![]()
पटना8 घंटे पहलेलेखक: संतोष कुमार शाही
- कॉपी लिंक
- वीडियो
ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे।
IPL 2022 का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में जारी है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई और गुजरात के बीच 10 मिनट तक लंबी होड़ चली। ईशान इस नीलामी के साथ IPL में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। पिछली बार 6.20 करोड़ रुपए बोली लगी थी। उनकी इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता काफी खुश हैं। इस मौके पर दैनिक भास्कर की टीम ईशान के पटना वाले घर पर पहुंची। उनके माता-पिता से बातचीत की।

टीवी देखते ईशान के पिता।
पिता बोले- ईशान अब मेरा नहीं, पूरे देश का बेटा है
बातचीत के दौरान ईशान के पिता प्रणव पांडे ने कहा- ‘मुझे बहुत खुशी है कि ईशान मुंबई इंडियंस में हैं। ‘पैसा बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात ये है कि मुंबई ने ईशान पर भरोसा जताया। ईशान मुंबई के लिए 4 सीजन खेल चुका है और फिर से अपने घर में ही गया है। वैसी जगह जहां की टीम के माहौल से वो रूबरू हैं। ऐसे में उसे ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
अब ईशान के परफॉर्म के ऊपर है कि वो कितना अच्छा खेलता है। क्योंकि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय T-20 वर्ल्ड कप भी होने वाला है। तो सेलेक्टर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उसे अच्छा खेलना होगा। वहीं ईशान के पिता ने कहा कि ईशान अब मेरा ही नहीं पूरे देश का बेटा बन चुका है। देश के लिए भी खेलता।

ईशान की मां सुचित्रा सिंह।
ईशान की बोली लगने का इंतजार कर रही थी मां
ईशान की मां सुचित्रा सिंह ने कहा- ‘सुबह से ही ऑक्सन चल रहा था। खिलाड़ियों की बोली लग रही थी। इस दौरान वे ईशान का नंबर आने का इंतजार कर रहीं थी। इसके बाद जब ईशान के लिए इतनी ऊंची बोली लगी तो उन्हें काफी खुशी हुई। बेटे की इस उपलब्धि से वे काफी खुश हैं।’
ईशान अक्सर घर से दूर रहते हैं, ऐसे में क्या उनकी चिंता होती है? इस सवाल पर मां सुचित्रा ने कहा कि- ईशान अब बड़ा हो गया है। उसके स्ट्रगल का टाइम अब बीत गया है। उस टाइम को ईशान ने काफी अच्छे से फेस किया है। अब खुशी का समय है।
पटना8 घंटे पहलेलेखक: संतोष कुमार शाहीकॉपी लिंकवीडियोईशान किशन के पिता प्रणव पांडे।IPL 2022 का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में जारी है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई और गुजरात के बीच 10 मिनट तक लंबी होड़ चली। ईशान इस नीलामी के साथ IPL में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। पिछली बार 6.20 करोड़ रुपए बोली लगी थी। उनकी इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता काफी खुश हैं। इस मौके पर दैनिक भास्कर की टीम ईशान के पटना वाले घर पर पहुंची। उनके माता-पिता से बातचीत की।टीवी देखते ईशान के पिता।पिता बोले- ईशान अब मेरा नहीं, पूरे देश का बेटा हैबातचीत के दौरान ईशान के पिता प्रणव पांडे ने कहा- ‘मुझे बहुत खुशी है कि ईशान मुंबई इंडियंस में हैं। ‘पैसा बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात ये है कि मुंबई ने ईशान पर भरोसा जताया। ईशान मुंबई के लिए 4 सीजन खेल चुका है और फिर से अपने घर में ही गया है। वैसी जगह जहां की टीम के माहौल से वो रूबरू हैं। ऐसे में उसे ज्यादा परेशानी नहीं होगी।अब ईशान के परफॉर्म के ऊपर है कि वो कितना अच्छा खेलता है। क्योंकि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय T-20 वर्ल्ड कप भी होने वाला है। तो सेलेक्टर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उसे अच्छा खेलना होगा। वहीं ईशान के पिता ने कहा कि ईशान अब मेरा ही नहीं पूरे देश का बेटा बन चुका है। देश के लिए भी खेलता।ईशान की मां सुचित्रा सिंह।ईशान की बोली लगने का इंतजार कर रही थी मांईशान की मां सुचित्रा सिंह ने कहा- ‘सुबह से ही ऑक्सन चल रहा था। खिलाड़ियों की बोली लग रही थी। इस दौरान वे ईशान का नंबर आने का इंतजार कर रहीं थी। इसके बाद जब ईशान के लिए इतनी ऊंची बोली लगी तो उन्हें काफी खुशी हुई। बेटे की इस उपलब्धि से वे काफी खुश हैं।’ईशान अक्सर घर से दूर रहते हैं, ऐसे में क्या उनकी चिंता होती है? इस सवाल पर मां सुचित्रा ने कहा कि- ईशान अब बड़ा हो गया है। उसके स्ट्रगल का टाइम अब बीत गया है। उस टाइम को ईशान ने काफी अच्छे से फेस किया है। अब खुशी का समय है।