आज का इतिहास:इंडोनेशिया में भूकंप से 1300 लोगों की गई थी जान, 1965 के बाद दुनिया का चौथा सबसे तीव्रता वाला भूकंप

news image

  • Hindi News
  • National
  • Indonesia Earthquake; Today History Aaj Ka Itihas 28 March | Indonesia, Sumatra 2005 Earthquake Facts

आज ही के दिन 2005 में इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आए भूकंप में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। तीव्रता के हिसाब से ये 1965 के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भूकंप और कुल मिलाकर दुनिया का ग्यारहवां सबसे बड़ा भूकंप था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.6 मापी गई थी।

सबसे बड़ी बात ये है कि इस भूकंप से कुछ महीनों पहले 26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर ही आए 9.1 तीव्रता वाले भूकंप ने कहर मचाया था। इसकी वजह से समुद्र में उठी सुनामी की लहरों ने इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका समेत कई अन्य देशों में 2.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। अकेले इंडोनेशिया में ही 1 एक लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

2005 में इंडोनेशिया के सुमात्रा में आया भूकंप दुनिया का ग्यारहवां सबसे बड़ा भूकंप था।

2005 में इंडोनेशिया के सुमात्रा में आया भूकंप दुनिया का ग्यारहवां सबसे बड़ा भूकंप था।

इस भूकंप के झटके पूरे सुमात्रा में महसूस किए गए थे और इसकी वजह से कई शहरों में लाइट चली गई थी। इस भूकंप से आई सुनामी से बचने के लिए हजारों की संख्या में लोगों ने अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर शरण ली थी। कुछ ही महीनों पहले आई भयानक सुनामी को देखते हुए इस भूकंप के बाद थाईलैंड, मलेशिया और कुआलालम्पुर में हाईराइज बिल्डिंगों को खाली करा लिया गया था।

वरुण गांधी हेट स्पीच के लिए गिरफ्तार
आज ही के दिन पीलीभीत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी को साल 2009 में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब उन पर मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने वाला भाषण देने का आरोप लगा था। उस लोकसभा चुनाव में वरुण ने कांग्रेस के वीएम सिंह को 2.81 लाख वोट से हराया था। गिरफ्तारी के 19 दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई और वे रिहा हो गए थे। 5 मार्च 2013 को पीलीभीत की कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 मार्च को हुई अन्य घटनाएं इस प्रकार हैं..

  • 2013ः इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ।
  • 2006ः अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
  • 2000ः वेस्टइंडीज के कोर्टनी वॉल्श ने टेस्ट क्रिकेट में 435 वां विकेट लेकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • 1998ः अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने संसद में 261 के मुकाबले 274 वोट से विश्वास मत हासिल किया।
  • 1959ः चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
  • 1939ः जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक-दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।
  • 1910ः फ्रेंच इन्वेंटर हेनरी फाबरे ने दुनिया का पहला सी-प्लेन कैनार्ड बनाया, जिसने 457 मीटर लंबी उड़ान भरी थी।

Hindi NewsNationalIndonesia Earthquake; Today History Aaj Ka Itihas 28 March | Indonesia, Sumatra 2005 Earthquake Factsआज ही के दिन 2005 में इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आए भूकंप में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। तीव्रता के हिसाब से ये 1965 के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भूकंप और कुल मिलाकर दुनिया का ग्यारहवां सबसे बड़ा भूकंप था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.6 मापी गई थी।सबसे बड़ी बात ये है कि इस भूकंप से कुछ महीनों पहले 26 दिसंबर 2004 को इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर ही आए 9.1 तीव्रता वाले भूकंप ने कहर मचाया था। इसकी वजह से समुद्र में उठी सुनामी की लहरों ने इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका समेत कई अन्य देशों में 2.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। अकेले इंडोनेशिया में ही 1 एक लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी।2005 में इंडोनेशिया के सुमात्रा में आया भूकंप दुनिया का ग्यारहवां सबसे बड़ा भूकंप था।इस भूकंप के झटके पूरे सुमात्रा में महसूस किए गए थे और इसकी वजह से कई शहरों में लाइट चली गई थी। इस भूकंप से आई सुनामी से बचने के लिए हजारों की संख्या में लोगों ने अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर शरण ली थी। कुछ ही महीनों पहले आई भयानक सुनामी को देखते हुए इस भूकंप के बाद थाईलैंड, मलेशिया और कुआलालम्पुर में हाईराइज बिल्डिंगों को खाली करा लिया गया था।वरुण गांधी हेट स्पीच के लिए गिरफ्तारआज ही के दिन पीलीभीत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी को साल 2009 में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब उन पर मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने वाला भाषण देने का आरोप लगा था। उस लोकसभा चुनाव में वरुण ने कांग्रेस के वीएम सिंह को 2.81 लाख वोट से हराया था। गिरफ्तारी के 19 दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई और वे रिहा हो गए थे। 5 मार्च 2013 को पीलीभीत की कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया था।देश-दुनिया के इतिहास में 28 मार्च को हुई अन्य घटनाएं इस प्रकार हैं..2013ः इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ।2006ः अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।2000ः वेस्टइंडीज के कोर्टनी वॉल्श ने टेस्ट क्रिकेट में 435 वां विकेट लेकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा।1998ः अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने संसद में 261 के मुकाबले 274 वोट से विश्वास मत हासिल किया।1959ः चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।1939ः जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक-दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।1910ः फ्रेंच इन्वेंटर हेनरी फाबरे ने दुनिया का पहला सी-प्लेन कैनार्ड बनाया, जिसने 457 मीटर लंबी उड़ान भरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *