भास्कर LIVE अपडेट्स:द्विपक्षीय दौरे पर कोलंबो पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

news image

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Goa New CM Oath Ceremony|Karnataka Hijab Controversy| Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai Jammu Kashmir Jammu Kashmir Today News And More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (28 मार्च) को संसद में क्रिमिनल प्रोसीजर बिल-2022 पेश करेंगे। इस बिल का लक्ष्य पुलिस को ये अनुमति देना है कि वो अपराधिक मामलों के दोषियों और अन्य व्यक्तियों की पहचान का रिकॉर्ड रख सकता है। लोकसभा में यह बिल पास होते ही पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़ा आइडेंटिफिकेशन ऑफ प्रिजनर्स एक्ट 1920 खत्म हो जाएगा।

अन्य बड़ी खबरें यहां पढ़ें…

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने SC में कहा- कश्मीर-पंजाब समेत 9 राज्य हिंदुओं को अल्पसंख्यक घोषित कर सकते हैं

राज्य सरकारें अपने राज्य में हिंदुओं को या किसी भी धार्मिक और भाषाई समुदायों को अल्पसंख्यक घोषित कर सकती हैं। केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में यह दलील अधिवक्ता अश्वनी कुमार उपाध्याय की याचिका के जवाब में दिया है। उपाध्याय ने अपनी अर्जी में धारा-2 (एफ) की वैधता को चुनौती देते हुए देश के विभिन्न राज्यों में अल्पसंख्यकों की पहचान के लिए दिशानिर्देश तय करने के निर्देश देने की मांग की है। उनकी दलील है कि देश के 10 राज्यों में हिंदू भी अल्पसंख्यक हैं, लेकिन उन्हें अल्पसंख्यकों की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। पढें पूरी खबर…

हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज से कर्नाटक में बोर्ड परीक्षाएं शुरू

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है। छात्र ड्रेस कोड को फॉलो करे।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है। छात्र ड्रेस कोड को फॉलो करे।

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद सोमवार यानी 28 मार्च से राज्य में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। हिजाब विवाद के बाद ये पहला एग्जाम हैं। रविवार यानी कल कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा था कि परीक्षा हॉल में हिजाब में किसी छात्रा को एंट्री नहीं मिलेगी। छात्राएं हिजाब पहनकर स्कूल या परीक्षा केंद्र तक जा सकती है, लेकिन परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले उन्हें हिजाब उतारना पड़ेगा।

चीन के शंघाई में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 5 दिन का लॉकडाउन

चीन का सबसे बड़ा शहर सोमवार से 5 दिन के लिए बंद हो रहा है। इसकी वजह है बड़े पैमाने पर होने वाली कोरोना वायरस की टेस्टिंग। शहर प्रशासन बढ़ते ओमिक्रॉन केसेस पर कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठा रहा है। चीन सरकार इसके बाद देश के पश्चिमी हिस्से में 1 अप्रैल से कोरोना टेस्टिंग करेगी। इसलिए वहां भी लॉकडाउन लगाया जाएगा। पढें पूरी खबर…

द्विपक्षीय दौरे पर कोलंबो पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार देर रात को द्विपक्षीय वार्ता के लिए श्रीलंका पहुंच गए हैं। जयशंकर सोमवार (28 मार्च) से कोलंबो में शुरू हो रहे सात देशों के बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। श्रीलंका फिलहाल भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है, ऐसे में भारतीय विदेश मंत्री का श्रीलंका दौरा कई मायनों में अहम है। भारत पहले ही श्रीलंका को इस संकट से उबारने के लिए आर्थिक पैकेज दे चुका है।

मुंबई के कुर्ला में एक कपड़े के गोदाम में लगी आग

मुंबई के कुर्ला में रविवार की देर रात एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई। फायर बिग्रेड की 4 टीमों ने आग पर काबू पा लिया हैं। फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि आग मामूली थी, जिसके चलते किसी के घायल होने की सुचना नहीं मिली है। गोदाम में कुछ मजदूर मौजूद थे, सभी को वहां से निकाल लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, आग बुझा दी गई है, लेकिन कोई चिंगारी नहीं बचे, इसलिए अब उसे ठंडा करने का काम चल रहा है।

आज दूसरी बार गोवा के CM पद की शपथ लेंगे प्रमोद सावंत, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद

प्रमोद सावंत आज लगातार दूसरी बार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सीएम पद की शपथ लेंगे।

प्रमोद सावंत आज लगातार दूसरी बार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सीएम पद की शपथ लेंगे।

गोवा के निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सोमवार यानी 28 मार्च को लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 11 बजे पणजी के पास डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के सीएम भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर राज्य में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन का आज से दो दिन तक भारत बंद

ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयज एसोसिएशन के कर्मचारी संगठनों ने 22 मार्च को बैठक की थी, जिसके बाद इस बंद का ऐलान किया गया है।

ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयज एसोसिएशन के कर्मचारी संगठनों ने 22 मार्च को बैठक की थी, जिसके बाद इस बंद का ऐलान किया गया है।

ट्रेड यूनियनों ने आज से दो दिन का भारत बंद बुलाया है। बंद केंद्र सरकार की उन नीतियों के खिलाफ है, जिसका सीधा असर कर्मचारियों, किसानों एवं आम लोगों पर पड़ रहा है। बैंक यूनियनों के कर्मचारियों ने भी बंद का समर्थन किया है। बैंक कर्मी 28 और 29 मार्च को बैंकों के प्राइवेटाइजेशन और बैंकिंग लॉ एक्ट 2021 को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Hindi NewsNationalBreaking News LIVE Updates; Goa New CM Oath Ceremony|Karnataka Hijab Controversy| Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai Jammu Kashmir Jammu Kashmir Today News And Moreकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (28 मार्च) को संसद में क्रिमिनल प्रोसीजर बिल-2022 पेश करेंगे। इस बिल का लक्ष्य पुलिस को ये अनुमति देना है कि वो अपराधिक मामलों के दोषियों और अन्य व्यक्तियों की पहचान का रिकॉर्ड रख सकता है। लोकसभा में यह बिल पास होते ही पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़ा आइडेंटिफिकेशन ऑफ प्रिजनर्स एक्ट 1920 खत्म हो जाएगा।अन्य बड़ी खबरें यहां पढ़ें…केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय ने SC में कहा- कश्मीर-पंजाब समेत 9 राज्य हिंदुओं को अल्पसंख्यक घोषित कर सकते हैंराज्य सरकारें अपने राज्य में हिंदुओं को या किसी भी धार्मिक और भाषाई समुदायों को अल्पसंख्यक घोषित कर सकती हैं। केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में यह दलील अधिवक्ता अश्वनी कुमार उपाध्याय की याचिका के जवाब में दिया है। उपाध्याय ने अपनी अर्जी में धारा-2 (एफ) की वैधता को चुनौती देते हुए देश के विभिन्न राज्यों में अल्पसंख्यकों की पहचान के लिए दिशानिर्देश तय करने के निर्देश देने की मांग की है। उनकी दलील है कि देश के 10 राज्यों में हिंदू भी अल्पसंख्यक हैं, लेकिन उन्हें अल्पसंख्यकों की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। पढें पूरी खबर…हाईकोर्ट के फैसले के बाद आज से कर्नाटक में बोर्ड परीक्षाएं शुरूकर्नाटक हाईकोर्ट ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है। छात्र ड्रेस कोड को फॉलो करे।हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद सोमवार यानी 28 मार्च से राज्य में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। हिजाब विवाद के बाद ये पहला एग्जाम हैं। रविवार यानी कल कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा था कि परीक्षा हॉल में हिजाब में किसी छात्रा को एंट्री नहीं मिलेगी। छात्राएं हिजाब पहनकर स्कूल या परीक्षा केंद्र तक जा सकती है, लेकिन परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले उन्हें हिजाब उतारना पड़ेगा।चीन के शंघाई में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 5 दिन का लॉकडाउनचीन का सबसे बड़ा शहर सोमवार से 5 दिन के लिए बंद हो रहा है। इसकी वजह है बड़े पैमाने पर होने वाली कोरोना वायरस की टेस्टिंग। शहर प्रशासन बढ़ते ओमिक्रॉन केसेस पर कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठा रहा है। चीन सरकार इसके बाद देश के पश्चिमी हिस्से में 1 अप्रैल से कोरोना टेस्टिंग करेगी। इसलिए वहां भी लॉकडाउन लगाया जाएगा। पढें पूरी खबर…द्विपक्षीय दौरे पर कोलंबो पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिलभारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार देर रात को द्विपक्षीय वार्ता के लिए श्रीलंका पहुंच गए हैं। जयशंकर सोमवार (28 मार्च) से कोलंबो में शुरू हो रहे सात देशों के बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। श्रीलंका फिलहाल भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है, ऐसे में भारतीय विदेश मंत्री का श्रीलंका दौरा कई मायनों में अहम है। भारत पहले ही श्रीलंका को इस संकट से उबारने के लिए आर्थिक पैकेज दे चुका है।मुंबई के कुर्ला में एक कपड़े के गोदाम में लगी आगमुंबई के कुर्ला में रविवार की देर रात एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई। फायर बिग्रेड की 4 टीमों ने आग पर काबू पा लिया हैं। फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि आग मामूली थी, जिसके चलते किसी के घायल होने की सुचना नहीं मिली है। गोदाम में कुछ मजदूर मौजूद थे, सभी को वहां से निकाल लिया गया है। अधिकारी के मुताबिक, आग बुझा दी गई है, लेकिन कोई चिंगारी नहीं बचे, इसलिए अब उसे ठंडा करने का काम चल रहा है।आज दूसरी बार गोवा के CM पद की शपथ लेंगे प्रमोद सावंत, PM मोदी भी रहेंगे मौजूदप्रमोद सावंत आज लगातार दूसरी बार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सीएम पद की शपथ लेंगे।गोवा के निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सोमवार यानी 28 मार्च को लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह 11 बजे पणजी के पास डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के सीएम भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर राज्य में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन का आज से दो दिन तक भारत बंदऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयज एसोसिएशन के कर्मचारी संगठनों ने 22 मार्च को बैठक की थी, जिसके बाद इस बंद का ऐलान किया गया है।ट्रेड यूनियनों ने आज से दो दिन का भारत बंद बुलाया है। बंद केंद्र सरकार की उन नीतियों के खिलाफ है, जिसका सीधा असर कर्मचारियों, किसानों एवं आम लोगों पर पड़ रहा है। बैंक यूनियनों के कर्मचारियों ने भी बंद का समर्थन किया है। बैंक कर्मी 28 और 29 मार्च को बैंकों के प्राइवेटाइजेशन और बैंकिंग लॉ एक्ट 2021 को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *