![]()
- Hindi News
- National
- Coronavirus Vaccination India Update; 5 Crore Youngsters Received Covid 19 Vaccine First Dose
नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
भारत में 15 से 18 साल के 5 करोड़ किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दे दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यसभा को बताया कि 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में अब तक लगभग 67% किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है।
15 साल से कम उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन पर फैसला जल्द
राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 15 साल से कम उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन का निर्णय विशेषज्ञ से सहमति मिलने के बाद लिया जाएगा। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही इसे लेकर फैसला किया जाएगा। बच्चों के वैक्सीनेशन में देरी होने से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

37 दिनों में लग गईं 5 करोड़ वैक्सीन
15 से 18 साल के किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान 3 जनवरी 2022 को शुरू हुआ था और इस अभियान के तहत सिर्फ 37 दिनों में ही 5 करोड़ किशोरों को वैक्सीन की पहली खुराक दे दी गई है। इसके उलट 16 जनवरी 2021 में एडल्ट्स का कोरोना वैक्सीनेशन कैंपेन शुरू होने पर 5 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने में करीब 42 दिन लगे थे।
देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 175 करोड़ के करीब
अगर भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़ों की बात करें तो अब तक देश में करीब 170 करोड़ 77 लाख 65 हजार 220 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इनमें 95 करोड़ 35 लाख 80 हजार 976 लोगों को पहली खुराक और 73 करोड़ 92 लाख 42 हजार 457 लोगों की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। आज देश में कुल 50 लाख 20 हजार 150 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई, इसमें 19 लाख 21 हजार 300 लोग 15 से 18 वर्ष के हैं।
Hindi NewsNationalCoronavirus Vaccination India Update; 5 Crore Youngsters Received Covid 19 Vaccine First Doseनई दिल्ली6 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोभारत में 15 से 18 साल के 5 करोड़ किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दे दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यसभा को बताया कि 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में अब तक लगभग 67% किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है।15 साल से कम उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन पर फैसला जल्दराज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 15 साल से कम उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन का निर्णय विशेषज्ञ से सहमति मिलने के बाद लिया जाएगा। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही इसे लेकर फैसला किया जाएगा। बच्चों के वैक्सीनेशन में देरी होने से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।37 दिनों में लग गईं 5 करोड़ वैक्सीन15 से 18 साल के किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान 3 जनवरी 2022 को शुरू हुआ था और इस अभियान के तहत सिर्फ 37 दिनों में ही 5 करोड़ किशोरों को वैक्सीन की पहली खुराक दे दी गई है। इसके उलट 16 जनवरी 2021 में एडल्ट्स का कोरोना वैक्सीनेशन कैंपेन शुरू होने पर 5 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने में करीब 42 दिन लगे थे।देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 175 करोड़ के करीबअगर भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़ों की बात करें तो अब तक देश में करीब 170 करोड़ 77 लाख 65 हजार 220 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इनमें 95 करोड़ 35 लाख 80 हजार 976 लोगों को पहली खुराक और 73 करोड़ 92 लाख 42 हजार 457 लोगों की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। आज देश में कुल 50 लाख 20 हजार 150 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई, इसमें 19 लाख 21 हजार 300 लोग 15 से 18 वर्ष के हैं।
