पंजाब चुनाव पर ब्लैक मनी-नशे का साया:22 दिन में 82 करोड़ की ड्रग्स-शराब और 17 करोड़ बेनामी कैश पकड़ा गया; आयोग ने चौकसी बढ़ाई

पंजाब चुनाव पर ब्लैक मनी-नशे का साया:22 दिन में 82 करोड़ की ड्रग्स-शराब और 17 करोड़ बेनामी कैश पकड़ा गया; आयोग ने चौकसी बढ़ाई

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Punjab Elections Vs Drugs, Valuables Worth Rs.100 Crores Seized In Punjab After Enforcement Of Election Code

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब चुनाव पर ब्लैक मनी और नशे का साया मंडरा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ 22 दिन में 82 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी जा चुकी है। इसमें करीब 74 करोड़ से ज्यादा का नशा और करीब साढ़े 7 करोड़ की शराब शामिल है। वहीं अब तक करीब 17 करोड़ का बेनामी कैश भी पकड़ा जा चुका है। अभी तक आयोग 100 करोड़ की वस्तुएं पकड़ चुका है। ऐसे में हालात देख अब चुनाव आयोग ने शहर के भीतर से लेकर बॉर्डर तक चौकसी बढ़ा दी है।

पड़ोसी राज्यों से नशा रोकने के लिए डीजीपी के स्तर पर तालमेल किया जा रहा है

पड़ोसी राज्यों से नशा रोकने के लिए डीजीपी के स्तर पर तालमेल किया जा रहा है

ड्रग्स रोकने के इंतजाम, पड़ोसी राज्यों से संपर्क, हर जिले में NCB तैनात

ड्रग्स रोकने के लिए पंजाब में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब से सटे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ के बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। पंजाब के डीजीपी के स्तर पर इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के डीजीपी से मीटिंग हो चुकी है। हर राज्य में नोडल अफसर की तैनाती हो चुकी है। वहीं चंडीगढ़, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के ड्रग कंट्रोलरों को भी टीम में शामिल किया जा चुका है। इसके अलावा पंजाब के हर जिले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम भी तैनात की गई है।

ब्लैक मनी के लिए कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबर

पंजाब चुनाव में कहीं ब्लैक मनी न खपाई जाए, इसके लिए इनकम टैक्स विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम बन चुका है। जिसका टोल फ्री नंबर 18003451545 नंबर जारी कर दिया है। पंजाब में 80 अफसरों और इंस्पेक्टरों की तैनाती की जा चुकी है। सभी एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट इंटेलिजेंस यूनिट(AIU) को एक्टिव कर दिया गया है। कैश के बाई एयर और रेलवे के जरिए मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। बैंकों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन पर भी IT की नजर है।

Hindi NewsLocalPunjabPunjab Elections Vs Drugs, Valuables Worth Rs.100 Crores Seized In Punjab After Enforcement Of Election Codeचंडीगढ़2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपंजाब चुनाव पर ब्लैक मनी और नशे का साया मंडरा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ 22 दिन में 82 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी जा चुकी है। इसमें करीब 74 करोड़ से ज्यादा का नशा और करीब साढ़े 7 करोड़ की शराब शामिल है। वहीं अब तक करीब 17 करोड़ का बेनामी कैश भी पकड़ा जा चुका है। अभी तक आयोग 100 करोड़ की वस्तुएं पकड़ चुका है। ऐसे में हालात देख अब चुनाव आयोग ने शहर के भीतर से लेकर बॉर्डर तक चौकसी बढ़ा दी है।पड़ोसी राज्यों से नशा रोकने के लिए डीजीपी के स्तर पर तालमेल किया जा रहा हैड्रग्स रोकने के इंतजाम, पड़ोसी राज्यों से संपर्क, हर जिले में NCB तैनातड्रग्स रोकने के लिए पंजाब में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब से सटे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ के बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। पंजाब के डीजीपी के स्तर पर इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के डीजीपी से मीटिंग हो चुकी है। हर राज्य में नोडल अफसर की तैनाती हो चुकी है। वहीं चंडीगढ़, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के ड्रग कंट्रोलरों को भी टीम में शामिल किया जा चुका है। इसके अलावा पंजाब के हर जिले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम भी तैनात की गई है।ब्लैक मनी के लिए कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबरपंजाब चुनाव में कहीं ब्लैक मनी न खपाई जाए, इसके लिए इनकम टैक्स विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम बन चुका है। जिसका टोल फ्री नंबर 18003451545 नंबर जारी कर दिया है। पंजाब में 80 अफसरों और इंस्पेक्टरों की तैनाती की जा चुकी है। सभी एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट इंटेलिजेंस यूनिट(AIU) को एक्टिव कर दिया गया है। कैश के बाई एयर और रेलवे के जरिए मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। बैंकों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन पर भी IT की नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *