मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इमरान खान बोले

news image

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Pakistan PM Imran Khan, Bharat Bandh, Nitish Kumar Bihar, IPL 2022

3 घंटे पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटर

नमस्कार,
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जसप्रीत बुमराह की नो बॉल याद है? उस बॉल पर पाकिस्तान के फखर जमान को जीवनदान मिला था और उन्होंने शतक जड़कर भारत से जीत छीन ली। वैसी ही एक नो बॉल ने वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का सफर खत्म कर दिया। इसके अलावा कुछ खबरें सियासत के मैदान से भी हैं, सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. IPL की दोनों नई टीमें लखनऊ और गुजरात शाम 7:30 बजे आमने-सामने होंगी।
  2. केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन का भारत बंद, यह दो दिन चलेगा।
  3. पाकिस्तान की संसद में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा।
  4. गोवा में प्रमोद सावंत CM पद की शपथ लेंगे। इस दौरान PM मोदी भी मौजूद होंगे।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. देश भर में ट्रेड यूनियंस दो दिन की हड़ताल पर, बैंकों पर सबसे ज्यादा असर

सेंट्रल ट्रेड यूनियंस के जॉइंट फोरम ने आज और कल देश भर में हड़ताल का ऐलान किया है। इसका असर बैंकिंग, रोडवेज, रेलवे और बिजली से जुड़ी जरूरी सर्विस पर पड़ सकता है। बैंकों में लोन सेंक्शन और चेक क्लियरिंग जैसे काम अटक सकते हैं। ऑल इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस की सेक्रेटरी अमरजीत कौर ने दावा किया कि हड़ताल में 20 करोड़ से ज्यादा वर्कर शामिल होंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

2. IPL में रिकॉर्ड एक्स्ट्रा रन वाले मैच में बने 413 रन, पंजाब ने बेंगलुरु को हराया

IPL के दूसरे दिन पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ। डुप्लेसिस के 88, कोहली के 41 और कार्तिक के 32 रनों की बदौलत बेंगलुरु ने 205 रन बनाए। इतना बड़ा टारगेट पंजाब ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में दोनों टीमों ने 45 एक्स्ट्रा रन लुटाए, जो IPL में किसी एक मैच में एक्स्ट्रा रन का रिकॉर्ड है। इससे पहले हुए मैच में दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया था।
पढ़ें पूरी खबर…

3. सिक्योरिटी से घिरे बिहार के CM नीतीश कुमार पर हमला, शख्स ने पीछे से मारा
बिहार के CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। वे बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में थे। तभी एक शख्स ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री की ओर तेजी से बढ़ रहे हमलावर शख्स को सुरक्षा में तैनात किसी जवान ने नहीं रोका। बाद में पुलिसकर्मियों ने शख्स को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
पढ़ें पूरी खबर…

4. इमरान खान ने रैली में विपक्ष को दिखाई ताकत, भारत की तारीफ की
पाकिस्तानी PM इमरान खान ने अपनी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने से एक दिन पहले बड़ी रैली की। उन्होंने इस्लामाबाद में अपने काम गिनाए, इमोशनल बातें कीं और भारत का भी जिक्र किया। कहा कि 90 के दशक में भारतीय टीम पाकिस्तान आती थी, तो उन्हें लगता था कि वे किसी अमीर मुल्क में हैं। आज भारत हमसे आगे है। ये हमारे हुक्मरानों की नालायकी का नतीजा है।
पढ़ें पूरी खबर…

5. टीम इंडिया को महंगी पड़ी एक नो बॉल, महिला वर्ल्ड कप में सफर खत्म

महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अहम मैच में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत नेअफ्रीका के सामने 275 रनों का टारगेट रखा था। इसे अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में अफ्रीका को सात रन बनाने थे। 5वीं गेंद पर भारत को एक विकेट मिला, लेकिन वह नो बॉल निकल गई।
पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. 1927 में 4 दोस्तों ने रखी थी ऑस्कर अवॉर्ड्स की नींव, आज तक 4 भारतीय फिल्में ही पहुंच सकीं टॉप-5 में (पढ़ें पूरी खबर)
  2. बीरभूम हिंसा में नया मोड़; CBI ने तृणमूल नेता से सवाल किए, 22 पर केस, ममता बोलीं- पूरी घटना ही साजिश है (पढ़ें पूरी खबर)
  3. यूक्रेन के इंटेलिजेंस चीफ बोले- हमारे देश को दो हिस्सों में बांटना चाहता है रूस, कीव पर कब्जा ही उसका लक्ष्य (पढ़ें पूरी खबर)

खबर लेकिन कुछ हटके…
परमाणु बम का साइंस, सबसे छोटे कणों से होता है दुनिया का सबसे बड़ा धमाका

पूरी दुनिया एक ही अनहोनी से थरथराती है। परमाणु हथियारों की जंग। सभी को पता है कि जिस दिन ऐसा हुआ, इंसानों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। हालांकि, सभी को यह नहीं पता कि सबसे बड़े हथियार परमाणु बम की ताकत का राज छोटे-छोटे कण हैं। इनके नाम हैं- इलेक्ट्रॉन, प्रोटोन और न्यूट्रॉन। वही जो केमिस्ट्री में हमने पढ़े थे। इनकी ताकत जानने के लिए पढ़िए भास्कर एक्सप्लेनर…

कार्टूनिस्ट की नजर से…

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

फोटो जो खुद में खबर है…

फोटो में दिख रहीं महिला यूक्रेन की मैरीना क्रिस्का हैं। रूस के हमले ने उन्हें अपने ही देश में रिफ्यूजी बना दिया है। कभी लुहान्स्क में अच्छे-खासे घर में रहा करती थीं। अब उनकी दुनिया स्कूल के जिम में बने रैकनुमा ठिकाने में सिमट गई है। इसकी ऊंचाई इतनी है कि ठीक से बैठा भी नहीं जाता।

ये सिर्फ मैरीना की कहानी नहीं है। बीते एक महीने में पूरे यूक्रेन की आबोहवा, भूगोल, इतिहास और भविष्य सभी बदल गए। रातोंरात लाखों परिवार बिखर गए। 65 लाख लोगों को घर और सामान छोड़कर भागना पड़ा। इनमें से 37 लाख ने तो देश ही छोड़ दिया।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
2005 में आज के ही दिन इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भयानक भूकंप आया था। इसमें 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। तीव्रता के हिसाब से ये दुनिया का 11वां सबसे बड़ा भूकंप था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.6 मापी गई। इससे कुछ महीने पहले 26 दिसंबर 2004 को सुमात्रा द्वीप में ही रिक्टर स्केल पर 9.1 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इससे हिंद महासागर में उठीं सुनामी की लहरों ने इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका समेत कई देशों में ढाई लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

कैसी लगी आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।

Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; Pakistan PM Imran Khan, Bharat Bandh, Nitish Kumar Bihar, IPL 20223 घंटे पहलेलेखक: अजीत पंवार, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकवीडियोनमस्कार,चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जसप्रीत बुमराह की नो बॉल याद है? उस बॉल पर पाकिस्तान के फखर जमान को जीवनदान मिला था और उन्होंने शतक जड़कर भारत से जीत छीन ली। वैसी ही एक नो बॉल ने वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम का सफर खत्म कर दिया। इसके अलावा कुछ खबरें सियासत के मैदान से भी हैं, सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजरIPL की दोनों नई टीमें लखनऊ और गुजरात शाम 7:30 बजे आमने-सामने होंगी।केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन का भारत बंद, यह दो दिन चलेगा।पाकिस्तान की संसद में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होगा।गोवा में प्रमोद सावंत CM पद की शपथ लेंगे। इस दौरान PM मोदी भी मौजूद होंगे।5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी1. देश भर में ट्रेड यूनियंस दो दिन की हड़ताल पर, बैंकों पर सबसे ज्यादा असरसेंट्रल ट्रेड यूनियंस के जॉइंट फोरम ने आज और कल देश भर में हड़ताल का ऐलान किया है। इसका असर बैंकिंग, रोडवेज, रेलवे और बिजली से जुड़ी जरूरी सर्विस पर पड़ सकता है। बैंकों में लोन सेंक्शन और चेक क्लियरिंग जैसे काम अटक सकते हैं। ऑल इंडियन ट्रेड यूनियन कांग्रेस की सेक्रेटरी अमरजीत कौर ने दावा किया कि हड़ताल में 20 करोड़ से ज्यादा वर्कर शामिल होंगे।पढ़ें पूरी खबर…2. IPL में रिकॉर्ड एक्स्ट्रा रन वाले मैच में बने 413 रन, पंजाब ने बेंगलुरु को हरायाIPL के दूसरे दिन पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धमाकेदार मुकाबला हुआ। डुप्लेसिस के 88, कोहली के 41 और कार्तिक के 32 रनों की बदौलत बेंगलुरु ने 205 रन बनाए। इतना बड़ा टारगेट पंजाब ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में दोनों टीमों ने 45 एक्स्ट्रा रन लुटाए, जो IPL में किसी एक मैच में एक्स्ट्रा रन का रिकॉर्ड है। इससे पहले हुए मैच में दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया था।पढ़ें पूरी खबर…3. सिक्योरिटी से घिरे बिहार के CM नीतीश कुमार पर हमला, शख्स ने पीछे से माराबिहार के CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। वे बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम में थे। तभी एक शख्स ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री की ओर तेजी से बढ़ रहे हमलावर शख्स को सुरक्षा में तैनात किसी जवान ने नहीं रोका। बाद में पुलिसकर्मियों ने शख्स को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।पढ़ें पूरी खबर…4. इमरान खान ने रैली में विपक्ष को दिखाई ताकत, भारत की तारीफ कीपाकिस्तानी PM इमरान खान ने अपनी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने से एक दिन पहले बड़ी रैली की। उन्होंने इस्लामाबाद में अपने काम गिनाए, इमोशनल बातें कीं और भारत का भी जिक्र किया। कहा कि 90 के दशक में भारतीय टीम पाकिस्तान आती थी, तो उन्हें लगता था कि वे किसी अमीर मुल्क में हैं। आज भारत हमसे आगे है। ये हमारे हुक्मरानों की नालायकी का नतीजा है।पढ़ें पूरी खबर…5. टीम इंडिया को महंगी पड़ी एक नो बॉल, महिला वर्ल्ड कप में सफर खत्ममहिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अहम मैच में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत नेअफ्रीका के सामने 275 रनों का टारगेट रखा था। इसे अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में अफ्रीका को सात रन बनाने थे। 5वीं गेंद पर भारत को एक विकेट मिला, लेकिन वह नो बॉल निकल गई।पढ़ें पूरी खबर…कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…1927 में 4 दोस्तों ने रखी थी ऑस्कर अवॉर्ड्स की नींव, आज तक 4 भारतीय फिल्में ही पहुंच सकीं टॉप-5 में (पढ़ें पूरी खबर)बीरभूम हिंसा में नया मोड़; CBI ने तृणमूल नेता से सवाल किए, 22 पर केस, ममता बोलीं- पूरी घटना ही साजिश है (पढ़ें पूरी खबर)यूक्रेन के इंटेलिजेंस चीफ बोले- हमारे देश को दो हिस्सों में बांटना चाहता है रूस, कीव पर कब्जा ही उसका लक्ष्य (पढ़ें पूरी खबर)खबर लेकिन कुछ हटके…परमाणु बम का साइंस, सबसे छोटे कणों से होता है दुनिया का सबसे बड़ा धमाकापूरी दुनिया एक ही अनहोनी से थरथराती है। परमाणु हथियारों की जंग। सभी को पता है कि जिस दिन ऐसा हुआ, इंसानों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। हालांकि, सभी को यह नहीं पता कि सबसे बड़े हथियार परमाणु बम की ताकत का राज छोटे-छोटे कण हैं। इनके नाम हैं- इलेक्ट्रॉन, प्रोटोन और न्यूट्रॉन। वही जो केमिस्ट्री में हमने पढ़े थे। इनकी ताकत जानने के लिए पढ़िए भास्कर एक्सप्लेनर…कार्टूनिस्ट की नजर से…खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…फोटो जो खुद में खबर है…फोटो में दिख रहीं महिला यूक्रेन की मैरीना क्रिस्का हैं। रूस के हमले ने उन्हें अपने ही देश में रिफ्यूजी बना दिया है। कभी लुहान्स्क में अच्छे-खासे घर में रहा करती थीं। अब उनकी दुनिया स्कूल के जिम में बने रैकनुमा ठिकाने में सिमट गई है। इसकी ऊंचाई इतनी है कि ठीक से बैठा भी नहीं जाता।ये सिर्फ मैरीना की कहानी नहीं है। बीते एक महीने में पूरे यूक्रेन की आबोहवा, भूगोल, इतिहास और भविष्य सभी बदल गए। रातोंरात लाखों परिवार बिखर गए। 65 लाख लोगों को घर और सामान छोड़कर भागना पड़ा। इनमें से 37 लाख ने तो देश ही छोड़ दिया।आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था2005 में आज के ही दिन इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भयानक भूकंप आया था। इसमें 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। तीव्रता के हिसाब से ये दुनिया का 11वां सबसे बड़ा भूकंप था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.6 मापी गई। इससे कुछ महीने पहले 26 दिसंबर 2004 को सुमात्रा द्वीप में ही रिक्टर स्केल पर 9.1 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इससे हिंद महासागर में उठीं सुनामी की लहरों ने इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका समेत कई देशों में ढाई लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। (पढ़िए आज की अन्य घटनाएं…)आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…कैसी लगी आज की मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, आप help@dainikbhaskar.com पर अपना फीडबैक दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *