![]()
- Hindi News
- National
- Dainik Bhaskar News Headlines; Pakistan India Missile Attack, China Coronavirus 4th Wave Cases, Karnataka Hijab Controversy
2 घंटे पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
- वीडियो
नमस्कार,
एक मिसाइल ने भारत और पाकिस्तान के पहले से खराब रिश्ते और खराब कर दिए हैं। तीन जगह और हैं, जहां हालात बिगड़ रहे हैं। पहली यूक्रेन, यहां रूस की सेना एक के बाद एक शहरों को उजाड़ रही हैं। दूसरी चीन, जहां कोरोना फिर पूरी ताकत से लौट आया है और तीसरी कांग्रेस, जहां चुनाव में हार के बाद नेता आपस में लड़ने लगे हैं। सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
- देश भर में 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की शुरुआत होगी।
- लखीमपुर खीरी केस में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।
- भगवंत मान भगत सिंह के गांव कहे जाने वाले खटकड़ कलां में CM पद की शपथ लेंगे।
5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में कलह शुरू, सिब्बल ने राहुल पर सवाल उठाए

चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में कलह शुरू हो गई है। पंजाब के नेता चन्नी और सिद्धू को दोषी मान रहे हैं, तो कपिल सिब्बल को हार की वजह राहुल गांधी में दिख रही है। उनका कहना है कि राहुल अध्यक्ष न होने के बाद भी फैसले ले रहे हैं। इसका जवाब राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने दिया कि सिब्बल को कांग्रेस का कल्चर नहीं पता। उधर, सोनिया गांधी ने चुनाव वाले पांचों राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया है।
पढ़ें पूरी खबर…
2. भारत को मिसाइल का जवाब मिसाइल से देने की फिराक में था पाकिस्तान
पाकिस्तान अपने इलाके में भारतीय मिसाइल गिरने के बाद मिसाइल अटैक से ही जवाब देने की तैयारी कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी दौरान कुछ अफसरों को लगा कि भारत ने मिसाइल जानबूझकर लॉन्च नहीं की है। जरूर कुछ गड़बड़ हुई है। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया कि रेगुलर मेंटेनेन्स के दौरान मिसाइल गलती से छूट गई थी। अमेरिका भी इसे महज एक हादसा मान रहा है।
पढ़ें पूरी खबर…
3. इस्लाम में हिजाब अनिवार्य नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर बैन को सही ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म ही पहननी होगी। फैसले के बाद एक सरकारी कॉलेज में 35 लड़कियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। हिजाब का हक मांग रही लड़कियों ने कहा है कि हम इसके लिए लड़ते रहेंगे। उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट में हमें न्याय मिलेगा।
पढ़ें पूरी खबर…
4. रूस ने जो बाइडेन पर प्रतिबंध लगाया, शहरों पर बमबारी भी जारी

रूस-यूक्रेन जंग को 20 दिन पूरे हो चुके हैं। रूस अब तक राजधानी कीव पर कब्जे से दूर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि हम रूस के खिलाफ यूक्रेन को हथियार देते रहेंगे। इस पर रूस ने बाइडेन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन समेत 13 अमेरिकी नेताओं पर प्रतिबंध लगा दिया। बाइडेन अगले हफ्ते नाटो की स्पेशल मीटिंग के लिए ब्रसेल्स जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर…
5. चीन में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा केस, 11 शहरों में लॉकडाउन
चीन में कोरोना पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। यहां एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा केस मिले हैं। इसके बाद 11 शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। इन शहरों में 3 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। बीजिंग और शंघाई एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानें रद्द की गई हैं। शंघाई समेत दूसरे शहरों में अपार्टमेंट पूरी तरह सील किए गए हैं। एक्सपर्ट ने भी चेतावनी दी कि अभी जीरो-कोविड पॉलिसी पर बहस से बचना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर…
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- किराएदारों के हक में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- किराया न चुका पाना अपराध नहीं (पढ़ें पूरी खबर)
- रूस-यूक्रेन युद्ध से आटा 6 रुपए किलो महंगा हुआ, मैगी के बाद बिस्कुट के दाम भी बढ़ेंगे (पढ़ें पूरी खबर)
- महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड सभी मैच हारा, भारत जीता तो सेमीफाइनल का दावा मजबूत होगा (पढ़ें पूरी खबर)

खबर लेकिन कुछ हटके…
रूस ने यूक्रेन में घुसे हर टैंक पर Z लिखा, ये पुतिन का खास कोडवर्ड
रूस की सेना 24 फरवरी को यूक्रेन में घुसी। उसके टैंक और मिलिट्री की गाड़ियों पर Z के निशान ने सभी का ध्यान खींचा। सवाल पूछा जाने लगा कि इसका मतलब क्या है। बाद में यह निशान यूक्रेन पर हमले के कट्टर समर्थन का प्रतीक बन गया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का दिया कोडवर्ड है। इसका मकसद जेलेंस्की की हत्या है। इस बारे में सब कुछ पढ़िए भास्कर एक्सप्लेनर में…
कार्टूनिस्ट की नजर से…

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
फोटो जो खुद में खबर है…

दुनिया भर में मशहूर एफिल टॉवर करीब 20 फीट और ऊंचा हो गया है। एक डिजिटल रेडियो एंटीना लगने के बाद इसकी ऊंचाई 330 मीटर हो गई। यह डिवाइस हेलीकॉप्टर से लगाई गई। एंटीना का इस्तेमाल पेरिस में डिजिटल रेडियो ट्रांसमिशन के लिए किया जाएगा।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
1988 में आज ही के दिन इराकी सेना ने ईरान की सीमा से लगे शहर हेलबजा पर केमिकल अटैक किया था। मस्टर्ड गैस के हवा में घुलने से 5 हजार लोगों की तुरंत मौत हो गई। 10 हजार हमेशा के लिए बीमार हो गए। इस शहर में ज्यादातर कुर्द लोग रहते थे, जो इराक में सद्दाम हुसैन के शासन से नाखुश थे। ईरान की सेना इस इलाके में घुसी तो कुर्दों ने उनका स्वागत किया। ये बात सद्दाम को नागवार गुजरी। उन्होंने कुर्दों को सबक सिखाने का फैसला लिया। ये हमला उसी नफरत का नतीजा था। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
कैसी लगी आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।
Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; Pakistan India Missile Attack, China Coronavirus 4th Wave Cases, Karnataka Hijab Controversy2 घंटे पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकवीडियोनमस्कार,एक मिसाइल ने भारत और पाकिस्तान के पहले से खराब रिश्ते और खराब कर दिए हैं। तीन जगह और हैं, जहां हालात बिगड़ रहे हैं। पहली यूक्रेन, यहां रूस की सेना एक के बाद एक शहरों को उजाड़ रही हैं। दूसरी चीन, जहां कोरोना फिर पूरी ताकत से लौट आया है और तीसरी कांग्रेस, जहां चुनाव में हार के बाद नेता आपस में लड़ने लगे हैं। सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजरदेश भर में 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की शुरुआत होगी।लखीमपुर खीरी केस में आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।भगवंत मान भगत सिंह के गांव कहे जाने वाले खटकड़ कलां में CM पद की शपथ लेंगे।5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी1. चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में कलह शुरू, सिब्बल ने राहुल पर सवाल उठाएचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में कलह शुरू हो गई है। पंजाब के नेता चन्नी और सिद्धू को दोषी मान रहे हैं, तो कपिल सिब्बल को हार की वजह राहुल गांधी में दिख रही है। उनका कहना है कि राहुल अध्यक्ष न होने के बाद भी फैसले ले रहे हैं। इसका जवाब राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने दिया कि सिब्बल को कांग्रेस का कल्चर नहीं पता। उधर, सोनिया गांधी ने चुनाव वाले पांचों राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया है।पढ़ें पूरी खबर…2. भारत को मिसाइल का जवाब मिसाइल से देने की फिराक में था पाकिस्तानपाकिस्तान अपने इलाके में भारतीय मिसाइल गिरने के बाद मिसाइल अटैक से ही जवाब देने की तैयारी कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी दौरान कुछ अफसरों को लगा कि भारत ने मिसाइल जानबूझकर लॉन्च नहीं की है। जरूर कुछ गड़बड़ हुई है। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया कि रेगुलर मेंटेनेन्स के दौरान मिसाइल गलती से छूट गई थी। अमेरिका भी इसे महज एक हादसा मान रहा है।पढ़ें पूरी खबर…3. इस्लाम में हिजाब अनिवार्य नहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने फैसला सुनायाकर्नाटक हाईकोर्ट ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पर बैन को सही ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म ही पहननी होगी। फैसले के बाद एक सरकारी कॉलेज में 35 लड़कियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। हिजाब का हक मांग रही लड़कियों ने कहा है कि हम इसके लिए लड़ते रहेंगे। उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट में हमें न्याय मिलेगा।पढ़ें पूरी खबर…4. रूस ने जो बाइडेन पर प्रतिबंध लगाया, शहरों पर बमबारी भी जारीरूस-यूक्रेन जंग को 20 दिन पूरे हो चुके हैं। रूस अब तक राजधानी कीव पर कब्जे से दूर है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि हम रूस के खिलाफ यूक्रेन को हथियार देते रहेंगे। इस पर रूस ने बाइडेन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन समेत 13 अमेरिकी नेताओं पर प्रतिबंध लगा दिया। बाइडेन अगले हफ्ते नाटो की स्पेशल मीटिंग के लिए ब्रसेल्स जाएंगे।पढ़ें पूरी खबर…5. चीन में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा केस, 11 शहरों में लॉकडाउनचीन में कोरोना पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। यहां एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा केस मिले हैं। इसके बाद 11 शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। इन शहरों में 3 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। बीजिंग और शंघाई एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानें रद्द की गई हैं। शंघाई समेत दूसरे शहरों में अपार्टमेंट पूरी तरह सील किए गए हैं। एक्सपर्ट ने भी चेतावनी दी कि अभी जीरो-कोविड पॉलिसी पर बहस से बचना चाहिए।पढ़ें पूरी खबर…कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…किराएदारों के हक में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- किराया न चुका पाना अपराध नहीं (पढ़ें पूरी खबर)रूस-यूक्रेन युद्ध से आटा 6 रुपए किलो महंगा हुआ, मैगी के बाद बिस्कुट के दाम भी बढ़ेंगे (पढ़ें पूरी खबर)महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड सभी मैच हारा, भारत जीता तो सेमीफाइनल का दावा मजबूत होगा (पढ़ें पूरी खबर)खबर लेकिन कुछ हटके…रूस ने यूक्रेन में घुसे हर टैंक पर Z लिखा, ये पुतिन का खास कोडवर्डरूस की सेना 24 फरवरी को यूक्रेन में घुसी। उसके टैंक और मिलिट्री की गाड़ियों पर Z के निशान ने सभी का ध्यान खींचा। सवाल पूछा जाने लगा कि इसका मतलब क्या है। बाद में यह निशान यूक्रेन पर हमले के कट्टर समर्थन का प्रतीक बन गया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का दिया कोडवर्ड है। इसका मकसद जेलेंस्की की हत्या है। इस बारे में सब कुछ पढ़िए भास्कर एक्सप्लेनर में…कार्टूनिस्ट की नजर से…खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…फोटो जो खुद में खबर है…दुनिया भर में मशहूर एफिल टॉवर करीब 20 फीट और ऊंचा हो गया है। एक डिजिटल रेडियो एंटीना लगने के बाद इसकी ऊंचाई 330 मीटर हो गई। यह डिवाइस हेलीकॉप्टर से लगाई गई। एंटीना का इस्तेमाल पेरिस में डिजिटल रेडियो ट्रांसमिशन के लिए किया जाएगा।आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था1988 में आज ही के दिन इराकी सेना ने ईरान की सीमा से लगे शहर हेलबजा पर केमिकल अटैक किया था। मस्टर्ड गैस के हवा में घुलने से 5 हजार लोगों की तुरंत मौत हो गई। 10 हजार हमेशा के लिए बीमार हो गए। इस शहर में ज्यादातर कुर्द लोग रहते थे, जो इराक में सद्दाम हुसैन के शासन से नाखुश थे। ईरान की सेना इस इलाके में घुसी तो कुर्दों ने उनका स्वागत किया। ये बात सद्दाम को नागवार गुजरी। उन्होंने कुर्दों को सबक सिखाने का फैसला लिया। ये हमला उसी नफरत का नतीजा था। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…कैसी लगी आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।