![]()
- Hindi News
- National
- Non Hindu Bharatnatyam Dancer VP Manasiya Not Allowed To Perform, Kerala’s Koodalamanikyam Temple Decides
तिरुवनंतपुरम6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
मशहूर क्लासिकल डांसर वीपी मानसिया ने आरोप लगाया कि गैर हिंदू होने के चलते उन्हें कूडलमणिक्यम मंदिर में प्रस्तुति देने से रोक दिया गया है। यह मंदिर केरल के थ्रिसूर में है। मानसिया ने कहा कि उन्होंने एक हिंदू से शादी की है। इसके बावजूद मंदिर प्रशासन ने उनसे हिंदू धर्म में शामिल होने संबंधी दस्तावेज की मांग की।
मानसिया की प्रस्तुति 21 अप्रैल को होने वाली थी। मंदिर में 15 अप्रैल से 10 दिन का महोत्सव होना है। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने इस पूरे घटनाक्रम पर तंज कसा। उन्होंने सवाल किया है कि क्या यही वसुधैव कुटुम्बकम है?
कई बार मिली धमकियां
मुस्लिम परिवार में जन्मी मानसिया को भरनाट्यम डांस अपनाने के लिए अपने समुदाय से भी आलोचना झेलनी पड़ी थी। मल्लपुरम में उनके परिवार को कट्टरपंथियों की तरफ से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।
कलाकार का कोई धर्म नहीं होता
मानसिया ने कहा कि हम बहुत पहले ही धार्मिक बाधाओं से निकल चुके हैं। मेरा कोई धर्म नहीं है। ऐसा लगता है कि बिना धार्मिक सीमाओं के जीवित रहना संभव नहीं है। एक कलाकार इस तरह की सभी बाधाओं के पार जा चुका होता है।
सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट
मानसिया ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा कि मुझे मंदिर के अधिकारी ने बताया कि मैं वहां प्रस्तुति नहीं दे सकती क्योंकि मैं गैर हिंदू हूं। मुझसे यह भी पूछा गया कि क्या मैंने शादी के बाद हिंदू धर्म अपनाया है? मेरा कोई धर्म नहीं है, मैं कहां जाऊं?
मेरे लिए नया नहीं
भरतनाट्य में पीएचडी कर रही मानसिया ने संगीतकार श्याम कल्याणन से शादी की है। उन्होंने आगे अपनी पोस्ट में लिखा है कि कला और कलाकारों को धर्म के बंधन में बांधने की कोशिश होती रही है। मेरे लिए यह नया नहीं है। ऐसा लगता है कि सेक्यूलर केरल बहुत नहीं बदला है। मैं फिर से लिख रही हूं ताकि याद रहे कि चीजें नहीं बदली हैं।
मंदिर बोर्ड के चेयरमैन का जवाब
कूडलमणिक्यम मंदिर के बोर्ड चेयरमैन प्रदीप मेनन ने कहा कि वह एक मशहूर नृत्यांगना हैं। लेकिन मंदिर के नियम केवल हिंदुओं को ही अंदर प्रस्तुति की अनुमति देते हैं। मानसिया ने लिखित में दिया है कि उनका कोई धर्म नहीं है। हम मंदिर की सदियों पुराने नियम को देखते हुए उन्हें अनुमति नहीं देने पर बाध्य हैं।
Hindi NewsNationalNon Hindu Bharatnatyam Dancer VP Manasiya Not Allowed To Perform, Kerala’s Koodalamanikyam Temple Decidesतिरुवनंतपुरम6 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोमशहूर क्लासिकल डांसर वीपी मानसिया ने आरोप लगाया कि गैर हिंदू होने के चलते उन्हें कूडलमणिक्यम मंदिर में प्रस्तुति देने से रोक दिया गया है। यह मंदिर केरल के थ्रिसूर में है। मानसिया ने कहा कि उन्होंने एक हिंदू से शादी की है। इसके बावजूद मंदिर प्रशासन ने उनसे हिंदू धर्म में शामिल होने संबंधी दस्तावेज की मांग की।मानसिया की प्रस्तुति 21 अप्रैल को होने वाली थी। मंदिर में 15 अप्रैल से 10 दिन का महोत्सव होना है। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने इस पूरे घटनाक्रम पर तंज कसा। उन्होंने सवाल किया है कि क्या यही वसुधैव कुटुम्बकम है?कई बार मिली धमकियांमुस्लिम परिवार में जन्मी मानसिया को भरनाट्यम डांस अपनाने के लिए अपने समुदाय से भी आलोचना झेलनी पड़ी थी। मल्लपुरम में उनके परिवार को कट्टरपंथियों की तरफ से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं।कलाकार का कोई धर्म नहीं होतामानसिया ने कहा कि हम बहुत पहले ही धार्मिक बाधाओं से निकल चुके हैं। मेरा कोई धर्म नहीं है। ऐसा लगता है कि बिना धार्मिक सीमाओं के जीवित रहना संभव नहीं है। एक कलाकार इस तरह की सभी बाधाओं के पार जा चुका होता है।सोशल मीडिया पर लिखी पोस्टमानसिया ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा कि मुझे मंदिर के अधिकारी ने बताया कि मैं वहां प्रस्तुति नहीं दे सकती क्योंकि मैं गैर हिंदू हूं। मुझसे यह भी पूछा गया कि क्या मैंने शादी के बाद हिंदू धर्म अपनाया है? मेरा कोई धर्म नहीं है, मैं कहां जाऊं?मेरे लिए नया नहींभरतनाट्य में पीएचडी कर रही मानसिया ने संगीतकार श्याम कल्याणन से शादी की है। उन्होंने आगे अपनी पोस्ट में लिखा है कि कला और कलाकारों को धर्म के बंधन में बांधने की कोशिश होती रही है। मेरे लिए यह नया नहीं है। ऐसा लगता है कि सेक्यूलर केरल बहुत नहीं बदला है। मैं फिर से लिख रही हूं ताकि याद रहे कि चीजें नहीं बदली हैं।मंदिर बोर्ड के चेयरमैन का जवाबकूडलमणिक्यम मंदिर के बोर्ड चेयरमैन प्रदीप मेनन ने कहा कि वह एक मशहूर नृत्यांगना हैं। लेकिन मंदिर के नियम केवल हिंदुओं को ही अंदर प्रस्तुति की अनुमति देते हैं। मानसिया ने लिखित में दिया है कि उनका कोई धर्म नहीं है। हम मंदिर की सदियों पुराने नियम को देखते हुए उन्हें अनुमति नहीं देने पर बाध्य हैं।