फेसबुक-इंस्टाग्राम की मनमानी:कंपनी ने इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स के पेज एक सप्ताह से बंद किए, नहीं बता रही कारण

फेसबुक-इंस्टाग्राम की मनमानी:कंपनी ने इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स के पेज एक सप्ताह से बंद किए, नहीं बता रही कारण

news image

  • Hindi News
  • National
  • Facebook Indian Army | Facebook & Instagram Blocks Indian Army Chinar Corps Page

पहले से ही कई विवादों में फंसी मेटा (फेसबुक) कंपनी अब एक नए विवाद में फंस गई है। कंपनी के फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफार्म्स ने इंडियन आर्मी के ऑफिशियल पेज एक सप्ताह से ब्लॉक कर रखे हैं। यह कार्रवाई इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स के ऑफिशियल पेज के खिलाफ की गई है, जो कश्मीर घाटी में इंडियन आर्मी के सभी ऑपरेशंस संभालती है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों की मानी जाए तो फेसबुक कंपनी इस कार्रवाई का कारण भी नहीं बता रही है।

पेज पर क्लिक करने पर दिख रहा है यह मैसेज
फेसबुक या इंस्टाग्राम पर चिनार कॉर्प्स के ऑफिशियल पेज पर क्लिक करने पर एक खास मैसेज सामने आता है। इसमें लिखा है,’जो लिंक आप फॉलो कर रहे हैं, वह टूटा हुआ है या पेज को शायद रिमूव कर दिया गया है।’ रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इंडियन आर्मी से जुड़ा होने के बावजूद इन पेज को ब्लॉक क्यों किया गया है? सेना की तरफ से मेटा कंपनी को इस बारे में कई मैसेज भेजे जा चुके हैं, लेकिन वहां से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

ट्विटर पर भी चिनार कॉर्प्स बेहद सक्रिय है। यहां उसका अकाउंट लगातार एक्टिव है।

ट्विटर पर भी चिनार कॉर्प्स बेहद सक्रिय है। यहां उसका अकाउंट लगातार एक्टिव है।

सेना के खिलाफ फेक न्यूज रोकने के लिए बनाए थे पेज
चिनार कॉर्प्स ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज कश्मीर घाटी में सेना के अभियानों की जानकारी देने के लिए बनाए थे। इसका मकसद सैन्य अभियानों के खिलाफ सोशल मीडिया फैलाई जाने वाली फेक न्यूज का मुकाबला करना है। साथ ही जम्मू-कश्मीर में रियल ग्राउंड सिचुएशन की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

सेना की चिनार कॉर्प्स क्या है
भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स को XV कॉर्प्स या 15 कॉर्प्स भी कहते हैं। यह जम्मू-कश्मीर में सेना की सभी कार्रवाइयों के लिए जिम्मेदार है। साथ ही चीन और पाकिस्तान की सीमा पर भी सक्रिय भूमिका निभाती है। इसका गठन पहले विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश इंडियन आर्मी ने इजिप्ट के पोर्ट सईद में 12 जनवरी, 1916 को किया था। तब से यह भारतीय सेना का अहम हिस्सा रही है।

Hindi NewsNationalFacebook Indian Army | Facebook & Instagram Blocks Indian Army Chinar Corps Pageपहले से ही कई विवादों में फंसी मेटा (फेसबुक) कंपनी अब एक नए विवाद में फंस गई है। कंपनी के फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफार्म्स ने इंडियन आर्मी के ऑफिशियल पेज एक सप्ताह से ब्लॉक कर रखे हैं। यह कार्रवाई इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स के ऑफिशियल पेज के खिलाफ की गई है, जो कश्मीर घाटी में इंडियन आर्मी के सभी ऑपरेशंस संभालती है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों की मानी जाए तो फेसबुक कंपनी इस कार्रवाई का कारण भी नहीं बता रही है।पेज पर क्लिक करने पर दिख रहा है यह मैसेजफेसबुक या इंस्टाग्राम पर चिनार कॉर्प्स के ऑफिशियल पेज पर क्लिक करने पर एक खास मैसेज सामने आता है। इसमें लिखा है,’जो लिंक आप फॉलो कर रहे हैं, वह टूटा हुआ है या पेज को शायद रिमूव कर दिया गया है।’ रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इंडियन आर्मी से जुड़ा होने के बावजूद इन पेज को ब्लॉक क्यों किया गया है? सेना की तरफ से मेटा कंपनी को इस बारे में कई मैसेज भेजे जा चुके हैं, लेकिन वहां से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।ट्विटर पर भी चिनार कॉर्प्स बेहद सक्रिय है। यहां उसका अकाउंट लगातार एक्टिव है।सेना के खिलाफ फेक न्यूज रोकने के लिए बनाए थे पेजचिनार कॉर्प्स ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज कश्मीर घाटी में सेना के अभियानों की जानकारी देने के लिए बनाए थे। इसका मकसद सैन्य अभियानों के खिलाफ सोशल मीडिया फैलाई जाने वाली फेक न्यूज का मुकाबला करना है। साथ ही जम्मू-कश्मीर में रियल ग्राउंड सिचुएशन की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।सेना की चिनार कॉर्प्स क्या हैभारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स को XV कॉर्प्स या 15 कॉर्प्स भी कहते हैं। यह जम्मू-कश्मीर में सेना की सभी कार्रवाइयों के लिए जिम्मेदार है। साथ ही चीन और पाकिस्तान की सीमा पर भी सक्रिय भूमिका निभाती है। इसका गठन पहले विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश इंडियन आर्मी ने इजिप्ट के पोर्ट सईद में 12 जनवरी, 1916 को किया था। तब से यह भारतीय सेना का अहम हिस्सा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *