![]()
- Hindi News
- Business
- PM Modi ; Cabinet Approves Increase In DA, Dearness Allowance Increased By 3%; Will Come Into Effect From 1st January 2022
नई दिल्ली8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
केंद्रीय कर्मचारियों को आज सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है। आज कैबिनेट की मीटिंग में 3% महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर मंजूरी मिल गई है। वहीं, जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 31% DA मिलता है। इसे 3% बढ़ाकर 34% किया गया है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

न्यूनतम सैलेरी पर कितना बढ़ेगा DA?
अगर 18,000 रुपए की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर एरियर की कैलकुलेशन की जाए तो आपकी सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा।अभी कर्मचारी को 5,580 रुपए DA मिल रहा है, जो 31% DA के हिसाब से है। अब इसमें 3% और जुड़ेगा तो 6,120 रुपए मिलेंगे। मतलब कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। 2 महीने के एरियर का पैसा करीब 1,080 रुपए आएंगे।
महंगाई भत्ता यानी DA क्या है?
महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

DA के बाद सैलरी कैसे बदलेगी?
इसके लिए नीचे लिखे फॉर्मूला में अपनी सैलरी भरें..(बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA %=DA अमाउंट
आसान भाषा में समझें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है।
अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़े हुए 34% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 3,740 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 14,740 रुपए हुई। पहले 31% DA के लिहाज से आपको 14,410 रुपए सैलरी मिल रही थी। अब DA में 31% इजाफा कर 34% करने से हर महीने 330 रुपए का फायदा हुआ।

Hindi NewsBusinessPM Modi ; Cabinet Approves Increase In DA, Dearness Allowance Increased By 3%; Will Come Into Effect From 1st January 2022नई दिल्ली8 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोकेंद्रीय कर्मचारियों को आज सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है। आज कैबिनेट की मीटिंग में 3% महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर मंजूरी मिल गई है। वहीं, जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 31% DA मिलता है। इसे 3% बढ़ाकर 34% किया गया है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।न्यूनतम सैलेरी पर कितना बढ़ेगा DA?अगर 18,000 रुपए की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर एरियर की कैलकुलेशन की जाए तो आपकी सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा।अभी कर्मचारी को 5,580 रुपए DA मिल रहा है, जो 31% DA के हिसाब से है। अब इसमें 3% और जुड़ेगा तो 6,120 रुपए मिलेंगे। मतलब कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। 2 महीने के एरियर का पैसा करीब 1,080 रुपए आएंगे।महंगाई भत्ता यानी DA क्या है?महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। यह कर्मचारी के बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता है।DA के बाद सैलरी कैसे बदलेगी?इसके लिए नीचे लिखे फॉर्मूला में अपनी सैलरी भरें..(बेसिक पे + ग्रेड पे) × DA %=DA अमाउंटआसान भाषा में समझें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है।अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़े हुए 34% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 3,740 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 14,740 रुपए हुई। पहले 31% DA के लिहाज से आपको 14,410 रुपए सैलरी मिल रही थी। अब DA में 31% इजाफा कर 34% करने से हर महीने 330 रुपए का फायदा हुआ।