डॉ. बलजीत कौर बनीं भगवंत मान सरकार में मंत्री:चुनाव से 3 महीने पहले नौकरी छोड़ी, झाड़ू थामा, प्रचार में ही देखने लग जाती थीं मरीज

news image

  • Hindi News
  • Women
  • Left The Job 3 Months Before The Election, Took The Broom, Used To Conduct Free Examination Of Patients In The Campaign

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज अपना कैबिनेट का विस्तार किया। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में 10 मंत्रियों ने शपथ ली। आप सरकार के इस नए कैबिनेट में मलोट की विधायक बलजीत कौर भी शामिल हैं, जो पेशे से डॉक्टर हैं।

सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आईं
डॉ. बलजीत कौर फरीदकोट के पूर्व सांसद साधु सिंह की बेटी हैं। वह नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। वह मुक्तसर के सिविल अस्पताल में डॉक्टर थीं, लेकिन उन्होंने पार्टी को जॉइन करने से पहले सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद भी वह सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के श्री मुक्तसर साहिब में बने अस्पताल में मुफ्त सेवाएं देती रहीं। उनके पति पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान किया मुफ्त इलाज
आमतौर पर जब चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा होती है तो प्रत्याशी भाषण देकर निकल जाते हैं। लेकिन डॉ. बलजीत कौर की जनसभा बाकी नेताओं से जुदा रही। वह प्रचार के दौरान जब भी किसी जनसभा में जाती थीं तो वहां मरीजों की लाइन लग जाती थी। वह भी उन्हें निराश नहीं करती थीं। अपने चुनाव प्रचार से पहले या फिर बाद में मोबाइल की टॉर्च से वह मरीजों की आंखों की जांच करतीं और तुरंत दवा लिख देती थीं। जिनकी आंखें ठीक नहीं थीं, उन्हें ऑपरेशन की सलाह देती थीं।

भाषण में महिला सशक्तिकरण की बात
डॉ. बलजीत कौर खुद एक महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार में दिए गए हर भाषण में हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात की। महिला सशक्तिकरण के अलावा उन्होंने अपने भाषणों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और शैक्षिक सुविधाओं पर भी जोर दिया।

कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं
डॉ. बलजीत कौर ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से ऑफथलमोलॉजी में मास्टर ऑफ सर्जरी (Master of Surgery in Ophthalmology) की पढ़ाई की। विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र भरने के दौरान उन्होंने अपनी आय 1.5 करोड़ घोषित की थी। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

आप का कमाल
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को हुआ। इसका नतीजा 10 मार्च को घोषित हुआ था। पंजाब की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीट जीत कर सबको हैरान कर दिया था। मलोट विधानसभा सीट से आप की बलजीत कौर ने शिरोमणि अकाली दल के हरप्रीत सिंह को 40261 वोटों से हराया था। हरप्रीत स‍िंह कोटाबाई मलोट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

Hindi NewsWomenLeft The Job 3 Months Before The Election, Took The Broom, Used To Conduct Free Examination Of Patients In The Campaignनई दिल्ली3 घंटे पहलेकॉपी लिंकपंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज अपना कैबिनेट का विस्तार किया। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में 10 मंत्रियों ने शपथ ली। आप सरकार के इस नए कैबिनेट में मलोट की विधायक बलजीत कौर भी शामिल हैं, जो पेशे से डॉक्टर हैं।सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में आईंडॉ. बलजीत कौर फरीदकोट के पूर्व सांसद साधु सिंह की बेटी हैं। वह नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। वह मुक्तसर के सिविल अस्पताल में डॉक्टर थीं, लेकिन उन्होंने पार्टी को जॉइन करने से पहले सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद भी वह सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के श्री मुक्तसर साहिब में बने अस्पताल में मुफ्त सेवाएं देती रहीं। उनके पति पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं।चुनाव प्रचार के दौरान किया मुफ्त इलाजआमतौर पर जब चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा होती है तो प्रत्याशी भाषण देकर निकल जाते हैं। लेकिन डॉ. बलजीत कौर की जनसभा बाकी नेताओं से जुदा रही। वह प्रचार के दौरान जब भी किसी जनसभा में जाती थीं तो वहां मरीजों की लाइन लग जाती थी। वह भी उन्हें निराश नहीं करती थीं। अपने चुनाव प्रचार से पहले या फिर बाद में मोबाइल की टॉर्च से वह मरीजों की आंखों की जांच करतीं और तुरंत दवा लिख देती थीं। जिनकी आंखें ठीक नहीं थीं, उन्हें ऑपरेशन की सलाह देती थीं।भाषण में महिला सशक्तिकरण की बातडॉ. बलजीत कौर खुद एक महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार में दिए गए हर भाषण में हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात की। महिला सशक्तिकरण के अलावा उन्होंने अपने भाषणों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और शैक्षिक सुविधाओं पर भी जोर दिया।कोई आपराधिक मामला दर्ज नहींडॉ. बलजीत कौर ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से ऑफथलमोलॉजी में मास्टर ऑफ सर्जरी (Master of Surgery in Ophthalmology) की पढ़ाई की। विधानसभा चुनाव में नामांकन पत्र भरने के दौरान उन्होंने अपनी आय 1.5 करोड़ घोषित की थी। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।आप का कमालपंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को हुआ। इसका नतीजा 10 मार्च को घोषित हुआ था। पंजाब की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीट जीत कर सबको हैरान कर दिया था। मलोट विधानसभा सीट से आप की बलजीत कौर ने शिरोमणि अकाली दल के हरप्रीत सिंह को 40261 वोटों से हराया था। हरप्रीत स‍िंह कोटाबाई मलोट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *