दूसरी शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी बोलीं:मेरी दूसरी, लेकिन प्रदीप की पहली शादी; सालभर की फ्रेंडशिप के बाद उन्होंने किया प्रपोज

news image

जयपुर9 घंटे पहलेलेखक: महिम प्रताप सिंह

IAS टीना डाबी आज देश में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार हर घंटे में 5 लाख से ज्यादा लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं। ट्विटर पर #TinaDabi नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

इसकी वजह है टीना डाबी की सोशल मीडिया पोस्ट। उन्होंने IAS प्रदीप गवांडे के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘वो मुस्‍कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो।’ जैसे ही उन्होंने प्रदीप गवांडे के साथ शादी की अनाउंसमेंट की, सोशल मीडिया पर ट्वीट, रीट्वीट, पोस्ट, शेयर और कमेंट की बाढ़ आ गई।

इन पोस्ट में #LoveJihad जैसे हैशटैग भी थे, क्योंकि राजस्थान कैडर की 2015 बैच की IAS टीना की पहली शादी बैचमेट और सेकेंड रैंकर अतहर आमिर से हुई थी। अतहर और टीना ने पिछले साल आपसी सहमति से डिवोर्स लिया था।

दैनिक भास्कर से खास बातचीत में टीना ने प्यार, जिंदगी, शादी के अलावा पेनफुल डिवोर्स और उम्र में अंतर को लेकर खुलकर बात की। टीना का कहना है कि जिंदगी में हमेशा Second Chance यानी दूसरे मौके में विश्वास करना चाहिए, बजाय इसके कि हम टॉक्सिक रिलेशनशिप्स में फंसे रहें। पढ़िए पूरी बातचीत…

सवाल : तलाक के बाद जिंदगी कितनी मुश्किल थी? उस दौरान काम और जिंदगी को कैसे बैलेंस किया? क्या प्रॉब्लम्स फेस कीं?

जवाब: तलाक बहुत दर्दभरा अनुभव होता है। आपको इमोशनली बिल्कुल खाली कर देता है। उस मुश्किल वक्त से बाहर निकलने के लिए मैंने खुद को काम में बहुत व्यस्त रखा और परिवार के साथ समय बिताया।

सवाल : आप और प्रदीप कहां मिले? पहली मुलाकात कैसे हुई और बात शादी तक कैसे पहुंची?

जवाब : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मई 2021 में प्रदीप और मैं हेल्थ डिपार्टमेंट में साथ थे। उसी दौरान मुलाकात हुई। पहले हम दोनों ने एक-दूसरे को दोस्त की तरह जाना-पहचाना। फिर एक-दूसरे के परिवारों को जाना। ये सब एक साल तक चला। इसके बाद हमने शादी का फैसला लिया।

टीना डाबी ने प्रदीप गवांडे के साथ की खास फोटो भास्कर के साथ शेयर की।

टीना डाबी ने प्रदीप गवांडे के साथ की खास फोटो भास्कर के साथ शेयर की।

सवाल : शादी को लेकर काफी अफवाहें हैं। एक अफवाह है कि आप दोनों की ये दूसरी शादी है। इस बारे में क्या कहेंगीं?

जवाब : ये मेरी दूसरी शादी जरूर है, लेकिन प्रदीप की पहली।

सवाल : आपकी और प्रदीप की उम्र में 12 साल का अंतर है? इसे लेकर भी लोग कमेंट कर रहे हैं। उम्र में अंतर को लेकर आज भी लोग इतने जजमेंटल क्यों हैं?

जवाब : सबकी अपनी राय हो सकती है। मुझे लगता है कि शादी जैसा जरूरी फैसला सिर्फ उम्र डिसाइडिंग फैक्टर नहीं हो सकता। स्वभाव, कंपैटिबिलिटी और आपसी समझ कहीं ज्यादा जरूरी है।

सवाल : आप दोनों में पहल किसने की। प्रदीप में सबसे अच्छा क्या लगा?

जवाब : कुछ महीने दोस्तों की तरह रहने के बाद प्रदीप ने मुझे प्रपोज किया। वो एक बेहद kind hearted (दयालु) इंसान हैं।

सवाल : शादी के फैसले पर फैमिली का क्या रिएक्शन था?

जवाब : मेरे परिवार में सब बहुत खुश हैं। उन्हें एक ऐसा दामाद मिला है, जो एक डॉक्टर है। राजस्थान कैडर में IAS होने के साथ ही एक बेहतरीन इंसान भी है। इसके अलावा वो भी हमारी कम्युनिटी से ही हैं। एक बोनस ये भी है कि प्रदीप की तरह मेरी मां की साइड की फैमिली भी मराठी ही है।

सवाल : UPSC टॉप करने के बाद से आपकी पर्सनल लाइफ लगातार लोगों के लिए जिज्ञासा की वजह रही है। आज आप ट्विटर पर भी टॉप ट्रेंड में हैं। पर्सनल लाइफ जब नेशनल टॉकिंग पॉइंट बन जाती है तो उससे आप और आपके परिवार को कितनी परेशानी होती है?

जवाब : इसकी तो अब आदत हो चुकी है।

प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। गवांडे मूल रूप से डॉक्टर हैं। एमबीबीएस करने के बाद IAS बने।

प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। गवांडे मूल रूप से डॉक्टर हैं। एमबीबीएस करने के बाद IAS बने।

सवाल : प्रदीप के बारे में कुछ बताइए।

जवाब: प्रदीप लातूर जिले के हैं और वहां से IAS करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों में से हैं। उनका परिवार अब पुणे में रहता है। उन्होंने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज औरंगाबाद से MBBS किया और दिल्ली के कई टॉप हॉस्पिटल्स में काम किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी की और IAS बने। वो भी मेरी तरह SC कम्युनिटी से हैं। मेरी मां और वो एक ही सब-कास्ट से हैं।

सवाल : आपकी ही उम्र की कई और लड़कियां प्यार, जिंदगी, शादी के प्रॉब्लम्स से रूबरू हो रही हैं। उन्हें क्या कहना चाहेंगीं?

जवाब : एक बात मैं हर लड़की को कहना चाहूंगी…always believe in second chances यानी लाइफ में दूसरा मौका जरूर मिलता है, उसमें हमेशा विश्वास करें, किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में बने रहने की कोई जरूरत नहीं है। मैं उम्मीद करती हूं, मेरी शादी उन लड़कियों के लिए एक अच्छा मैसेज हो सकती है, जो अपने आपको फंसा हुआ महसूस करती हैं।

सवाल: शादी की क्या तैयारियां चल रही हैं?

जवाब: किसी भी आम लड़की की तरह मैं भी शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त हूं। लहंगे, कपडे़, डेकोरेशन वगैरह सिलेक्ट कर रही हूं। लोगों को इनवाइट्स भेज रही हूं। मेरे लिए ये समय, एक लम्बी पीड़ा और दर्द के बाद, जिंदगी का सबसे खूबसूरत समय है।

ये भी पढ़ें..

IAS टीना डाबी को मिला लाइफ पार्टनर:टीना 13 साल बड़े IAS से दूसरी शादी करेंगी, पिछले साल अतहर आमिर से हुआ था तलाक

टीना डाबी के मंगेतर गवांडे रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बने:18 घंटे में इंस्टाग्राम पर 3 हजार से बढ़कर 28 हजार के पार हुए फॉलोअर्स

कश्मीरी पंडित जो कश्मीर को राजस्थान ले आईं:परिचित दुकानदार बन गया था आतंकवादी, कश्मीर के नाम से डर लगता, आधी कीमत में बेचा घर

जयपुर9 घंटे पहलेलेखक: महिम प्रताप सिंहकॉपी लिंकवीडियोIAS टीना डाबी आज देश में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार हर घंटे में 5 लाख से ज्यादा लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं। ट्विटर पर #TinaDabi नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।इसकी वजह है टीना डाबी की सोशल मीडिया पोस्ट। उन्होंने IAS प्रदीप गवांडे के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘वो मुस्‍कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो।’ जैसे ही उन्होंने प्रदीप गवांडे के साथ शादी की अनाउंसमेंट की, सोशल मीडिया पर ट्वीट, रीट्वीट, पोस्ट, शेयर और कमेंट की बाढ़ आ गई।इन पोस्ट में #LoveJihad जैसे हैशटैग भी थे, क्योंकि राजस्थान कैडर की 2015 बैच की IAS टीना की पहली शादी बैचमेट और सेकेंड रैंकर अतहर आमिर से हुई थी। अतहर और टीना ने पिछले साल आपसी सहमति से डिवोर्स लिया था।दैनिक भास्कर से खास बातचीत में टीना ने प्यार, जिंदगी, शादी के अलावा पेनफुल डिवोर्स और उम्र में अंतर को लेकर खुलकर बात की। टीना का कहना है कि जिंदगी में हमेशा Second Chance यानी दूसरे मौके में विश्वास करना चाहिए, बजाय इसके कि हम टॉक्सिक रिलेशनशिप्स में फंसे रहें। पढ़िए पूरी बातचीत…सवाल : तलाक के बाद जिंदगी कितनी मुश्किल थी? उस दौरान काम और जिंदगी को कैसे बैलेंस किया? क्या प्रॉब्लम्स फेस कीं?जवाब: तलाक बहुत दर्दभरा अनुभव होता है। आपको इमोशनली बिल्कुल खाली कर देता है। उस मुश्किल वक्त से बाहर निकलने के लिए मैंने खुद को काम में बहुत व्यस्त रखा और परिवार के साथ समय बिताया।सवाल : आप और प्रदीप कहां मिले? पहली मुलाकात कैसे हुई और बात शादी तक कैसे पहुंची?जवाब : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मई 2021 में प्रदीप और मैं हेल्थ डिपार्टमेंट में साथ थे। उसी दौरान मुलाकात हुई। पहले हम दोनों ने एक-दूसरे को दोस्त की तरह जाना-पहचाना। फिर एक-दूसरे के परिवारों को जाना। ये सब एक साल तक चला। इसके बाद हमने शादी का फैसला लिया।टीना डाबी ने प्रदीप गवांडे के साथ की खास फोटो भास्कर के साथ शेयर की।सवाल : शादी को लेकर काफी अफवाहें हैं। एक अफवाह है कि आप दोनों की ये दूसरी शादी है। इस बारे में क्या कहेंगीं?जवाब : ये मेरी दूसरी शादी जरूर है, लेकिन प्रदीप की पहली।सवाल : आपकी और प्रदीप की उम्र में 12 साल का अंतर है? इसे लेकर भी लोग कमेंट कर रहे हैं। उम्र में अंतर को लेकर आज भी लोग इतने जजमेंटल क्यों हैं?जवाब : सबकी अपनी राय हो सकती है। मुझे लगता है कि शादी जैसा जरूरी फैसला सिर्फ उम्र डिसाइडिंग फैक्टर नहीं हो सकता। स्वभाव, कंपैटिबिलिटी और आपसी समझ कहीं ज्यादा जरूरी है।सवाल : आप दोनों में पहल किसने की। प्रदीप में सबसे अच्छा क्या लगा?जवाब : कुछ महीने दोस्तों की तरह रहने के बाद प्रदीप ने मुझे प्रपोज किया। वो एक बेहद kind hearted (दयालु) इंसान हैं।सवाल : शादी के फैसले पर फैमिली का क्या रिएक्शन था?जवाब : मेरे परिवार में सब बहुत खुश हैं। उन्हें एक ऐसा दामाद मिला है, जो एक डॉक्टर है। राजस्थान कैडर में IAS होने के साथ ही एक बेहतरीन इंसान भी है। इसके अलावा वो भी हमारी कम्युनिटी से ही हैं। एक बोनस ये भी है कि प्रदीप की तरह मेरी मां की साइड की फैमिली भी मराठी ही है।सवाल : UPSC टॉप करने के बाद से आपकी पर्सनल लाइफ लगातार लोगों के लिए जिज्ञासा की वजह रही है। आज आप ट्विटर पर भी टॉप ट्रेंड में हैं। पर्सनल लाइफ जब नेशनल टॉकिंग पॉइंट बन जाती है तो उससे आप और आपके परिवार को कितनी परेशानी होती है?जवाब : इसकी तो अब आदत हो चुकी है।प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। गवांडे मूल रूप से डॉक्टर हैं। एमबीबीएस करने के बाद IAS बने।सवाल : प्रदीप के बारे में कुछ बताइए।जवाब: प्रदीप लातूर जिले के हैं और वहां से IAS करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों में से हैं। उनका परिवार अब पुणे में रहता है। उन्होंने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज औरंगाबाद से MBBS किया और दिल्ली के कई टॉप हॉस्पिटल्स में काम किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी की और IAS बने। वो भी मेरी तरह SC कम्युनिटी से हैं। मेरी मां और वो एक ही सब-कास्ट से हैं।सवाल : आपकी ही उम्र की कई और लड़कियां प्यार, जिंदगी, शादी के प्रॉब्लम्स से रूबरू हो रही हैं। उन्हें क्या कहना चाहेंगीं?जवाब : एक बात मैं हर लड़की को कहना चाहूंगी…always believe in second chances यानी लाइफ में दूसरा मौका जरूर मिलता है, उसमें हमेशा विश्वास करें, किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में बने रहने की कोई जरूरत नहीं है। मैं उम्मीद करती हूं, मेरी शादी उन लड़कियों के लिए एक अच्छा मैसेज हो सकती है, जो अपने आपको फंसा हुआ महसूस करती हैं।सवाल: शादी की क्या तैयारियां चल रही हैं?जवाब: किसी भी आम लड़की की तरह मैं भी शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त हूं। लहंगे, कपडे़, डेकोरेशन वगैरह सिलेक्ट कर रही हूं। लोगों को इनवाइट्स भेज रही हूं। मेरे लिए ये समय, एक लम्बी पीड़ा और दर्द के बाद, जिंदगी का सबसे खूबसूरत समय है।ये भी पढ़ें..IAS टीना डाबी को मिला लाइफ पार्टनर:टीना 13 साल बड़े IAS से दूसरी शादी करेंगी, पिछले साल अतहर आमिर से हुआ था तलाकटीना डाबी के मंगेतर गवांडे रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बने:18 घंटे में इंस्टाग्राम पर 3 हजार से बढ़कर 28 हजार के पार हुए फॉलोअर्सकश्मीरी पंडित जो कश्मीर को राजस्थान ले आईं:परिचित दुकानदार बन गया था आतंकवादी, कश्मीर के नाम से डर लगता, आधी कीमत में बेचा घर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *