
Russia Ukraine Conflict : यूक्रेन पर रूस अगले 24 घंटों में हमला कर सकता है। इस टकराव में दुनिया दो हिस्सों में बंटी दिख रही है। इसे तीसरे विश्व युद्ध से जोड़कर भी देखा जाने लगा है। हालांकि सब कुछ रूस के अगले कदम पर टिका है। भारत इस संकट पर बेचैंन है क्योंकि अपने भी हित जुड़े हैं।
Russia Ukraine Conflict Explained : जो कभी सोवियत संघ का हिस्सा था, उसी से रूस के युद्ध की नौबत क्यों आई?
हाइलाइट्स
- यूक्रेन पर अगले 24 घंटे में रूस के हमले का खतरा
- युद्ध शुरू हुआ तो भारत-रूस के एस400 डील प्रभावित हो सकती है
- फिलहाल भारत ने अमेरिका और रूस में संतुलन रखा है
अमेरिका-रूस में संतुलन साध रहा भारत
एक्सपर्ट का मानना है कि फिलहाल इस संकट पर भारत का रुख बेहद संतुलित रहा है। वह अमेरिका और रूस के बीच में संतुलन बनाए हुए है। यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए बैठक से पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रक्रिया संबंधी वोटिंग से खुद को अलग कर लिया। रूस और चीन ने बैठक बुलाने के प्रस्ताव पर वोटिंग की। भारत ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। दरअसल, भारत के लिए रूस उसका भरोसेमंद सामरिक साझेदार है तो अमेरिका को भी हम नाराज नहीं करना चाहते क्योंकि उसके साथ रिश्ते बेहतर हो रहे हैं।
Tension in Ukraine: अगले 24 घंटे बेहद अहम, भारतीय दूतावास भी सतर्क… जानिए बीते 24 घंटों में रूस और यूक्रेन के बीच क्या-क्या हुआ?
जानकार कहते हैं कि भारत खुद को दुनिया की प्रमुख ताकत बनाने के लिए सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के साथ एनएसजी की सदस्यता चाहता है। ऐसे में यूक्रेन संकट के दौरान वह कोई ऐसा संकेत या कदम नहीं उठाएगा जिससे उसके अमेरिका और रूस के साथ सामरिक संबंध प्रभावित हों।
तो भारत की S-400 डील पर भी आ जाएगा संकट?
विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका अगर रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाता है तो भारत की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। S-400 एयर डिफेंस डील पर भी संकट आ सकता है। सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ सी राजामोहन ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब दुनिया की महाशक्तियां लड़ना शुरू कर देती हैं तो विदेशी नीति को संभालना काफी मुश्किल होता है। भारत के बारे में सी. राजामोहन ने कहा कि रूस के खिलाफ गंभीर प्रतिबंध लगते हैं और अमेरिका भारत को मिली छूट को रोक देता है तो भारत-रूस के बीच एस-400 डील पर प्रभाव पड़ेगा। यही नहीं, हमें यूक्रेन से हजारों की तादाद में भारतीयों को भी निकालना होगा।
भारत ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट
मंगलवार को यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को आगाह किया है। भारतीय छात्रों से कहा गया है कि वे भारत लौट आएं। जिन लोगों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी न हो तो अस्थायी रूप से देश छोड़ दें। साथ ही भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे गैर-जरूरी यूक्रेन की यात्रा करने से बचें। नागरिकों से कहा गया है कि यूक्रेन में अपनी स्थिति के बारे में दूतावास को अपडेट करते रहें।
Ukraine Crisis India: कश्मीर, S-400…रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो भारत की बढ़ेगी चौतरफा टेंशन, समझें पूरा मामला
दरअसल, जंग का खतरा बढ़ गया है। सैटलाइटों तस्वीरों में देखा गया है कि यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों का जमावड़ा काफी बढ़ गया है। सैन्य टुकड़ियों के साथ ही हेलिकॉप्टर देखे गए हैं। कुछ लड़ाकू विमान और बॉम्बर्स दिखने से लग रहा है कि अगले कुछ घंटों में रूस आक्रामक ऐक्शन कर सकता है।
24 घंटे में हमले का खतरा
शायद यही वजह है कि भारत समेत दुनियाभर के देश अलर्ट हो गए हैं। कई देशों ने अपने नागरिकों को देश छोड़ने को कह दिया है। अमेरिका ने तो अपना दूतावास ही कीव से हटाकर यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव कर दिया है। माना जा रहा है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो सबसे पहला अटैक कीव पर होगा। खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फेसबुक पर आशंका जताई है कि रूस 16 फरवरी को हमला कर सकता है। इस घटनाक्रम पर आज नई दिल्ली में शाम को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक या कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में चर्चा हो सकती है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक बुलाई गई है।
![]()
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : ukraine russia war crisis what will india do to safe your interests
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Edited by अनुराग मिश्र | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 15, 2022, 3:20 PMRussia Ukraine Conflict : यूक्रेन पर रूस अगले 24 घंटों में हमला कर सकता है। इस टकराव में दुनिया दो हिस्सों में बंटी दिख रही है। इसे तीसरे विश्व युद्ध से जोड़कर भी देखा जाने लगा है। हालांकि सब कुछ रूस के अगले कदम पर टिका है। भारत इस संकट पर बेचैंन है क्योंकि अपने भी हित जुड़े हैं। Russia Ukraine Conflict Explained : जो कभी सोवियत संघ का हिस्सा था, उसी से रूस के युद्ध की नौबत क्यों आई?हाइलाइट्सयूक्रेन पर अगले 24 घंटे में रूस के हमले का खतरायुद्ध शुरू हुआ तो भारत-रूस के एस400 डील प्रभावित हो सकती हैफिलहाल भारत ने अमेरिका और रूस में संतुलन रखा हैनई दिल्ली: यूक्रेन में बिगड़ते हालात (Ukraine News) पर भारत की पैनी नजर है। अगले 24 घंटों में जंग के हालात बनते दिख रहे हैं। रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ता देख भारत ने अपने नागरिकों से कीव छोड़ने को कहा है। इस बीच, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम केंद्रीय कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं। समझा जा रहा है कि यूक्रेन में बने जंग के हालात पर भी चर्चा हो सकती है। अब तक भारत ने इस टकराव में किसी का पक्ष नहीं लिया है। यूक्रेन के सपोर्ट में अमेरिका के आने से दुनिया दो ध्रुवों में बंट गई है। ऐसे में भारत अमेरिका या रूस (Russia News) किसी खेमे में खड़ा होना नहीं चाहता है। अमेरिका-रूस में संतुलन साध रहा भारतएक्सपर्ट का मानना है कि फिलहाल इस संकट पर भारत का रुख बेहद संतुलित रहा है। वह अमेरिका और रूस के बीच में संतुलन बनाए हुए है। यूक्रेन संकट पर चर्चा के लिए बैठक से पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रक्रिया संबंधी वोटिंग से खुद को अलग कर लिया। रूस और चीन ने बैठक बुलाने के प्रस्ताव पर वोटिंग की। भारत ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। दरअसल, भारत के लिए रूस उसका भरोसेमंद सामरिक साझेदार है तो अमेरिका को भी हम नाराज नहीं करना चाहते क्योंकि उसके साथ रिश्ते बेहतर हो रहे हैं।Tension in Ukraine: अगले 24 घंटे बेहद अहम, भारतीय दूतावास भी सतर्क… जानिए बीते 24 घंटों में रूस और यूक्रेन के बीच क्या-क्या हुआ?जानकार कहते हैं कि भारत खुद को दुनिया की प्रमुख ताकत बनाने के लिए सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के साथ एनएसजी की सदस्यता चाहता है। ऐसे में यूक्रेन संकट के दौरान वह कोई ऐसा संकेत या कदम नहीं उठाएगा जिससे उसके अमेरिका और रूस के साथ सामरिक संबंध प्रभावित हों।तो भारत की S-400 डील पर भी आ जाएगा संकट?विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका अगर रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाता है तो भारत की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। S-400 एयर डिफेंस डील पर भी संकट आ सकता है। सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ सी राजामोहन ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब दुनिया की महाशक्तियां लड़ना शुरू कर देती हैं तो विदेशी नीति को संभालना काफी मुश्किल होता है। भारत के बारे में सी. राजामोहन ने कहा कि रूस के खिलाफ गंभीर प्रतिबंध लगते हैं और अमेरिका भारत को मिली छूट को रोक देता है तो भारत-रूस के बीच एस-400 डील पर प्रभाव पड़ेगा। यही नहीं, हमें यूक्रेन से हजारों की तादाद में भारतीयों को भी निकालना होगा। भारत ने अपने नागरिकों को किया अलर्टमंगलवार को यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को आगाह किया है। भारतीय छात्रों से कहा गया है कि वे भारत लौट आएं। जिन लोगों के लिए बहुत ज्यादा जरूरी न हो तो अस्थायी रूप से देश छोड़ दें। साथ ही भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे गैर-जरूरी यूक्रेन की यात्रा करने से बचें। नागरिकों से कहा गया है कि यूक्रेन में अपनी स्थिति के बारे में दूतावास को अपडेट करते रहें।Ukraine Crisis India: कश्मीर, S-400…रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो भारत की बढ़ेगी चौतरफा टेंशन, समझें पूरा मामलादरअसल, जंग का खतरा बढ़ गया है। सैटलाइटों तस्वीरों में देखा गया है कि यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों का जमावड़ा काफी बढ़ गया है। सैन्य टुकड़ियों के साथ ही हेलिकॉप्टर देखे गए हैं। कुछ लड़ाकू विमान और बॉम्बर्स दिखने से लग रहा है कि अगले कुछ घंटों में रूस आक्रामक ऐक्शन कर सकता है। 24 घंटे में हमले का खतराशायद यही वजह है कि भारत समेत दुनियाभर के देश अलर्ट हो गए हैं। कई देशों ने अपने नागरिकों को देश छोड़ने को कह दिया है। अमेरिका ने तो अपना दूतावास ही कीव से हटाकर यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव कर दिया है। माना जा रहा है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो सबसे पहला अटैक कीव पर होगा। खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फेसबुक पर आशंका जताई है कि रूस 16 फरवरी को हमला कर सकता है। इस घटनाक्रम पर आज नई दिल्ली में शाम को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक या कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में चर्चा हो सकती है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक बुलाई गई है। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : ukraine russia war crisis what will india do to safe your interestsHindi News from Navbharat Times, TIL Network