![]()
- Hindi News
- Business
- Petrol ; Diesel ; Petrol Price ; Diesel Price ; Petrol Crosses Rs 120 A Liter In Ganganagar, Rajasthan, The Price May Increase Further By Rs 12 In The Coming Days
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर एक बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में आज यानी रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही यहां 1 लीटर पेट्रोल 103.41 रुपए और डीजल 94.67 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
13 दिन में 8 रुपए महंगे हुआ पेट्रोल-डीजल
22 मार्च से अब तक यानी 13 दिन में ही दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 7 रुपए 96 पैसे लीटर तक महंगा हो चुका है। 21 मार्च को पेट्रोल 95.45 रुपए प्रति लीटर पर था। लेकिन इसके बाद से अब तक यानी सिर्फ 13 दिनों में ही पेट्रोल 7 रुपए 96 पैसे महंगा होकर 103.41 रुपए पर आ गया है। वहीं डीजल भी 7 रुपए 96 पैसे महंगा होकर 94.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

अभी और बढ़ सकते हैं दाम
क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपए का इजाफा करने की जरूरत थी। इस लिहाज से देखें तो पेट्रोल-डीजल की कीमत में अभी और 12 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है।
आप 100 रुपए कीमत चुकाते हैं, इसमें 52 रुपए सरकार की जेब में
आज जब आप 100 रुपए का पेट्रोल डलवाते हैं तो इसमें से 52 रुपए टैक्स के रूप में सरकार की जेब में जाता है। इससे आम लोगों की जेब खाली हुई, वहीं, सरकार का खजाना तेजी से भरता गया।

टैक्स के बाद दोगुने महंगा हो जाता है पेट्रोल
पेट्रोल के बेस प्राइस पर जो अभी 53 रुपए के करीब है, इस पर केंद्र सरकार 27.90 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इसके बाद राज्य सरकारें इस पर अपने हिसाब से वैट और सेस वसूलती हैं, जिसके बाद इनका दाम बेस प्राइस से 2 गुना तक बढ़ गया है। ऐसे में बिना टैक्स में राहत दिए पेट्रोल के दाम कम कर पाना मुमकिन नहीं है।
पेट्रोल-डीजल पर टैक्स का गणित
| पेट्रोल/लीटर (रु.) | डीजल/लीटर (रु.) | |
| बेस प्राइस | 53.34 | 54.87 |
| भाड़ा | 0.20 | 0.22 |
| एक्साइज ड्यूटी | 27.90 | 21.80 |
| डीलर कमीशन | 3.83 | 2.58 |
| वैट | 16.54 | 13.60 |
| कुल कीमत | 101.81 | 93.07 |
नोट: ये आंकड़े 1 अप्रैल को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत के हिसाब से हैं।
Hindi NewsBusinessPetrol ; Diesel ; Petrol Price ; Diesel Price ; Petrol Crosses Rs 120 A Liter In Ganganagar, Rajasthan, The Price May Increase Further By Rs 12 In The Coming Daysनई दिल्ली4 घंटे पहलेकॉपी लिंकपेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर एक बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में आज यानी रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही यहां 1 लीटर पेट्रोल 103.41 रुपए और डीजल 94.67 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।13 दिन में 8 रुपए महंगे हुआ पेट्रोल-डीजल22 मार्च से अब तक यानी 13 दिन में ही दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 7 रुपए 96 पैसे लीटर तक महंगा हो चुका है। 21 मार्च को पेट्रोल 95.45 रुपए प्रति लीटर पर था। लेकिन इसके बाद से अब तक यानी सिर्फ 13 दिनों में ही पेट्रोल 7 रुपए 96 पैसे महंगा होकर 103.41 रुपए पर आ गया है। वहीं डीजल भी 7 रुपए 96 पैसे महंगा होकर 94.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।अभी और बढ़ सकते हैं दामक्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपए का इजाफा करने की जरूरत थी। इस लिहाज से देखें तो पेट्रोल-डीजल की कीमत में अभी और 12 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है।आप 100 रुपए कीमत चुकाते हैं, इसमें 52 रुपए सरकार की जेब मेंआज जब आप 100 रुपए का पेट्रोल डलवाते हैं तो इसमें से 52 रुपए टैक्स के रूप में सरकार की जेब में जाता है। इससे आम लोगों की जेब खाली हुई, वहीं, सरकार का खजाना तेजी से भरता गया।टैक्स के बाद दोगुने महंगा हो जाता है पेट्रोलपेट्रोल के बेस प्राइस पर जो अभी 53 रुपए के करीब है, इस पर केंद्र सरकार 27.90 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इसके बाद राज्य सरकारें इस पर अपने हिसाब से वैट और सेस वसूलती हैं, जिसके बाद इनका दाम बेस प्राइस से 2 गुना तक बढ़ गया है। ऐसे में बिना टैक्स में राहत दिए पेट्रोल के दाम कम कर पाना मुमकिन नहीं है।पेट्रोल-डीजल पर टैक्स का गणितपेट्रोल/लीटर (रु.)डीजल/लीटर (रु.)बेस प्राइस53.3454.87भाड़ा0.200.22एक्साइज ड्यूटी27.9021.80डीलर कमीशन3.832.58वैट16.5413.60कुल कीमत101.8193.07नोट: ये आंकड़े 1 अप्रैल को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत के हिसाब से हैं।