गुरुग्राम में हिजाब वाली महिला ने घोंपा चाकू:मिस्र की रहने वाली औरत ने सरेआम राजीव चौक पर टैक्सी चालक पर किया हमला; वजह का नहीं लगा पता

news image

गुरुग्राम/रेवाड़ी33 मिनट पहले

देश में चल रहे हिजाब विवाद के बीच बुर्का पहने एक महिला ने गुरुग्राम में टैक्सी चालक को चाकू मार दिया है। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हमला करने वाली महिला विदेशी है और मिस्र की रहने वाली बताई गई है। महिला ने हिरासत में लेने का प्रयास करने पर पुलिस के ऊपर भी हमला कर दिया और एक महिला पुलिसकर्मी की नाक पर मुक्का मार दिया।

महिला पुलिसकर्मी पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस महिला की भाषा नहीं समझ पा रही है। इस कारण टैक्सी चालक को चाकू मारने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

इसी टैक्सी के चालक को महिला ने चाकू मारा है।

इसी टैक्सी के चालक को महिला ने चाकू मारा है।

बुर्का पहनी महिला के हाथ में चाकू देखकर भीड़ भी हैरान
मंगलवार को गुरुग्राम के राजीव चौक पर अचानक एक टैक्सी चालक पर हिजाब-बुर्का पहनी महिला ने चाकू से अटैक कर दिया। महिला हाथ में चाकू लिए सड़क पर ही खड़ी रही। सरेआम महिला के हाथ में चाकू देखकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ भी हैरान रह गई। घायल टैक्सी चालक रघुराज ने बताया कि बताया कि वह दिल्ली आनंद विहार तक सवारी छोड़ने जाता है। आज भी उसकी टैक्सी में एक सवारी बैठी हुई थी।

सवारी समझ रोकी टैक्सी, घोंप दिया चाकू

इसी दौरान आरोपी महिला उसकी टैक्सी के पास पहुंची। रघुराज ने सवारी समझ टैक्सी को रोक दिया। इससे पहले रघुराज कुछ समझ पाता महिला ने चाकू निकाल कर उसकी कमर में घोंप दिया। चाकू मारते ही महिला भागने लगी। इस बीच रघुराज ने उसका पीछा किया और फिर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला भीड़ के बीच की हाथपाई भी करती रही। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सूचना पाकर सेक्टर-15 सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेने की कोशिश की। महिला पहले शांत खड़ी रही, लेकिन जब महिला पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ना चाहा तो उसने हाथ में ली हुई बोतल से उसके ऊपर पहले पानी फेंक दिया और फिर हमला बोल दिया। महिला पुलिसकर्मी ने उसे मुक्का मारा तो बदले में महिला ने भी पुलिसकर्मी को मुक्का मार दिया, जो सीधे महिला सिपाही की नाक पर जा लगा।

20 मिनट तक चला पुलिस के साथ ड्रामा
करीब 20 मिनट तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को काबू करके कार में बैठाया और अपने साथ थाने ले गई। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला जांच में सहयोग नहीं कर रही है। उसकी भाषा भी पुलिस को समझ नहीं आ रही है।

गुरुग्राम/रेवाड़ी33 मिनट पहलेकॉपी लिंकवीडियोदेश में चल रहे हिजाब विवाद के बीच बुर्का पहने एक महिला ने गुरुग्राम में टैक्सी चालक को चाकू मार दिया है। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हमला करने वाली महिला विदेशी है और मिस्र की रहने वाली बताई गई है। महिला ने हिरासत में लेने का प्रयास करने पर पुलिस के ऊपर भी हमला कर दिया और एक महिला पुलिसकर्मी की नाक पर मुक्का मार दिया।महिला पुलिसकर्मी पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस महिला की भाषा नहीं समझ पा रही है। इस कारण टैक्सी चालक को चाकू मारने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।इसी टैक्सी के चालक को महिला ने चाकू मारा है।बुर्का पहनी महिला के हाथ में चाकू देखकर भीड़ भी हैरानमंगलवार को गुरुग्राम के राजीव चौक पर अचानक एक टैक्सी चालक पर हिजाब-बुर्का पहनी महिला ने चाकू से अटैक कर दिया। महिला हाथ में चाकू लिए सड़क पर ही खड़ी रही। सरेआम महिला के हाथ में चाकू देखकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ भी हैरान रह गई। घायल टैक्सी चालक रघुराज ने बताया कि बताया कि वह दिल्ली आनंद विहार तक सवारी छोड़ने जाता है। आज भी उसकी टैक्सी में एक सवारी बैठी हुई थी।सवारी समझ रोकी टैक्सी, घोंप दिया चाकूइसी दौरान आरोपी महिला उसकी टैक्सी के पास पहुंची। रघुराज ने सवारी समझ टैक्सी को रोक दिया। इससे पहले रघुराज कुछ समझ पाता महिला ने चाकू निकाल कर उसकी कमर में घोंप दिया। चाकू मारते ही महिला भागने लगी। इस बीच रघुराज ने उसका पीछा किया और फिर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला भीड़ के बीच की हाथपाई भी करती रही। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।सूचना पाकर सेक्टर-15 सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेने की कोशिश की। महिला पहले शांत खड़ी रही, लेकिन जब महिला पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ना चाहा तो उसने हाथ में ली हुई बोतल से उसके ऊपर पहले पानी फेंक दिया और फिर हमला बोल दिया। महिला पुलिसकर्मी ने उसे मुक्का मारा तो बदले में महिला ने भी पुलिसकर्मी को मुक्का मार दिया, जो सीधे महिला सिपाही की नाक पर जा लगा।20 मिनट तक चला पुलिस के साथ ड्रामाकरीब 20 मिनट तक चले ड्रामे के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को काबू करके कार में बैठाया और अपने साथ थाने ले गई। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला जांच में सहयोग नहीं कर रही है। उसकी भाषा भी पुलिस को समझ नहीं आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *