने की धमकी दी। वर्तमान में इंजीनियर होटल में रह रहा है, जबकि दरोगा उसके घर में रह रहा है।

पति-पत्नी शिकायत करने गए थे थाने

पीड़ित इंजीनियर जेवर एयरपोर्ट में काम कर रही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में जॉब करता है। वो पत्नी के साथ लखनऊ में इंदिरानगर में किराए के मकान में रहता था। 2 साल पहले उसने 1 प्रॉपर्टी डीलर को प्लाट खरीदने के लिए रुपए दिए थे। उसने प्लाट नहीं दिया और रुपए भी हड़प लिए। इंजीनियर चिनहट कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचा तो इसकी जांच कमता चौकी इंचार्ज रहे दरोगा मनोज कुमार सिंह को मिली। यहीं से दरोगा ने उसकी पत्नी पर डोरे डालना शुरू किया और मामला यहां तक पहुंच गया। चिनहट इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी का कहना है कि इंजीनियर ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।

पीड़ित इंजीनियर ने पुलिस को दी तहरीर।

पीड़ित इंजीनियर ने पुलिस को दी तहरीर।

पत्नी को हर रोज चौकी बुलाता था दरोगा
पीड़ित इंजीनियर के मुताबिक, उनकी पोस्टिंग शहर से बाहर थी इसलिए केस की पैरवी के लिए उसकी पत्नी ही दरोगा के बुलाने पर कमता चौकी जाती थी। दरोगा ने प्रॉपर्टी डीलर से उसके पैसे वापस दिलाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। पीड़ित ने पत्नी के कहने पर दरोगा को 50 हजार रुपए दे दिए। उसके रुपए वापस नहीं मिले। इसके बाद दरोगा उसकी पत्नी को हर रोज चौकी बुलाने लगा और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

ट्रांसफर के बाद भी मिलने आता था दरोगा
दरोगा मनोज सिंह का हाल ही में बनारस ट्रांसफर हो गया। वो इंजीनियर की पत्नी से मिलने के लिए सप्ताह भर से छुट्टी लेकर लखनऊ में ही पड़ा हुआ है। पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि उसे मकान मालकिन से पता चला कि कोई पुलिस वाला अक्सर उसके घर आता जाता है। इस पर 26 जनवरी को वो अचानक घर पहुंच गया। उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो बेडरूम में दरोगा उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में था। पीड़ित का कहना है कि पकड़े जाने पर दरोगा उसे धमकी देने लगा।

बेघर हो गया है पीड़ित पति
पीड़ित ने बताया कि वह दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए DGP कार्यालय पहुंचा तो प्रार्थना पत्र लेकर उसे टरका दिया गया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के पास गया। वहां भी केवल आश्वासन ही मिला। उधर, इसकी जानकारी होने पर दरोगा ने पत्नी दबाव बनाकर उसका सारा सामान घर से बाहर फेंकवा दिया। हालात यह है कि इंजीनियर होटल में कमरा लेकर रात गुजार रहा है और दरोगा उसकी पत्नी के साथ उसके ही घर मे रह रहा है।

Hindi NewsNationalAshiq Mood Inspector Trapped His Wife And Got Her Out Of The House, The Victim Husband Wrote A Letter To The DGPलखनऊ2 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोआशिक मिजाज दरोगा से परेशान एक पति ने DGP से गुहार लगाई है। पीड़ित इंजीनियर का आरोप है कि दरोगा ने उसकी पत्नी को फंसाकर उसे ही घर से बाहर निकलवा दिया है। लखनऊ के रहने वाले इंजीनियर ने DGP को चिट्‌ठी लिखकर अपनी पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।जांच के बहाने बढ़ाया मेलजोलपहले दरोगा ने एक शिकायत की जांच के बहाने पत्नी से मेलजोल बढ़ाया फिर उसके साथ संबंध बनाए। 26 जनवरी को आपत्तिजनक हालत में देखा तो दरोगा ने झूठे केस में फंसाने और हत्या करवाने की धमकी दी। वर्तमान में इंजीनियर होटल में रह रहा है, जबकि दरोगा उसके घर में रह रहा है।पति-पत्नी शिकायत करने गए थे थानेपीड़ित इंजीनियर जेवर एयरपोर्ट में काम कर रही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में जॉब करता है। वो पत्नी के साथ लखनऊ में इंदिरानगर में किराए के मकान में रहता था। 2 साल पहले उसने 1 प्रॉपर्टी डीलर को प्लाट खरीदने के लिए रुपए दिए थे। उसने प्लाट नहीं दिया और रुपए भी हड़प लिए। इंजीनियर चिनहट कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचा तो इसकी जांच कमता चौकी इंचार्ज रहे दरोगा मनोज कुमार सिंह को मिली। यहीं से दरोगा ने उसकी पत्नी पर डोरे डालना शुरू किया और मामला यहां तक पहुंच गया। चिनहट इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी का कहना है कि इंजीनियर ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। मामले की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।पीड़ित इंजीनियर ने पुलिस को दी तहरीर।पत्नी को हर रोज चौकी बुलाता था दरोगापीड़ित इंजीनियर के मुताबिक, उनकी पोस्टिंग शहर से बाहर थी इसलिए केस की पैरवी के लिए उसकी पत्नी ही दरोगा के बुलाने पर कमता चौकी जाती थी। दरोगा ने प्रॉपर्टी डीलर से उसके पैसे वापस दिलाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। पीड़ित ने पत्नी के कहने पर दरोगा को 50 हजार रुपए दे दिए। उसके रुपए वापस नहीं मिले। इसके बाद दरोगा उसकी पत्नी को हर रोज चौकी बुलाने लगा और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।ट्रांसफर के बाद भी मिलने आता था दरोगादरोगा मनोज सिंह का हाल ही में बनारस ट्रांसफर हो गया। वो इंजीनियर की पत्नी से मिलने के लिए सप्ताह भर से छुट्टी लेकर लखनऊ में ही पड़ा हुआ है। पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि उसे मकान मालकिन से पता चला कि कोई पुलिस वाला अक्सर उसके घर आता जाता है। इस पर 26 जनवरी को वो अचानक घर पहुंच गया। उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो बेडरूम में दरोगा उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में था। पीड़ित का कहना है कि पकड़े जाने पर दरोगा उसे धमकी देने लगा।बेघर हो गया है पीड़ित पतिपीड़ित ने बताया कि वह दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए DGP कार्यालय पहुंचा तो प्रार्थना पत्र लेकर उसे टरका दिया गया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के पास गया। वहां भी केवल आश्वासन ही मिला। उधर, इसकी जानकारी होने पर दरोगा ने पत्नी दबाव बनाकर उसका सारा सामान घर से बाहर फेंकवा दिया। हालात यह है कि इंजीनियर होटल में कमरा लेकर रात गुजार रहा है और दरोगा उसकी पत्नी के साथ उसके ही घर मे रह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *