![]()
- Hindi News
- National
- Assembly Election 2022, EC Revises Poll Campaign Timings, Announces More Relaxations For Physical Meet
नई दिल्ली8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार में पदयात्रा करने की अनुमति दे दी है। आयोग ने चुनाव प्रचार का समय भी 4 घंटा बढ़ा दिया है। पहले चुनाव प्रचार का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया था। अब सभी पार्टियां पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकेंगी।
नई गाइडलाइन के मुताबिक जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद पार्टियां सीमित संख्या के साथ पदयात्रा कर सकेंगी। मैदान या रैली स्थल की अधिकतम क्षमता के 50 फीसदी संख्या के साथ सभा की जा सकेगी। बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने पदयात्रा पर रोक लगाते हुए चुनाव प्रचार का समय भी तय कर दिया था।
8 जनवरी को रैलियों पर लगी थी रोक
चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को सभी पांच राज्यों में चुनाव और नतीजों की तारीखों का ऐलान किया था। साथ ही 15 जनवरी तक सभी चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी थी। आयोग ने कहा है कि अगर कोई भी चुनावी रैलियों या प्रचार से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर जिलाधिकारी या निर्वाचन अधिकारी कार्रवाई कर सकता है। ऐसे लोगों को आगे कोई भी रैली करने से रोका जा सकता है।
रोड शो और पद यात्रा पर भी थी पाबंदी
31 मार्च 2022 को चुनाव आयोग ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव प्रचार से संबंधित पाबंदियों में बड़ी राहत दी। प्रत्याशी और कार्यकर्ता 20 की संख्या में डोर-टू-डोर कैंपेन करने की अनुमति दी। गाइडलाइन में पार्टी या पार्टी के उम्मीदवारों को 1000 लोगों के साथ बैठक करने की इजाजत भी दी गई, लेकिन 11 फरवरी तक रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगाया गया।
डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार के लिए लोगों की संख्या 10 से बढ़ाकर 20 कर दी गई। इनडोर बैठकों में 500 कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अनुमति मिली। यहां हॉल की क्षमता के 50% लोगों को शामिल करने की बात कही गई।
10 मार्च को आएंगे नतीजे
अगले कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी में चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं, जिसमें पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को हो चुका है। गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में मतदान होना है। सभी राज्यों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
Hindi NewsNationalAssembly Election 2022, EC Revises Poll Campaign Timings, Announces More Relaxations For Physical Meetनई दिल्ली8 घंटे पहलेकॉपी लिंक5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार में पदयात्रा करने की अनुमति दे दी है। आयोग ने चुनाव प्रचार का समय भी 4 घंटा बढ़ा दिया है। पहले चुनाव प्रचार का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया था। अब सभी पार्टियां पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रचार कर सकेंगी।नई गाइडलाइन के मुताबिक जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद पार्टियां सीमित संख्या के साथ पदयात्रा कर सकेंगी। मैदान या रैली स्थल की अधिकतम क्षमता के 50 फीसदी संख्या के साथ सभा की जा सकेगी। बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने पदयात्रा पर रोक लगाते हुए चुनाव प्रचार का समय भी तय कर दिया था।8 जनवरी को रैलियों पर लगी थी रोकचुनाव आयोग ने 8 जनवरी को सभी पांच राज्यों में चुनाव और नतीजों की तारीखों का ऐलान किया था। साथ ही 15 जनवरी तक सभी चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी थी। आयोग ने कहा है कि अगर कोई भी चुनावी रैलियों या प्रचार से जुड़े नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर जिलाधिकारी या निर्वाचन अधिकारी कार्रवाई कर सकता है। ऐसे लोगों को आगे कोई भी रैली करने से रोका जा सकता है।रोड शो और पद यात्रा पर भी थी पाबंदी31 मार्च 2022 को चुनाव आयोग ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव प्रचार से संबंधित पाबंदियों में बड़ी राहत दी। प्रत्याशी और कार्यकर्ता 20 की संख्या में डोर-टू-डोर कैंपेन करने की अनुमति दी। गाइडलाइन में पार्टी या पार्टी के उम्मीदवारों को 1000 लोगों के साथ बैठक करने की इजाजत भी दी गई, लेकिन 11 फरवरी तक रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल/बाइक/वाहन रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगाया गया।डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार के लिए लोगों की संख्या 10 से बढ़ाकर 20 कर दी गई। इनडोर बैठकों में 500 कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अनुमति मिली। यहां हॉल की क्षमता के 50% लोगों को शामिल करने की बात कही गई।10 मार्च को आएंगे नतीजेअगले कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी में चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं, जिसमें पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को हो चुका है। गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में मतदान होना है। सभी राज्यों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।