कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मनाया बर्थडे:सिसवां फार्म हाउस में रखी पार्टी में कई नेता आए; बोले

news image

चंडीगढ़5 घंटे पहले

पंजाब में मतगणना से एक दिन पहले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सिसवां फार्म हाउस में बीती रात कई बड़े नेता आए। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को झटके के लिए तैयार रहने को कहा है।

असल में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार रात को बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्मदिन 11 मार्च को होता है, लेकिन इस बार उन्होंने पहले ही पार्टी देने के बहाने करीबी नेताओं से मुलाकात कर आगे की सियासी रणनीति तैयार कर ली है। इस पार्टी की वीडियो में किसी नेता को नहीं दिखाया गया है।

सिसवां फार्म हाउस से चलेगा सियासी शो
कैप्टन की पार्टी ने दावा किया कि पंजाब में मतगणना के बाद पूरा सियासी शो सिसवां फार्म हाउस से चलेगा। इसी फार्म हाउस में कैप्टन अमरिंदर सिंह रहते हैं। कैप्टन की पार्टी के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल ने कहा कि अमरिंदर कई नेताओं के सियासी गुरू हैं। कई सियासी दोस्तों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। अब इसका समय आ गया है।

विधायकों को दूसरे राज्य में रखने पर भी कटाक्ष
कैप्टन की पार्टी के प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अपने विधायकों को दूसरे राज्यों में रखने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चिंता में क्यों है?। उन्हें बुकिंग नहीं करनी चाहिए। पंजाब में चर्चा है कि इस बार हंग असेंबली हो सकती है। ऐसे में विधायकों के समर्थन को लेकर जोड़-तोड़ होना तय है। इसलिए कांग्रेस अपने विधायकों को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रखने की तैयारी में है। वहीं आम आदमी पार्टी भी विधायकों को बंगाल ले जा रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर दोनों पार्टियों ने इसका खंडन किया।

चंडीगढ़5 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोपंजाब में मतगणना से एक दिन पहले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सिसवां फार्म हाउस में बीती रात कई बड़े नेता आए। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को झटके के लिए तैयार रहने को कहा है।असल में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार रात को बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्मदिन 11 मार्च को होता है, लेकिन इस बार उन्होंने पहले ही पार्टी देने के बहाने करीबी नेताओं से मुलाकात कर आगे की सियासी रणनीति तैयार कर ली है। इस पार्टी की वीडियो में किसी नेता को नहीं दिखाया गया है।सिसवां फार्म हाउस से चलेगा सियासी शोकैप्टन की पार्टी ने दावा किया कि पंजाब में मतगणना के बाद पूरा सियासी शो सिसवां फार्म हाउस से चलेगा। इसी फार्म हाउस में कैप्टन अमरिंदर सिंह रहते हैं। कैप्टन की पार्टी के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल ने कहा कि अमरिंदर कई नेताओं के सियासी गुरू हैं। कई सियासी दोस्तों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। अब इसका समय आ गया है।विधायकों को दूसरे राज्य में रखने पर भी कटाक्षकैप्टन की पार्टी के प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अपने विधायकों को दूसरे राज्यों में रखने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चिंता में क्यों है?। उन्हें बुकिंग नहीं करनी चाहिए। पंजाब में चर्चा है कि इस बार हंग असेंबली हो सकती है। ऐसे में विधायकों के समर्थन को लेकर जोड़-तोड़ होना तय है। इसलिए कांग्रेस अपने विधायकों को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रखने की तैयारी में है। वहीं आम आदमी पार्टी भी विधायकों को बंगाल ले जा रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर दोनों पार्टियों ने इसका खंडन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *