कालका से शिमला आ रही ट्रेन पटरी से उतरी:ट्रैक पर आई गाय को बचाते वक्त हुआ हादसा, ट्रैक पर लाने में जुटे रेलवे कर्मी

news image

शिमला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कालका शिमला हैरिटेज ट्रैक पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सोलन के कंडाघाट में ट्रेन पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कालका से एक ट्रेन शिमला की ओर आ रही थी। इससे हर रोज कालका से शिमला तक के सभी स्टेशन पर पानी की सप्लाई की जाती है। यही वजह रही कि इसमें केवल रेलवे के ही कर्मचारी सवार थे।

कंडाघाट में पटरी से उतरी ट्रेन

कंडाघाट में पटरी से उतरी ट्रेन

कंडाघाट में ट्रैक पर एक गाय के सामने आने से यह हादसा हो गया। इससे ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हादसे के बाद हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। अंबाला, कालका और शिमला से रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और ट्रेन को पटरी पर लाने की कोशिश की।

लेकिन पूरे उपकरण न होने से ट्रेन को पटरी पर लाने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो कालका से रिलीफ ट्रेन कंडाघाट के लिए चल पड़ी है। इसके बाद रेलवे ट्रेन को पटरी पर लाया जा सकेगा।

शिमला2 घंटे पहलेकॉपी लिंककालका शिमला हैरिटेज ट्रैक पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। सोलन के कंडाघाट में ट्रेन पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि कालका से एक ट्रेन शिमला की ओर आ रही थी। इससे हर रोज कालका से शिमला तक के सभी स्टेशन पर पानी की सप्लाई की जाती है। यही वजह रही कि इसमें केवल रेलवे के ही कर्मचारी सवार थे।कंडाघाट में पटरी से उतरी ट्रेनकंडाघाट में ट्रैक पर एक गाय के सामने आने से यह हादसा हो गया। इससे ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हादसे के बाद हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। अंबाला, कालका और शिमला से रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और ट्रेन को पटरी पर लाने की कोशिश की।लेकिन पूरे उपकरण न होने से ट्रेन को पटरी पर लाने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। रेलवे अधिकारियों की मानें तो कालका से रिलीफ ट्रेन कंडाघाट के लिए चल पड़ी है। इसके बाद रेलवे ट्रेन को पटरी पर लाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *