केजरीवाल के घर पर हमले से फूटा गुस्सा:CM मान बोले

news image

चंडीगढ़12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
CM भगवंत मान - Dainik Bhaskar

CM भगवंत मान

दिल्ली में CM अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले से आम आदमी पार्टी के पंजाब के नेता भड़क उठे हैं। CM भगवंत मान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब में AAP के हाथों करारी हार से भाजपा की बौखलाहट साफ दिख रही है। पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर कायराना हमला किया गया। अब यह साफ हो चुका है कि भाजपा को सिर्फ AAP और अरविंद केजरीवाल से डर लगता है।

शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि देश का हाकिम डर गया है। सीएम के घर पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। इन गुंडों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिए। सिक्योरिटी बैरियर और बूम बैरियर भी तोड़े। यह सब दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

राज्य के कानून और जेल मंत्री हरजोत बैंस ने कहा एक मुख्यमंत्री के घर पर पुलिस की मौजूदगी में कैसे हमला हो सकता है?।

पंजाब से राज्यसभा सदस्य चुने गए राघव चड्‌ढा ने कहा कि भाजपा के गुंडों द्वारा किया हमला निंदनीय है। पंजाब में हुई हार की बौखलाहट से भाजपा वाले इस स्तर की घटिया राजनीति करने पर उतर आए हैं।

पंजाब भाजपा बोली- माफी मांगे केजरीवाल

पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों की हंसी उड़ाई है। करीब 5 लाख कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर में आतंकवाद का दंश झेला। इसके बावजूद उनके जख्मों पर नमक रगड़ा गया।

चंडीगढ़12 घंटे पहलेकॉपी लिंकCM भगवंत मानदिल्ली में CM अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले से आम आदमी पार्टी के पंजाब के नेता भड़क उठे हैं। CM भगवंत मान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब में AAP के हाथों करारी हार से भाजपा की बौखलाहट साफ दिख रही है। पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर कायराना हमला किया गया। अब यह साफ हो चुका है कि भाजपा को सिर्फ AAP और अरविंद केजरीवाल से डर लगता है।शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि देश का हाकिम डर गया है। सीएम के घर पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। इन गुंडों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिए। सिक्योरिटी बैरियर और बूम बैरियर भी तोड़े। यह सब दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में हुआ।राज्य के कानून और जेल मंत्री हरजोत बैंस ने कहा एक मुख्यमंत्री के घर पर पुलिस की मौजूदगी में कैसे हमला हो सकता है?।पंजाब से राज्यसभा सदस्य चुने गए राघव चड्‌ढा ने कहा कि भाजपा के गुंडों द्वारा किया हमला निंदनीय है। पंजाब में हुई हार की बौखलाहट से भाजपा वाले इस स्तर की घटिया राजनीति करने पर उतर आए हैं।पंजाब भाजपा बोली- माफी मांगे केजरीवालपंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों की हंसी उड़ाई है। करीब 5 लाख कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर में आतंकवाद का दंश झेला। इसके बावजूद उनके जख्मों पर नमक रगड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *