आज का इतिहास:इराक ने कुर्दों पर किया था सबसे घातक केमिकल अटैक, पलक झपकते ही मारे गए थे 5 हजार से ज्यादा लोग

news image

  • Hindi News
  • National
  • Today History Aaj Ka Itihas 16 March | Iraq Halabja Massacre, First Polio Vaccine In India

इराक-ईरान के बीच 1980 से जंग चल रही थी, हजारों लोगों मारे जा चुके थे, लेकिन 16 मार्च 1988 को जो हुआ, वो इतिहास की सबसे क्रूरतम घटनाओं में शामिल हो गया। सुबह 11 बजे के आसपास इराकी सेना ने ईरान की सीमा से लगे शहर हेलबजा पर केमिकल अटैक कर दिया। सेना ने मस्टर्ड गैस को हवा में घोल दिया।

पलक झपकते ही 5 हजार से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा गए। जबकि 10 हजार लोग जिंदगीभर के लिए किसी न किसी बीमारी का शिकार हो गए। केमिकल इतना घातक था कि अगली पीढ़ियों तक में इसका असर देखने को मिला।

हेलबजा शहर इराक-ईरान की सीमा पर है। यहां ज्यादातर कुर्द लोग रहते थे, जो इराक में सद्दाम हुसैन के शासन से नाखुश थे। जब ईरान की सेना इस इलाके में घुसी तो स्थानीय कुर्दों ने उनका स्वागत किया। ये बात सद्दाम को नागवार गुजरी। उन्होंने कुर्दों को सबक सिखाने का फैसला लिया। ये हमला उसी नफरत का नतीजा था।

आज ही के दिन दी गई थी पोलियो की पहली खुराक
साल 2014 का मार्च महीना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो-मुक्त देश घोषित कर दिया। भारत के लिए ये 19 सालों की लंबी लड़ाई का नतीजा था। इसका पहला अध्याय साल 1995 में आज ही के दिन लिखा गया था। 16 मार्च 1995 को भारत में पोलियो की ओरल वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी।

भारत के पल्स पोलियो अभियान को दुनिया के सबसे सफल वैक्सीनेशन कैंपेन के तौर पर गिना जाता है। वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 16 मार्च को नेशनल वैक्सीनेशन डे के रूप में मनाया जाता है।

देश-दुनिया में 16 मार्च की अन्य अहम घटनाएं इस प्रकार हैं…

2014: क्रीमिया में यूक्रेन से अलग होने और रूस के साथ जाने के लिए जनमत संग्रह हुआ। कई देशों के विरोध के बाद भी रूस ने जनमत संग्रह के बाद क्रीमिया को अपने में मिला लिया।

2007: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। गिब्स ने 2007 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में डान वैन बंज की छह गेंदों पर छह छक्के लगाए।

1968: वियतनाम युद्ध के समय अमेरिकी सेनाओं ने सैकड़ों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

1945: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी आईलैंड ईओ जीमा पर अमेरिकी नौसेना ने कब्जा कर लिया।

1945: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के वर्जबर्ग शहर पर ब्रिटेन ने हवाई हमला किया। 20 मिनट की बमबारी में इस शहर का 90% हिस्सा तबाह हो गया था।

1926: दुनिया का पहला लिक्विड फ्यूल्ड रॉकेट लॉन्च किया गया। अमेरिकी इंजीनियर रॉबर्ड गोलार्ड ने लॉन्च किया। इसमें लिक्विड ऑक्सीजन और गैसोलीन का प्रयोग किया गया था।

1910: इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म हुआ। उन्होंने इंग्लैंड और भारत के लिए क्रिकेट खेला। उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान रहे।

1799: मशहूर फोटोग्राफर एना एटकिन्स का जन्म हुआ। उन्होंने पहली ऐसी किताब पब्लिश की थी, जिसमें कैमरे से ली गई फोटो का इस्तेमाल किया गया था।

1751: अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति जेम्स मैडिसन का वर्जीनिया में जन्म हुआ।

1693: इंदौर के होल्कर राजघराने के संस्थापक मल्हारराव होल्कर का जन्म हुआ।

Hindi NewsNationalToday History Aaj Ka Itihas 16 March | Iraq Halabja Massacre, First Polio Vaccine In Indiaइराक-ईरान के बीच 1980 से जंग चल रही थी, हजारों लोगों मारे जा चुके थे, लेकिन 16 मार्च 1988 को जो हुआ, वो इतिहास की सबसे क्रूरतम घटनाओं में शामिल हो गया। सुबह 11 बजे के आसपास इराकी सेना ने ईरान की सीमा से लगे शहर हेलबजा पर केमिकल अटैक कर दिया। सेना ने मस्टर्ड गैस को हवा में घोल दिया।पलक झपकते ही 5 हजार से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा गए। जबकि 10 हजार लोग जिंदगीभर के लिए किसी न किसी बीमारी का शिकार हो गए। केमिकल इतना घातक था कि अगली पीढ़ियों तक में इसका असर देखने को मिला।हेलबजा शहर इराक-ईरान की सीमा पर है। यहां ज्यादातर कुर्द लोग रहते थे, जो इराक में सद्दाम हुसैन के शासन से नाखुश थे। जब ईरान की सेना इस इलाके में घुसी तो स्थानीय कुर्दों ने उनका स्वागत किया। ये बात सद्दाम को नागवार गुजरी। उन्होंने कुर्दों को सबक सिखाने का फैसला लिया। ये हमला उसी नफरत का नतीजा था।आज ही के दिन दी गई थी पोलियो की पहली खुराकसाल 2014 का मार्च महीना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो-मुक्त देश घोषित कर दिया। भारत के लिए ये 19 सालों की लंबी लड़ाई का नतीजा था। इसका पहला अध्याय साल 1995 में आज ही के दिन लिखा गया था। 16 मार्च 1995 को भारत में पोलियो की ओरल वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी।भारत के पल्स पोलियो अभियान को दुनिया के सबसे सफल वैक्सीनेशन कैंपेन के तौर पर गिना जाता है। वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 16 मार्च को नेशनल वैक्सीनेशन डे के रूप में मनाया जाता है।देश-दुनिया में 16 मार्च की अन्य अहम घटनाएं इस प्रकार हैं…2014: क्रीमिया में यूक्रेन से अलग होने और रूस के साथ जाने के लिए जनमत संग्रह हुआ। कई देशों के विरोध के बाद भी रूस ने जनमत संग्रह के बाद क्रीमिया को अपने में मिला लिया।2007: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। गिब्स ने 2007 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में डान वैन बंज की छह गेंदों पर छह छक्के लगाए।1968: वियतनाम युद्ध के समय अमेरिकी सेनाओं ने सैकड़ों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया।1945: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी आईलैंड ईओ जीमा पर अमेरिकी नौसेना ने कब्जा कर लिया।1945: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के वर्जबर्ग शहर पर ब्रिटेन ने हवाई हमला किया। 20 मिनट की बमबारी में इस शहर का 90% हिस्सा तबाह हो गया था।1926: दुनिया का पहला लिक्विड फ्यूल्ड रॉकेट लॉन्च किया गया। अमेरिकी इंजीनियर रॉबर्ड गोलार्ड ने लॉन्च किया। इसमें लिक्विड ऑक्सीजन और गैसोलीन का प्रयोग किया गया था।1910: इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म हुआ। उन्होंने इंग्लैंड और भारत के लिए क्रिकेट खेला। उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान रहे।1799: मशहूर फोटोग्राफर एना एटकिन्स का जन्म हुआ। उन्होंने पहली ऐसी किताब पब्लिश की थी, जिसमें कैमरे से ली गई फोटो का इस्तेमाल किया गया था।1751: अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति जेम्स मैडिसन का वर्जीनिया में जन्म हुआ।1693: इंदौर के होल्कर राजघराने के संस्थापक मल्हारराव होल्कर का जन्म हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *