चंडीगढ़ पर हरियाणा-पंजाब CM आमने-सामने:खट्‌टर बोले

news image

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ को लेकर हरियाणा और पंजाब के CM आमने-सामने हो गए हैं। हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। चंडीगढ़ पर अधिकार के लिए प्रस्ताव पास करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री को हरियाणा से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी इसकी निंदा करनी चाहिए। पंजाब CM भगवंत मान ने विधानसभा में प्रस्ताव पास किया था कि चंडीगढ़ पूर्ण तौर पर पंजाब को दिया जाए। मान का तर्क है कि पंजाब के गांवों को उजाड़कर चंडीगढ़ बसाया गया। पंजाब चंडीगढ़ का पेरेंट स्टेट है, इसलिए उस पर हमारा हक है।

कुछ दिन पहले दोनों CM ने एक साथ होली मनाई थी।

कुछ दिन पहले दोनों CM ने एक साथ होली मनाई थी।

पहले SYL मुद्दा सुलझाएं
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि राजीव-लौंगोवाल समझौते के मुताबिक चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। अगर पंजाब सरकार कुछ करना चाहती है तो पहले सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के मुद्दे को सुलझाए। हिंदी भाषी क्षेत्र भी हरियाणा को देने चाहिए। इसके अलावा चंडीगढ़ पर कुछ हक हिमाचल प्रदेश का भी बनता है।

कर्मचारियों पर केंद्रीय नियम से भड़का चंडीगढ़ विवाद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ दिन पहले चंडीगढ़ दौरे पर आए थे। उन्होंने चंडीगढ़ में काम करते कर्मचारियों पर केंद्रीय सर्विस नियमों का ऐलान कर दिया। जिसका अगले दिन नोटिफिकेशन भी हो गया। इसके बाद पंजाब सरकार भड़क गई। CM भगवंत मान ने स्पेशल सेशन बुलाकर चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को देने का प्रस्ताव पास कर दिया। इसके बाद हरियाणा और पंजाब के बीच विवाद शुरू हुआ है।

चंडीगढ़2 घंटे पहलेकॉपी लिंकचंडीगढ़ को लेकर हरियाणा और पंजाब के CM आमने-सामने हो गए हैं। हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। चंडीगढ़ पर अधिकार के लिए प्रस्ताव पास करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री को हरियाणा से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी इसकी निंदा करनी चाहिए। पंजाब CM भगवंत मान ने विधानसभा में प्रस्ताव पास किया था कि चंडीगढ़ पूर्ण तौर पर पंजाब को दिया जाए। मान का तर्क है कि पंजाब के गांवों को उजाड़कर चंडीगढ़ बसाया गया। पंजाब चंडीगढ़ का पेरेंट स्टेट है, इसलिए उस पर हमारा हक है।कुछ दिन पहले दोनों CM ने एक साथ होली मनाई थी।पहले SYL मुद्दा सुलझाएंहरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि राजीव-लौंगोवाल समझौते के मुताबिक चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। अगर पंजाब सरकार कुछ करना चाहती है तो पहले सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के मुद्दे को सुलझाए। हिंदी भाषी क्षेत्र भी हरियाणा को देने चाहिए। इसके अलावा चंडीगढ़ पर कुछ हक हिमाचल प्रदेश का भी बनता है।कर्मचारियों पर केंद्रीय नियम से भड़का चंडीगढ़ विवादकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ दिन पहले चंडीगढ़ दौरे पर आए थे। उन्होंने चंडीगढ़ में काम करते कर्मचारियों पर केंद्रीय सर्विस नियमों का ऐलान कर दिया। जिसका अगले दिन नोटिफिकेशन भी हो गया। इसके बाद पंजाब सरकार भड़क गई। CM भगवंत मान ने स्पेशल सेशन बुलाकर चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से पंजाब को देने का प्रस्ताव पास कर दिया। इसके बाद हरियाणा और पंजाब के बीच विवाद शुरू हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *