![]()
चंडीगढ़5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के 10 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने सरकार की एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर के बहाने उन्हें घेर लिया। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके खैहरा ने कहा कि इस नंबर पर 1.50 लाख शिकायतें आई। उनमें से सिर्फ 3 पर कार्रवाई हुई तो बाकी का क्या हुआ?।
केजरीवाल ने गुजरात दौरे पर किया दावा
अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब के CM भगवंत मान के साथ गुजरात के दौरे पर हैं। कल वहां रोड शो के वक्त केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सिर्फ 10 दिन में भ्रष्टाचार बंद हो गया। भ्रष्टाचारी डरते हैं कि अगर रिश्वत ली तो भगवंत मान आ जाएगा। इसके बाद उनके दावे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

गुजरात में लोगों को संबोधित करते अरविंद केजरीवाल
खैहरा बोले- संवैधानिक पोस्ट पर बैठ गैरजिम्मेदाराना बयान
सुखपाल खैहरा ने कहा कि मुझे अरविंद केजरीवाल से यह उम्मीद नहीं थी। वह संवैधानिक पद संभाल रहे हैं। इसके बावजूद इस तरह 10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने का बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर कई शिकायतें कार्रवाई न होने से पेंडिंग पड़ी हैं।
CM भगवंत मान ने जारी किया था नंबर
पंजाब की सत्ता मिलने के बाद CM बने भगवंत मान ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 95012-00200 जारी किया था। 23 मार्च को नंबर जारी होने के बाद इस पर करीब डेढ़ लाख शिकायतें मिलने का दावा किया जा रहा है। इनमें मान सरकार ने जालंधर तहसील में रिश्वत मांगने वाली क्लर्क और लुधियाना में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई की। जिसके बाद बाकी शिकायतों पर कार्रवाई के बारे में कुछ पता नहीं चला।
चंडीगढ़5 घंटे पहलेकॉपी लिंकदिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के 10 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने सरकार की एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर के बहाने उन्हें घेर लिया। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके खैहरा ने कहा कि इस नंबर पर 1.50 लाख शिकायतें आई। उनमें से सिर्फ 3 पर कार्रवाई हुई तो बाकी का क्या हुआ?।केजरीवाल ने गुजरात दौरे पर किया दावाअरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब के CM भगवंत मान के साथ गुजरात के दौरे पर हैं। कल वहां रोड शो के वक्त केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सिर्फ 10 दिन में भ्रष्टाचार बंद हो गया। भ्रष्टाचारी डरते हैं कि अगर रिश्वत ली तो भगवंत मान आ जाएगा। इसके बाद उनके दावे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।गुजरात में लोगों को संबोधित करते अरविंद केजरीवालखैहरा बोले- संवैधानिक पोस्ट पर बैठ गैरजिम्मेदाराना बयानसुखपाल खैहरा ने कहा कि मुझे अरविंद केजरीवाल से यह उम्मीद नहीं थी। वह संवैधानिक पद संभाल रहे हैं। इसके बावजूद इस तरह 10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने का बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के हेल्पलाइन नंबर पर कई शिकायतें कार्रवाई न होने से पेंडिंग पड़ी हैं।CM भगवंत मान ने जारी किया था नंबरपंजाब की सत्ता मिलने के बाद CM बने भगवंत मान ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 95012-00200 जारी किया था। 23 मार्च को नंबर जारी होने के बाद इस पर करीब डेढ़ लाख शिकायतें मिलने का दावा किया जा रहा है। इनमें मान सरकार ने जालंधर तहसील में रिश्वत मांगने वाली क्लर्क और लुधियाना में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई की। जिसके बाद बाकी शिकायतों पर कार्रवाई के बारे में कुछ पता नहीं चला।